जिंदगी में कुछ कर दिखाने का हौसला रखने वालों के ऊपर किस्मत भी मेहरबान होती है। इंसान अपनी काबिलयत से ही फर्श से अर्श की ओर आगे बढ़ता है। इस बात को सच करने वाले शख्स हैं राज शेखर पाटिल। राज शेखर पाटिल कभी नौकरी करके महीने के 2 हजार रूपये कमाते थे लेकिन आज वो बांस की खेती का बिज़नेस कर हर साल करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। राज शेखर पाटिल ने अपनी नई सोच और मेहनत के दम पर अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखी है। आइए जानते हैं उनका यह सफर।

राजशेखर पाटिल महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के रहने वाले है। राजशेखर एक किसान परिवार से संबध रखते हैं। राजशेखर के पिता खेती करते थे वो एक किसान थे। उनके पिता की 30 एकड़ जमीन भी थी। लेकिन, पानी की कमी के चलते उसमें उपज अच्छी नहीं होती थी। राजशेखर पाटिल ने कोल्हापुर से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। जिसके बाद वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करने में जुट गए। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। राजशेखर ने कई जगह नौकरी के लिए एप्लाई किया लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आखिर में उन्हें एक जगह नौकरी मिली। जहां उन तनख्वाह सिर्फ 2 हजार रुपये महीना थी।

कुछ समय तक को राजशेखर ने वहां काम किया लेकिन फिर उन्हें बांस की खेती करने का आइडिया मिला। यहीं से उनकी जिंदगी में एक टर्निंग पॉइंट गया। राजशेखर पाटिल जिस गांव में रहते हैं उसका नाम निपानी है यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि उनके गांव में ना तो बिजली थी, ना सिंचाई के लिए पानी पानी था। नौकरी की तलाश करते हुए राजशेखर पाटिल अन्ना से भी जुड़े। काफी मिन्नत करने के बाद उन्हें काम मिला था, इसी दौरान उन्हें खेती और जल सरंक्षण के बारे में सीखने को मिला।

राजशेखर पाटिल के लिए लेकिन जीवन की राह इतनी आसान नहीं थी। वो जब 30 साल के थे तो उन्हें खबर मिली की उनके पिता को पैरालिसिस हो गया है। इसके बाद वो अपने गांव लौट आए। यहां आकर फिर से खेती करने की योजना बनाने लगे। इसी बीच उन्हें पता चला कि पास के गांव में एक किसान अपनी बांस की खेती को उजाड़ना चाहता है क्योंकि उसे इसमें फायदा नहीं हो रहा था। जिसके बाद राजशेकर ने वहां से बांस के 10 हजार पौधे उठा लिए और अपने खेत में लगा दिए। तीन साल बाद जब बांस तैयार हुए तो वो हाथों-हाथ बिक गए। राजशेखर को पहले ही साल करबी 20 लाख रुपये का फायदा हुआ।

बस फिर क्या था राजशेखर ने अपना पूरा ध्यान बांस की खेती करने पर लगा दिया। अगले साल उन्होंने पूरे खेत में बांस के पौधे लगा दिए। सिंचाई के लिए गांव के 10 किलोमीटर लंबे नाले की सफाई करवा दी ताकि बारिश का पानी जमा हो सके। इससे उन्हें सिंचाई में भी मदद मिली और गांव को पानी का एक सोर्स भी मिल गया। धीरे-धीरे राजशेकर के बांस की खेती की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी। लोग उनकी खेती देखने आने लगे।

राजशेखर आज बांस की 50 से ज्यादा किस्मों की खेती करते हैं। इनमें कई विदेशी वैराइटी भी हैं। लोग महाराष्ट्र के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी उनके यहां बांस खरीदने आते हैं। राजशेकर ने बांस के पौधे तैयार करने के लिए एक नर्सरी सेटअप भी तैयार कर रखा है। आज उनका कमाई करोड़ों में पहुंच गई है।  राजशेखर का कहना है कि देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर सही तरीके से इसकी खेती की जाए तो एक एकड़ में तीन लाख रुपए की कमाई की जा सकती है।राजशेखर लोगों को बांस की खेती करनी ट्रेनिंग भी देते हैं। कुछ साल पहले उन्हें नागपुर में हुई एग्रो विजन कांफ्रेंस में भी बुलाया गया था। राजशेखर क कई सम्मान और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

आपको बता दें कि बांस की खेती के लिए किसी खास जमीन की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए बहुत देखभाल और सिंचाई की भी जरूरत नहीं होती है। जुलाई में बांस की रोपाई होती है। अमूमन बांस तैयार होने में तीन साल लगते हैं। इसकी खेती के लिए सबसे जरूरी है, उसकी वैराइटी का चयन। अलग-अलग किस्म के बांस का उपयोग और मार्केट रेट अलग होता है। बांस का पौधा तीन-चार मीटर की दूरी पर लगाया जाता है। इसके बीच की जगह पर दूसरी फसल की खेती भी की जा सकती है। बांस की खेती के लिए राष्ट्रीय बैंबू मिशन से भी मदद ली जा सकती है।

राजशेखर कहते हैं कि बांस की शहर से लेकर गांव तक में बहुत डिमांड है। लोग इससे बना चीज़े खूब पंसद करते हैं। कभी 2 हजार रुपये कमाने वाले राजशेखर पाटिल आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखी है। राजशेखर पाटिल की यह कहानी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) है। आप भी उनके जीवन से प्रेरित (Motivate) हो सकते हैं।

यदि आप भी राजशेखर पाटिल की तरह कुछ अलग करना चाहते हैं, यदि आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं एवं खुद का बिज़नेस शुरु करना चाहते हैं तो आप हमारे Problem Solving Couse को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। हमारे Problem Solving Course को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक https://www.badabusiness.com/psc?ref_code=ArticlesLeads पर क्लिक करें और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।