इंसान हमेशा अपने जीवन में सफल लोगों को फॉलो करता है, ताकि वो भी अपने जीवन में और अपने क्षेत्र में सफल हो सके। इंसान ऐसे लोगों की आदतों को, उनकी बातों को और उनके कामों को एनालाइज़ करता है और उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता है।

जितने भी सफल लोग होते हैं, उन लोगों की एक निश्चित दिनचर्या होती है, जिसे वो रोजाना बिना किसी गैप के अमल में लाते हैं। यदि इनकी दिनचर्या को हम फॉलो करके इन बातों को अपने जीवन में अपना लें, तो हम भी सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।

आइये जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जो सफल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा होती हैं –

निर्धारित लक्ष्य :

आमतौर पर लोग जीवन में यही सोचते हैं कि उन्हें क्या करना है और कैसे करना है, ऐसे लोग जीवन में ज्यादा सफल नहीं हो पाते। जितने भी लोगों ने अपने जीवन में सबसे पहले अपने "Why" को निर्धारित कर लिया, वही सफलता की राह पर आगे बढे हैं। सफल होने के लिए आपको अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। आपको यह तय करना होगा कि आप अपने जीवन को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं। जब आपका लक्ष्य निर्धारित हो जाये, तो आप उसके लिए क्या करेंगे और कैसे करेंगे, यह तय करने में आपको आसानी होगी।

समय का सदुपयोग :

यदि आप अपने पूरे दिन को एनालाइज़ करें, तो आप पाएंगे कि आप अपने दिन का कुछ समय ऐसे ही बर्बाद कर देते हैं। जितने भी सफल लोग होते हैं, वे अपने दिन के एक-एक मिनट का इस्तेमाल करते हैं। यदि वे यात्रा कर रहे हैं, तो इस दौरान या तो अपना काम करेंगे या फिर कोई अच्छी बुक पढ़ेंगे। इस तरह से वे समय का पूर्ण इस्तेमाल करते हैं।

पूरे दिन का टाइम टेबल बनाना :

जितने भी आम इंसान होते हैं, उनके पास जैसे-जैसे काम आता है, वे उसी प्रकार काम करते हैं। लेकिन जितने भी सफल लोग होते हैं, वे सोने से पहले अपने अगले दिन की पूरी प्लानिंग कर लेते हैं। जब आप अपने सभी ज़रूरी कामों को नोट कर लेते हैं, तब आप अपना पूरा दिन अच्छे से मैनेज कर पाते हैं। इसके साथ ही आप अपने और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाते हैं। टाइम टेबल बनाने से आपको याद रहता है कि आपको कौन से काम करने हैं, इस तरह से आपके किसी काम के मिस होने की गुंजाईश भी नहीं रहती।

समय-समय पर ब्रेक लेना :

हर इंसान के फोकस बनाये रखने का एक निश्चित समय होता है, उस समय के बाद वो फोकस नहीं कर पाता। जब भी आप कोई काम कर रहे हों, तब आपको बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लेते रहना चाहिए। जब आप ब्रेक के बाद वापस उस काम को शुरू करेंगे, तब आप अच्छे फोकस के साथ प्रोडक्टिव होकर काम कर पाएंगे।

प्रयोग करते रहना :

हमने हमेशा सुना है कि जितने भी सफल लोग होते हैं, वे हमेशा ही कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं। लेकिन यह सिर्फ आधा सच है, दरअसल सफल लोग हमेशा नई चीजें सीखकर अपने काम में और जीवन में उसका प्रयोग करते हैं। यदि वे असफल होते हैं, तो उसमें सुधार करने का प्रयास करते हैं।

ये वो चीज़ें या आदतें हैं, जो सफल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा होती हैं। आम इंसान इन आदतों पर अमल नहीं करते। यदि आप भी अपने जीवन में बड़ा काम करना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं, तो इन आदतों को आज से ही अपनाना शुरू कर दें।


आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।