आज के समय में अधिकांश लोग बिज़नेस करना चाहते हैं तथा सभी स्टार्टअप्स नए-नए आइडियाज़ के साथ मार्केट में उतर रहे हैं। शुरुआती दौर में स्टार्टअप्स को अपने बिज़नेस के विभिन्न ऑपरेशन्स के लिए फंडिंग की ज़रूरत होती है। आमतौर पर स्टार्टअप्स को फंडिंग के लिए इन्वेस्टर्स के पास जाना होता है, जिसमें आप अपने आईडिया और कंपनी के बारे में बताकर फंड रेज़ कर सकते हैं।

ऐसा ही एक शो भारत में बहुत प्रसिद्ध हो रहा है - शार्क टैंक इंडिया। इस शो में स्टार्टअप्स अपना आईडिया लेकर आते हैं। वहां बैठे बिज़नेसमैन्स में से जिसे भी आईडिया पसंद आता है, वो उस स्टार्टअप में इन्वेस्ट करते हैं। इसके पहले सीज़न में कई स्टार्टअप्स आए थे। इनमें से कईयों को मिली बिज़नेस के लिए फंडिंग और जिन्हें फंडिंग नहीं मिली, उन्हें मिली अच्छी पब्लिसिटी।

शार्क टैंक का सीज़न 2 शुरू हो चुका है और इस सीज़न में भी कई स्टार्टअप्स आ रहे हैं। आज जानिये सीज़न 2 के पहले सप्ताह में रहा कौन से बिज़नेस का बोलबाला –

1. Hoovu Fresh

भारत में पूजापाठ लोगों के जीवन का हिस्सा है, उसमें भी सबसे महत्वपूर्ण है पूजा के फूल। लेकिन इसमें सबसे बड़ी परेशानी है, इन फूलों का 1 या 2 दिन में मुरझा जाना। इसी समस्या को समझकर बेंगलुरु की यशोदा और रिया करुतुरी ने फरवरी 2019 में Hoovu Fresh की स्थापना की। कन्नड़ में Hoovu का मतलब होता है फूल। जहाँ पूजा के फूलों का जीवन 2 दिन का होता है, उसे टेक्नोलॉजी के द्वारा 15 दिन कर दिया है। Hoovu Fresh के साथ आज 300 मंदिर और 500 किसान जुड़े हुए हैं। इसी को देखते हुए Hoovu Fresh को शार्क टैंक के पहले ही एपिसोड में फंडिंग मिल गयी।

2. गिरगिट

आप कई बार सुना होगा कि गिरगिट अपना रंग बदलता रहता है। हम कई बार कई लोगों के लिए मुहावरा भी प्रयोग करते हैं कि गिरगिट की तरह रंग बदलना। कैसा हो जब हमारे कपडे भी धुप, हवा और पानी के संपर्क में अपना रंग बदलें। इसी आधार पर मुंबई की पूजा बजाज शाह ने शुरू किया अपना गिरगिट स्टोर। अपने नाम की ही तरह इनके प्रोडक्ट,जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए जूते, शॉर्ट्स, मास्क, टी शर्ट और वाटर बॉटल्स हैं, ये सभी प्रोडक्ट अपने कलर को कुछ समय के लिए चेंज कर सकते हैं। अपने इसी आईडिया के लिए गिरगिट में शार्क टैंक के शार्क्स ने फंडिंग की है।

3. Brandsdaddy AFE

हमारे देश में हर वर्ष आगजनी की अनगिनत घटनाएं होती हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 2021 में कुल 8348 लोगों की आग में जलने से मृत्यु हुई थी, वहीं पिछले 5 सालों में 50 हजार से ज्यादा मौतें आगजनी के कारण हुई है। जब कहीं आग लगती है, तब अधिकांश लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करना भी नहीं आता है। इसी को सरल बनाने के लिए रोशन मिश्रा और अंकिता मिश्रा ने 2017 में Brandsdaddy AFE की शुरुआत की। इस कंपनी के प्रोडक्ट उपयोग करने में आसान हैं। अपने इसी आईडिया के लिए इनकी कंपनी में एमक्यूरे फार्मास्यूटिकल्स की नमिता थापर ने इन्वेस्ट किया है।

4. पाटिल काकी

हम लोगों में से कई लोग सुबह नाश्ते में या शाम को चाय के साथ कुछ स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। इन स्नैक्स में कई बड़े ब्रांड्स भी हैं। लेकिन उसके बाद भी हम सब घर का बना हुआ स्नैक्स ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा ही एक स्टार्टअप है पाटिल काकी, जिसके शुरुआत मुंबई में गीता पाटिल, विनीत पाटिल और दर्शील सावला ने की थी। पाटिल काकी मिठाई और पारम्परिक स्नैक की कई वैरायटीज़ बनाते हैं। अपने इसी स्टार्टअप के लिए शार्क टैंक से पाटिल काकी को फंडिंग मिली है।

5. Watchout Wearables

माता या पिता के रूप में क्या आप भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं, क्या आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे टेक्नोलॉजी का सही और ज्ञान के लिए उपयोग करें। ऐसा ही एक स्टार्टअप आया शार्क टैंक के दूसरे सीजन में, जिसका नाम है Watchout Wearables। इस स्टार्टअप की स्थापना 2022 में अभिषेक बाहेती ने की है। इनकी बनाई स्मार्ट वाच से बच्चे इमरजेंसी में मैसेज भेज सकते हैं, बच्चे कुछ भी स्कैन करके उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

शार्क टैंक के पहले और दूसरे सीजन को देखा जाए, तो हम यह कह सकते हैं कि भारत के लोग कई कई अलग अलग परेशानियों को समझकर उसके हल के रूप में नए नए स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। शार्क टैंक के दूसरे सीजन के पहले सप्ताह में कुछ स्टार्टअप्स का बोलबाला रहा।


आशा है कि आज का यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। इसके बारे में अपने विचार हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Anybody Can Earn का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।