क्या आपने कभी सोचा है कि महज नौ साल की उम्र में कोई बच्चा अपनी खुद की वेबसाइट लॉन्च कर सकता है? नहीं ना लेकिन ऐसा हुआ है। एक नौ साल के बच्चे ने अपनी खुद की वेबसाइट लॉन्च कर लोगों को चौंका दिया है। इस बच्चे का नाम है अद्वैत ठाकुर। अद्वैत ठाकुर कंप्यूटर प्रोग्रामर, यंग एंटरप्रेन्योर, एआई रिसर्चर और वह एपेक्स इन्फोसिस इंडिया के संस्थापक हैं और वर्तमान में इसके मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। अद्वैत ने छह साल की उम्र से ही कंप्यूटर का उपयोग करना शुरू कर दिया था। 9 साल की उम्र होते-होते उन्होंने खुद की वेबसाइट लॉन्च कर दी थी। अद्वैत के लिए इतनी कम उम्र में सफलता की कहानी (Success Story) लिखना किसी अचम्भें से कम नहीं है। आइए जानते हैं उनकी सफलता का यह सफरः

जब भी हम किसी बच्चे को देखते हैं तो यही सोचते हैं कि वो पढ़ाई कर रहा होगा, स्कूल जाता होगा। बच्चों से अक्सर इसी तरह की उम्मीद की जाती है। लेकिन जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं उस उम्र में मुंबई के अद्वैत ठाकुर ने अपनी खुद की वेबसाइट लॉन्च कर दी थी। अद्वैत मुंबई के रहने वाले हैं। अद्वैत के पिता रविंद्र ठाकुर एक आईटी इंजीनियर थे। अद्वैत अपने पिता को देखकर ही प्रेरित हुए थे। जब कभी उनके पिता घर पर बैठ कर कम्प्यूटर पर कोडिंग किया करते थे। अद्वैत बहुत हैरानी के साथ उन्हें देखते थे। बेटे की दिलचस्पी देखकर रवीन्द्र ने उसे महज 6 साल की उम्र में कम्प्यूटर का बेसिक सीखा दिया था।

बस फिर क्या था। अद्वैत को कंप्यूटर में दिलचस्पी आने लगी। 9 साल की उम्र होने तक अद्वैत को इंटरनेट की अच्छी खासी समझ हो गई। उन्होंने 9 साल की उम्र में इंटरनेट सॉल्यूशन देने वाली एक वेबसाइट बना डाली। इस काम में अद्वैत की मदद उनके पिता ने भी की। अद्वैत यहीं नहीं रूके। उन्होंने  ऑनलाइन ट्यूटोरियल के जरिए कोड बनाना सीखना शुरू कर दिया। अद्वैत को अपनी वेबसाइट के जरिए सबसे पहले दो क्लाइंट मिले। ये दोनों एनजीओ थे, इसलिए अद्वैत ने निःशुल्क डिजिटल मार्केटिंग की।

अद्वैत को कंप्यूटर के अलावा किताबें पढ़ने का शौक था। वो स्कूल मे रहकर कलेज स्टूडेंट्स की किताबें पढ़ते थे। अद्वैत ने एक विदेशी फाइनेंस कंपनी के लिए वेब पोर्टल तैयार किया और बदले में 400 डॉलर की कमाई हुई। यहीं से अद्वैत के बिज़नेसमैन बनने की शुरूआत हो गई। अद्वैत के अंदर और आत्मविश्वास बढ़ गया। अद्वैत अब कुछ वर्षों से Google के AI और क्लाउड जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम कर रहे हैं। 2017 में जब अद्वैत 14 साल के थे तो उन्होंने "टेक्नोलॉजी क्विज़" का निर्माण किया था। यह एप बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जानने में मदद करता है।

अद्वैत फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से प्रेरित (Motivate) हैं। अद्वैत अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ये तो बस शुरुआत है और वे अपनी कंपनी को दुनिया की लीडिंग कंपनीज में शामिल करना चाहते हैं। आज अद्वैत की कंपनी एपेक्स इंफोसिस घरों और व्यवसायों के लिए स्वचालन और नेटवर्किंग सिस्टम की एक अग्रणी प्रदाता कंपनी बना दी गई है। यह प्रकाश, ऑडियो, वीडियो, जलवायु नियंत्रण, इंटरकॉम और सुरक्षा सहित जुड़े उपकरणों को नियंत्रित करने का काम करती है।

अद्वैत सबसे कम उम्र में वेबसाइट बनाने के साथ-साथ वह सबसे कम उम्र के, Google, बिंग और हबस्पॉट सर्टिफाइड प्रोफेशनल भी बन चुके हैं। अद्वैत को द स्टार्टअप इंडिया के 'टॉप 10 यंग एंटरप्रेन्योर इन इंडिया 2018' में शामिल भी किया था। वो "भारत के 2018 के सबसे युवा उद्यमियों" में भी शामिल हैं। अद्वैत ठाकुर भारत की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण समस्याओं के समाधान की पेशकश के लिए IOT पर आधारित उत्पाद पर काम कर रहे हैं।

अद्वैत ठाकुर ने अपनी मेहनत और दूरगामी सोच की बदौलत अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखी है। उनकी यह कहानी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspirational Story) है। यदि आप भी अद्वैत ठाकुर की तरह जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं, अपने करियर में सफल होना चाहते हैं एवं खुद का बिज़नेस शुरु करना चाहते हैं तो आप हमारे Problem Solving Couse को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। हमारे Problem Solving Course को ज्वाइन करने के लिए इस फॉर्म को भरें। फार्म भरने के लिए इस लिंक https://www.badabusiness.com/psc?ref_code=ArticlesLeads पर क्लिक करें और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।