जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। इन उतार-चढ़ाव से जूझकर ही कोई इंसान जिंदगी में अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखता है। जिंदगी एक पहेली की तरह कभी इंसान को हंसाती है को कभी रुलाती है। जिंदगी के इस स्वाद को चखने वाली एक शख्स हैं गीत। जो भारत की पहली व्हीलचेयर अभिनेत्री है। जिन्होंने पैर ना होने के बाद भी हार मानने के बजाय जिंदगी का सामना किया और आज वो एक सफल अभिनेत्री के रुप में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उनकी सफलता और संघर्ष की कहानी को-

 

गीत को बचपन से ही बातें करने और खेलने का शौक रहा है। गीत ने अपना बचपन भारत के साथ अफ्रीका और यूएस में बिताया है। वो बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी। वो स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। उन्होंने कई सारे नाटकों में अभिनय किया है जिसकी काफी सराहना हुई है। गीत जब दस साल की थी तब एक दुर्घटना में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए थे। गीत अपने परिवार के साथ कार का सफर कर रहीं थी। वो कार की पिछली सीट पर गहरी नींद में सो रही थी, तभी अचानक एक हादसे ने उनके पैर छीन लिए। इस बात का पता उन्हें तब चला, जब वो होश में आई। उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वे कभी पहले की तरह ना चल सकेंगी,  ना दौड़ सकेंगी, नाच नहीं सकेंगी। यहां तक कि वो अपने पैरों को कभी महसूस ही नहीं कर सकेंगी। कोई और होता तो शायद हार मानकर इसे अपनी किस्मत समझ बैठता लेकिन गीत ने हार नहीं मानी और इस दुर्घटना के बाद भी उन्होंने स्कूल के कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता जारी रखी।

 

हालातों के कारण गीत डिप्रेशन का शिकार भी रही हैं लेकि‍न परिवार और अपनों के सहयोग से वो जल्दी ही इससे उबर गईं। गीत मानती हैं कि जो आपके बस में नहीं है, या जो नहीं किया जा सकता, उसके बजाए जो हम कर सकते हैं या जो सुविधाएं हमारे पास मौजूद हैं उनका भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए। ताकि आप खुद को बेहतर और सकारात्मक बना सकें। गीत ने पैर ना होने के बाद भी बेस्ट जी सिने स्टार की खोज के लिए अपने अभि‍नय का ऑडिशन दिया। जिसमें जज्बे को काफी सराहा गया। गीत तब से कई ऑडिशन देने लगी और अपनी सफलता की कहानी (Success Story) लिखने की ओर आगे बढ़ीं।

 

गीत का आज खुद का एक फेसबुक पेज है वो एक एनजीओ भी चलाती हैं, जो अनाथ और निराश्र‍ितों की मदद करता है। इसके अलावा वे लोगों को जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थति में प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती हैं और मार्गदर्शन देती हैं। गीत देश की पहली एकमात्र ऐसी अभिनेत्री है। जो अपने पैरों को महसूस नहीं कर सकती लेकिन अपने अभिनय के जरिए वो किसी को यह महसूस नहीं होने देती कि उनके पैर नहीं है। वो लगातार आगे बढ़ती चली जा रही है। गीत केवल अभिनय में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी भाग लेती है।

 

गीत सकारात्मक सपनों की एक जीती जागती हुई मिसाल (Motivation) है। उन्होंने अपने समाज सेवा के जरिए, गरीब, अनाथ और पिछड़ों को आगे बढ़ने का संदेश दिया है। वो कभी हिम्मत न हारने की प्रेरणा (Inspiration) देती हैं। यदि आप भी गीत की तरह एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं एवं अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारी लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/life-time-membership?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।