आपने कई माइथोलॉजिकल सीरियल में देखा होगा या इतिहास में भी पढ़ा होगा कि लोग अपने जीवन की शुरुआत में जंगलों में जाकर तपस्या करते थे। महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी को तपस्या करते समय भी परम ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ऐसा क्यों? क्यों पहले के समय में लोग तपस्या करने जंगल जाते थे और वहां अकेले रहते थे?

जब आप अकेले रहते हैं, तब आप अपने से जुड़े विषयों पर गहन विचार कर सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस को जान सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है।

अकेले समय बिताना कई कारणों से फायदेमंद होता है, जिनमें निम्न शामिल हैं:

  1. फोकस इम्प्रूवमेंट:

    जब गौतम बुद्ध जंगल में तपस्या करने गए थे, तब उनके आसपास इतनी शांति थी कि वे स्वयं को टटोलने लगे। तब उन्हें अपने जीवन का उद्देश्य पता चला। आज के समय में तपस्या करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि हम आज मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, सोशल मीडिया आदि के गुलाम हो चुके हैं। आज हम यह कर सकते हैं कि कुछ समय के लिए इन गैजेट्स से दूरी बना लें या हो सके तो हमें ध्यान भी करना चाहिए। ऐसा करने से हम अपना फोकस बढ़ा सकते हैं।

  2. प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स:

    हम जब भी किसी परेशानी में रहते हैं, यदि हम उस समय अकेले रहकर अपनी परेशानियों के बारे में गहन विचार करें, तो हम अपनी परेशानियों का हल ढूंढ सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जब हम अकेले रहकर किसी विषय पर गहन विचार करते हैं, तब हमारी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स इम्प्रूव होती हैं।

  3. प्रोडक्टिविटी बढ़ना:

    हर व्यक्ति के अंदर कुछ काबिलियत होती है। जब व्यक्ति अकेले रहकर गहन विचार करता है, तो वह अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस पर ध्यान देता है। ऐसे में व्यक्ति यह सोचता है कि अपनी स्ट्रेंथ को और कैसे बढ़ाया जाए और वीकनेस को कैसे दूर किया जाए। फिर व्यक्ति इनके लिए अपनी स्किल्स को बढ़ाने पर ध्यान देता है, जिससे वह और ज्यादा क्रिएटिव हो जाता है और उसकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

  4. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी:

    कई बार लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। जब आप अकेले रहकर अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस जान लेते हैं, तो यह आपकी ग्रोथ में बढ़ोतरी करता है। क्योंकि इसके बाद ही आप अपनी स्किल्स को बढ़ाएंगे या कुछ नई चीजें सीखने का प्रयास करेंगे। यह आपके आत्मविश्वास को तेजी से बढ़ाता है।

  5. तनाव में कमी:

    आज के समय में कई लोगों को तनाव की समस्या हो रही है। तनाव से बचने के लिए सभी लोग मेडिटेशन की सलाह देते हैं। जब आप अकेले रहते हैं और खुद के बारे में विचार करते हैं, तो यह मेडिटेशन का ही हिस्सा है और यह आपको तनावमुक्त करता है।

आज के समय में कैसे रहें अकेले?

अकेले रहने का यह मतलब नहीं है कि आप सब कुछ छोड़कर पहले की तरह जंगलों में जाकर रहने लग जाएँ। आज के समय में हम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टेक्नोलॉजी आदि से घिर चुके हैं। यदि आप कुछ समय के लिए अकेले रहना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल को अपने से दूर करके कुछ समय के लिए कमरे में अकेले रहकर मेडिटेशन कर सकते हैं।

शुरुआत में मेडिटेशन करना कठिन होता है, ऐसे में आप शुरुआत में सभी चीजों से ध्यान हटाकर 5 मिनट के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं। बाद में धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाते रहें।

आज अधिकांश लोग फोकस नहीं कर पाते और तनाव में रहते हैं। यदि आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अकेले रह कर भी आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

कुल मिलाकर, अकेले समय व्यतीत करना एक स्वस्थ और लाभकारी अनुभव हो सकता है। यह आपको अपने आप को बेहतर ढंग से समझने, तनाव कम करने और अपने संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा और अकेले रहने के बारे में आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।