सफलता (Success) पाने के लिए अपना रास्ता खुद तय करना पड़ता है। जो अपना रास्ता खुद तय करते  हैं जीवन में उन्हें लक्ष्य जरुर मिलता है।  कुछ ऐसी ही कहानी है पूर्णेन्दु शेखर की जिन्होंने अपना खुद का स्टार्टअप शुरु करने के लिए अपनी 22 साल पुरानी नौकरी को छोड़ दी और अपनी मेहनत और लगन की बदौलत एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का बिज़नेस खड़ा कर डाला |

पूर्णेन्दु शेखर मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत  22 वर्ष की उम्र में शॉपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया नाम की एक कंपनी में बतौर ट्रेनी के रुप में की थी। तब उनका वेतन 40 हजार रुपय था| अपने इस ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्होंने खूब मेहनत और लगन से काम किया  और इसी में अपना करियर बनाने लग गए। साल 2003 में 1 वर्ष तक शिप में काम करने के बाद उनके मन में खुदका बिज़नेस करने का ख्याल आया। जिसके बाद उनका मन नौकरी में नहीं लगा। शिपिंग कंपनी में नौकरी के दौरान उन्हें समझ में आ गया था कि ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस भविष्य के लिए बेहतर है, इसमें बहुत संभावनाएं है।

 

पूर्णेन्दु शेखर ने 22 साल तक आखिरकार नौकरी की। जिसके बाद साल 2016 में एक 8×8 फुट के छोटे से कमरे से अकेले ही Cogoport नाम की  खुद की लॉजिस्टिक कंपनी एक Startup के रुप में शुरु की|  उनका शुरुआत से ही एक मकसद था अपने ग्राहकों को बेस्ट प्राइस और बेस्ट सर्विस देना है। जिसके लिए उनकी कंपनी वेबसाइट के जरिये रेल, शिप या रोड से होने वाले माल की ढुलाई के लिए बहुत कम पैसे में सेवा उपलब्ध कराती है।

 

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और कुछ कुछ समय पहले ही शुरू की गई Cogoport Company सफलता की नई कहानियां (success story) लिखने लग गई। आज कंपनी हर महीने करोड़ो रुपय कमाती है। उनका साल का टर्नओवर खरबों में होता है। आज कंपनी के  7 ऑफिस और उन में काम करने वाले स्टाफ लगभग 100 से अधिक है। यही नहीं अब उनकी कम्पनी 2000 से ज्यादा कंपनियों के साथ काम करती है। रोजाना लगभग 10 कंपनियां उनसे जुड़ रही हैं।

 

पूर्णेन्दु शेखर हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहते थे।  उनकी अलग करने की सोच और लगन ने आज उन्हें सभी के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत (Inspiration) बनाया है। अगर व्यक्ति के अंदर कुछ अलग करने का जज्बा हो तो वो क्या नहीं कर सकता। इनकी तरह आप भी यदि अपनी पहचान बनाना चाहते हैं ताकि आप अपने बिज़नेस में सही सफलता पा सकें। तो आप हमारी (Bada Business) लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको करियर से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट https://www.badabusiness.com/life-time-membership  पर विजिट करें।