जीवन में हर कोई सफलता पाना चाहता है, लेकिन सफलता पाने के लिए व्यक्ति में कुछ अच्छी आदतों का होना बहुत ज़रूरी है। व्यक्ति में कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो आपकी सफलता के रास्ते में आड़े आ सकती हैं।

यदि आप भी पाना चाहते हैं जीवन में सफलता, तो इन 5 आदतों को आज ही छोड़ें!

  1. 1) आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते: 

    पहली आदत है हर काम में परफेक्ट होने की चाहत। जो लोग जीवन में असफल होते हैं या अपने मनमुताबिक काम नहीं करते, उनकी सोच यह होती है कि जब तक हम परफेक्ट नहीं हो जाते, तब तक यह काम शुरू नहीं करेंगे। इसके उलट जो लोग सफल होते हैं, वो कभी भी परफेक्शन के पीछे नहीं भागते। वे काम करते करते परफेक्ट होते हैं।

  2. 2) सिर्फ गोल पर फोकस करना: 

    आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि हमेशा अपने गोल पर फोकस करें। लेकिन क्या सिर्फ गोल पर फोकस करने से आप सफल हो सकते हैं। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ गोल पर फोकस करने की अपनी आदत को छोड़ना होगा। एक बार गोल डिसाइड होने के बाद आपको अपने गोल तक पहुंचने के लिए उसके एक्शन प्लान पर भी काम करना होगा। जब आप एक्शन प्लान पर सही तरीके से काम करते हैं, तो आप अपने गोल तक पहुंचने में सफल हो जाएंगे।

  3. 3) असफलता का डर: 

    कई लोग अपना मनपसंद काम सिर्फ इसलिए शुरू नहीं कर पाते, क्योंकि उन्होंने असफलता का डर होता है। लोग अधिकतर यह सोचकर शुरुआत ही नहीं कर पाते कि यदि हम असफल हो गए, तो लोग क्या कहेंगे।

    हम कभी भी किसी काम में सीधे सफल नहीं हो सकते। यदि हम असफलता के डर से नया काम शुरू ही नहीं करेंगे, तो कभी भी सफलता का स्वाद नहीं चख पाएंगे।

  4. 4) सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग: 

    हमारी असफलता का एक बड़ा कारण होता है कि हम फैसले अपनी  प्रायोरिटी के हिसाब से नहीं, बल्कि लोगों के हिसाब से लेते हैं। मान लीजिये कोई छात्र आर्ट्स लेना चाहता है, लेकिन उसके परिजन उसे विज्ञान लेने के लिए कहते हैं, कारण सिर्फ एक - सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो लोगों के हिसाब से नहीं अपने गोल के हिसाब से अपने फैसले लीजिये।

  5. 5) भावनाओं में बहकर फैसले ना लें: 

    लोग कई बार भावनाओं में बहकर निर्णय लेते हैं या काम करते हैं, ऐसे में उनकी असफल होने की सम्भावना ज्यादा होती है। यदि हम अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो कभी भी भावनाओं में बहकर निर्णय मत लीजिये। यदि आप भावनाओं के आवेश में हैं और आपको निर्णय लेना पड़ रहा है, तो ऐसे में निर्णय मत लीजिये। निर्णय तभी लेना चाहिए, जब आप पूरी तरह से स्थिर हैं। इस परिस्थिति में आप उस पर पूर्णतः विचार कर सकते हैं और आपके सफल होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपनी परिस्थितियों के हिसाब से विचार कीजिये। ऊपर बताई गयी 5 चीज़ों में से हो सकता है कि आपके लिए पाँचों चींजें हटाना जरुरी ना हो। आप अपनी परिस्थितियों का अवलोकन कीजिये और विचार कीजिये कि इनमें से कौन सी चीज़ आप हटाना चाहते हैं, ताकि आप कामयाबी की बुलंदियों को छू सकें।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा तथा इन 5 चीज़ों में से आप सबसे पहले कौन सी चीज़ अपने जीवन से हटाना चाहते हैं, कमेंट में हमें ज़रूर बताइये।

इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Super Sales Secrets का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं। प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://www.badabusiness.com/webinar/ibc/weekly_event?ref_code=dmtvbswebinar