किसी ने सच ही कहा है, हिम्मत और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। जिंदगी में सच्ची सफलता (success) संघर्ष  के बाद ही मिलती है। कुछ लोग अपने संघर्ष से सफलता की ऐसी कहानी लिख देते हैं जो दूसरों  के लिए एक प्रेरणा (inspiration) का स्त्रोत बन जाती है। कुछ ऐसा ही किया है चंद्रप्रभा एतवाल ने, जिन्होने अड़सठ की उम्र में हिमालय जीत कर दूसरों के लिए एक मिसाल पेश की है।

 

चंद्रप्रभा एतवाल  का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला गांव में 24 दिसम्बर 1941 को हुआ था। एक किसान परिवार में जन्मी चंद्रप्रभा को ‘माउन्टेन गोट’ के नाम से भी जाना जाता है।  उन्होंने 6133 M ऊंची चोटी श्रीकंठ पर भारतीय तिरंगा लहराया था चंद्रप्रभा ने अपनी स्कूली शिक्षा छान्गरू में ही पूरी की थी। जिसके बाद हाई स्कूल की परीक्षा पांगू से तथा इंटरमीडिएट रा. ई. कॉलेज नैनीताल से पास की। वह शुरुआत से ही खेल-कूद की ओर आकर्षित थीं। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। 1963 में नैनीताल से अपने ग्रेजुएशन को पास करने के बाद उन्होने रा.ई. कॉलेज पिथोरागढ़ में शिक्षण देना शुरु कर दिया।

 

जिसके बाद चंद्रप्रभा ने पर्वतारोहण की ओर कदम बढ़ाया। सन 1975 में प्रथम श्रेणी में पास करके वे निरंतर पर्वतारोहण की ओर बढती रही. उनके साहसिक कार्यों को देख उत्तरप्रदेश सरकार ने विशेष अधिकारी के रूप में उन्हें नियुक्त किया। चन्द्रप्रभा एतवाल ने 28 बार हिमालय की दुर्लभ चोटियों पर चढ़ने का कारनामा किया है।

चंद्रप्रभा एतवाल ने अपने बुलंद हौसलों के साथ हिमालय की 6133 m ऊंची चोटी श्रीकंठ पर भारतीय तिरंगा लहरा कर, सभी के लिए एक मिसाल पेश की। चंद्रप्रभा के लिए ऐसा करना आसान नहीं था। इसे पूरा करने में उन्हें 40 के अनुभव की जरुरत पड़ी। उन्होंने 68 साल की उम्र में  6133 M ऊंची चोटी श्रीकंठ पर भारतीय तिरंगा लहराने का गौरव प्राप्त किया है।

 

चन्द्रप्रभा एतवाल को 1989-90 में पदमश्री सम्मान के साथ अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार जैसे कई पुरस्कारों से नव़ाजा गया है। पर्वतारोहण के साथ ही रिवर राफ्टिंग में भी उनका विशिष्ट योगदान रहा है।

 

चन्द्रप्रभा एतवाल की सफलती की कहानी सभी के लिए एक मोटिवेशन है। जो यह बताती है कि व्यक्ति अगर कुछ हासिल करना चाहें तो वो उसे किसी भी उम्र में हासिल कर सकता है। सफलता प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। यदि आप भी जिंदगी में कुछ अलग करना चाहतें है अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो आप हमारी लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको करियर से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट https://www.badabusiness.com/life-time-membership?ref_code=ArticlesLeads पर विजिट करें।