प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा जी को भारत रत्न देने की सोशल मीडिया पर जोरदार मांग उठी है। इस मांग को मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा जी ने उठाया है। उनके समर्थन में लाखों ट्वीट किए जा रहें हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा ने अपनी अपनी यूट्यूब वीडियो और ट्विटर के जरिए यह मांग की है कि रतन टाटा को भारत रत्न मिलना चाहिए। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा की तरफ से पहले रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से संबंधित ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में लिखा गया कि “भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। जुड़िए हमारी इस मुहिम से और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा Retweet करिए”। सोशल मीडिया पर रतन टाटा से जुड़े हैशटैग #RatanTata और #BharatRatnaForRatanTata  के नाम से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

 

dr vivek bindra tweet

डॉ. विवेक बिंद्रा की इस मांग का लोग तेजी से समर्थन कर रहे हैं। ट्विटर पर एक के बाद ट्विट किए जा रहें हैं। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील भी की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की हमारी यह मुहिम लगातार ट्रेंड कर रही है। इसके समर्थन में लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। कई लोग सीधा भारत सरकार से इस मांग को पूरा करने के लिए आवजड उठा रहे हैं। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं पीएमओ से आग्रह करता हूं कि देश से सबसे पावरफुल बिजनेसमैन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि धरती के सबसे विनम्र व्यक्तियों में से एक रतन टाटा को भारत रत्न देने का आग्रह करता हूं।

रतन टाटा को भारत रत्न देने की यह मांग पूरी तरह से सही है। रतन टाटा ने इस देश के लिए इतने काम किए हैं कि हर कोई उनका फैन बन चुका है। उनके जीवन से जुड़े कई किस्से मशहूर है जिनमें से एक किस्सा यह है कि एक बार जब रतन टाटा को अपने ऑफिस स्टाफ से यह पता चला कि उनका एक पूर्व कर्मचारी 2 साल से बीमार है तो वो खुद को रोक नहीं पाए और वो अपने पूर्व कर्मचारी से मिलने अपनी कार से सीधा पुणे पहुंच गए। रतन टाटा की सादगी का आलम इस तरह है कि वो आज भी एक कमरे वाले फ्लेट में रहते हैं।

83 वर्षिय रतन टाटा समय-समय पर देश की सेवा करते रहते हैं। कोरोना के समय में भी उन्होंने कई लोगों की मदद की। आपको जानकारी हैरानी होगी कि रतन टाटा आज तक कुंवारे हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि एक बार रतन टाटा ने इंटरव्यू में बताया था कि प्यार के मामले में वह सबसे ज्यादा तब सीरियस हुए थे, जब वह अमेरिका में रह रहे थे। बात इतनी ज्यादा गंभीर थी कि दोनों शादी तक करना चाहते थे। हालांकि, रतन का भारत आने का फैसला रिश्ते पर भारी पड़ गया और उनका रिश्ता टूट गया।

रतन टाटा आज सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल बन चुके हैं। उन्हें भारत रत्न दिलाने के लिए डॉ, विवेक बिंद्रा ने जोरदार मुहिम चलाई है। जिसका सीधा असर सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएगा। रतन टाटा को भारत रत्न देने का मांग का समर्थन आज पूरा देश कर रहा है। आप भी इस रत्न टाटा को भारत रत्न दिलाने की मांग की इस मुहिम में जुड़ सकते हैं।