किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास ही उसकी सफलता और असफलता तय करता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास उसकी बॉडी लैंग्वेज पर निर्भर करता है। बॉडी लैंग्वेज एक तरह का कम्युनिकेशन है, जिसे देखकर कोई भी आपके व्यक्तित्व के बारे में जान सकता है। बॉडी लैंग्वेज में शारीरिक हावभाव के साथ कई चीज़ें होती हैं जिससे आपका बॉडी लैंग्वेज सही और गलत बनता है। अगर आपका बॉडी लैंग्वेज अच्छा है तो आप हर चीज़ को अच्छे ढंग से संभाल सकते हैं, वहीं अगर बॉडी लैंग्वेज सही ना हो तो सामने वाले पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। बॉडी लैंग्वेज एक ऐसी कला है जिसका सीधा सम्बन्ध हमारी सफलता से होता है। अपनी बॉडी को सही स्थिति में रखना हमारी सेहत पर भी असर करता है और इसका प्रभाव हमारी निजी और कामकाजी ज़िंदगी दोनों पर पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को सुधार सकते हैं और ऑफिस में अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं।

1. आंखों से संपर्क बनाए रखें

अच्छी बॉडी लैंग्वेज के लिए आई-कॉन्टैक्ट यानी नजरों से नजरें मिलाकर बात करना बहुत ज़रूरी होता है। जब आप किसी से आंखे मिलाकर बात करते हैं तो सामने वाले को लगता है कि आप उसकी बातें गंभीर रूप से सुन और समझ रहे हैं। इससे आपके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होता है, आप अपनी बातों को बेहतर ढंग से सामने वाले से कह पाते हैं। नौकरी के इंटरव्यू के समय भी जो व्यक्ति बिना डरे आंखे मिलाकर अपनी बात कहता है, सामने वाले पर उसका गहरा असर पड़ता है। इससे नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बिना डरे आंखो से सही संपर्क बनाएं रखें। आत्मविश्वास के लिए आप समय-समय पर किसी मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker) को सुन सकते हैं।

2. चेहरे पर हल्की हंसी ज़रूर रखें

हंसता-मुस्कुराता हुआ चेहरा भला किसे पंसद नहीं होता। जो व्यक्ति हमेशा खुश रहता है उससे अन्य लोग भी मिलना चाहते हैं, बात करना चाहते हैं। उदास लोगों के साथ कोई भी जल्दी बात नहीं करना चाहता। जब आप मुस्कुराते हैं तो सामने वाले को आपके अंदर आत्मविश्वास दिखता है। आप खुद भी अपने आपको बेहतर समझते हैं। इसलिए जब भी आप किसी से मिलें तब एक हल्की सी मुस्कुराहट के साथ मिलें, लेकिन यहां पर सामने वाले की परिस्थिति को ध्यान में रखकर मिले। कहीं ऐसा ना हो कि गंभीर स्थिति में भी आप हंस रहे हों। हंसना सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही इससे पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास का भी एहसास होता है। यही नहीं आपकी मुस्कुराहट से आपके शरीर से भी आत्मविश्वास झलकता है, इससे आप ज्यादा आत्मविश्वासी नजर आते हैं।

3. शरीर के हाव-भाव रखें ठीक

आत्मविश्वास से भरे रहने के लिए आपके शरीर का हाव-भाव भी ठीक होना चाहिए। जब भी आप अपने शरीर को ठीक करते हैं तो आपका सिर सीधा आपके सामने वाले व्यक्ति की तरफ होना चाहिए। आपके कंधे सीधे होने चाहिए इससे लोगों को ये पता चलेगा की आप एक आत्मविश्वासी और निडर इंसान हैं। जिससे लोग आपसे जल्दी घुल-मिल पाएंगे। आगर आपके कंधे झुके हुए रहते हैं और आप बोझिल से दिखेंगे तो लोग भी आपसे बात करने में कतराएंगे। यही नहीं जब सामने वाला व्यक्ति आपसे बात कर रहा है तब आपको कुछ ना कुछ संकेत ज़रूर देने चाहिए। जैसे अगर कोई आपसे बात कर रहा है तो आप अपने सिर को हिलाकर, हां या न बोलकर सामने वाले को एहसास कराएं कि आप उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। अपनी बातें बताने के लिए अपने हाथों के मूवमेंट का इस्तेमाल करें। इससे आपको जो लोग सुन रहे हैं उनका ध्यान आप पर और आपकी बातों पर रहेगा और आप ज्यादा आत्मविश्वासी नज़र आएंगे। सही बॉडी लैंग्वेज क्या है ये बताने के लिए आज बाजार में कई मोटिवेशनल गुरू (Best Motivational Speaker In India) हैं जो आपको सही-गलत बॉडी लैंग्वेज का फर्क बताते हैं। इनसे सीख लेकर आप अपनी बॉडी लैंग्वेच को सही कर सकते हैं।

4. कपड़े पहनने की सही समझ रखें

किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा उसके कपड़े पहने के ढंग से लगाया जा सकता है। आपको कब क्या पहनना है ये पता होना चाहिए, जैसे पार्टी में जाने के लिए, मीटिंग या ऑफिस जाने के लिए, बाहर घूमने जाने के लिए आप अलग अलग कपड़ों का कलेक्शन बनाएं। आपको फॉर्मल और इनफॉर्मल कपड़ों की समझ होनी चाहिए। अगर आप किसी फॉर्मल इंटरव्यू के लिए जीन्स और टी शर्ट पहन कर जाओगे तो इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति आपको ज्यादा महत्त्व नहीं देगा। इसी के साथ ही कपड़े और हेयर स्टाइल का भी ध्यान रखें। अगर आप सही तरह से खुद को तैयार करेंगे तो आप ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।

5. सकारात्मक रहें

सकारात्मक रहना भी अच्छी बॉडी लैंग्वेज की निशानी है। अगर आप हर बात में केवल नकारात्मकता देंखेगे, दूसरों के अंदर कमियां देखेंगे तो लोग आपसे बात करने में कतराने लगेंगे। सकारात्मक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से हर कोई बात करना चाहता है। अगर आप पहले ही अपने आपको नकारात्मक दिखाएंगे, हर परिस्थिति में केवल नकारात्मक बातें करेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाएगा। इसके विपरीत अगर आप हर परिस्थिति में सकरात्मकता देखेंगे तो आपका आत्मविश्वास अपने आप छलकेगा। इसलिए जब भी आप किसी से मिलने जाएं तो अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। जब भी आप किसी से मिले तो एक सकारात्मक उर्जा के साथ मिलें ताकि सामने वाला आपके सकारात्मक विचारों से प्रभावित हुए बिना न रह सके।

यदि आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को सुधारना चाहते हैं तो आप इन 5 टिप्स को अपना सकते हैं। इनकी मदद से न केवल आप बेहतर बॉडी लैंग्वेज को अपना पाएंगे बल्कि आप आत्मविश्वासी भी नज़र आएंगे। आप दूसरों की नजरों में एक अच्छी छवि भी बना पाएंगे। यह टिप्स आपको आगे बढ़ने में भी बहुत मदद करेंगी।

लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Leadership Funnel Program का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं। इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://www.badabusiness.com/lfp?ref_code=FB&&pp_code=BHBB000078