फिल्मी परदे पर सितारों को देखकर कभी ना कभी सभी के मन में यह ख्याल तो जरुर ही आता होगा कि काश हम भी एक फिल्मी सितारा होते। इस उम्मीद को लिए अधिकांश युवा मुंबई की ओर रुख करते हैं। उनकी यही सोच होती है कि वो भी अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान जैसे बड़े फिल्म स्टार बने। लेकिन इस सपने को पूरा करना एक आम आदमी के लिए आसान नहीं होता। कई सालों के संघर्ष के बाद बॉलीवुड की यह नगरी उसे अपनाती है। कुछ इसी तरह के सपने को अपनी आंखो में लिए एक शख्स मुंबई आया था जिसने ना केवल अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई बल्कि आज कई दिलों में वो अपनी अदाकारी से राज कर रहा है। वो शख्स और कोई नहीं बल्कि लाखों दिलों की धड़कन कहे जाने वाले राजकुमार राव है।

राजकुमार राव का वास्तविक नाम राजकुमार यादव है। स्त्री, न्यूटन, शाहीद जैसी बेहतरीन फिल्मे करने वाले राजकुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कम समय में ना केवल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई बल्कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जैसे कई बड़े अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। राजकुमार राव दसवीं कक्षा में थे जब उन्हें एक्टिंग करने का शौक चढ़ा। उन्होंने इसी में अपना करियर बनाने की ठान ली। राज कुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 में गुड़गांव, हरियाणा में हुआ। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग की पढ़ाई की। एक्टिंग को लेकर उनका जुनून कुछ इस कदर था कि वह नाटक  में परफॉर्म करने के लिए गुड़गांव से दिल्ली तक साइकिल चलाकर जाते थे। साल 2008  में वह अपनी पढ़ाई पूरी करके सपनों के शहर मुंबई आ गए। उन्हें  अपना एक्टर बनने का सपना पूरा जो करना था। राजकुमार राव की प्रेरणा किंग खान यानी शाहरुख खान थे। राव का मानना था कि अगर बाहर से आए शाहरुख खान अपना नाम और अपनी पहचान इस फिल्मी जगत में बना सकते हैं तो फिर मैं क्यों नहीं ? मैं भी अपनी पहचान बना सकता हूं।

इसी प्रेरणा के साथ राव आगे बढ़ते रहें। साल 2010 मे उनकी पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा आई। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन फिर भी राजकुमार ने अब तक वो जगह नहीं बनाई थी जो वो बनाना चाहते थे। साल 2013 में उनकी फिल्म काई पो चे रिलीज हुई। इसमें उनकी बहुत सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने शाहिद में काम किया। इस फिल्म में किए गए रोल के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने क्विन, न्यूटन, सिटीलाइट्स जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। फिल्म न्यूटन के लिए उन्हें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड मिला ।

राजकुमार राव कहते है कि जब वो फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहे थे तो इन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया जाता था कि उनकी आइब्रोज बहुत ही भद्दी है , वे साँवले भी और वे हीरो मेटेरियल नहीं है। वो अपने दोस्तों से उधार लेकर खाना खा पाते थे क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वो अपने लिए खाने का इंतजाम करें। लेकिन राजकुमार ने कभी इसे खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखी है।

 

राजकुमार राव ने बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई। आज वो कई बड़े डायरेक्टर और एक्टर के साथ फिल्में कर रहे हैं। उनकी गिनती टॉप के एक्टर में होती है। शादी में जरुर आना, छलांग एवं लूडो जैसी बेहतरीन फिल्में की है। अभी कई हिट फिल्मों में वो काम कर रहे हैं। राजुकमार के सफलता की कहानी (Success Story) उन सभी के लिए एक प्रेरणा (Inspiration) है जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं।

यदि आप भी राजकुमार राव की तरह अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं एवं अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारी लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/life-time-membership?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।