हम जीवन में कई सफल लोगों को देखते हैं और किसी ना किसी से प्रभावित भी होते हैं। लेकिन इन सभी लोगों की एक सफलता, जिसने उन्हें प्रसिद्ध कर दिया, उसके पीछे उनकी ना जाने कितनी असफलताएं छुपी हुई हैं। ऐसे सभी लोग, जो आज अपने-अपने क्षेत्र में सफल हैं, उन सभी में कुछ गुण या आदतें कॉमन हैं, जिनके कारण वे आज अपने क्षेत्र के दिग्गज बने हैं।

इन सभी सफल लोगों ने अपने जीवन में इन गुणों या आदतों को ना सिर्फ अपनाया, बल्कि इनका हमेशा पालन भी किया है।

आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में, जिन्हें अपनाकर कोई भी सफलता प्राप्त कर सकता है -

असफलता से सीख लेना

ऐसा कभी नहीं होता कि सभी सफल लोग पहली बार में ही सफल हो गए थे। उन्होंने सफल होने से पहले जीवन में कई बार असफलता का स्वाद चखा है। जब दूसरे लोग असफल होते हैं, तो वे उससे निराश होकर बैठ जाते हैं। इसके उलट जब ये लोग अपने जीवन में असफल हुए, तो उन्होंने अपनी असफलता को एनालाइज़ किया। उस एनालिसिस के आधार पर वे अपनी गलतियों से सीखते हैं। यदि आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो असफलता से डरने की बजाय उससे सीख लेकर जीवन में बाउंस बैक करें।

काम के प्रति पूरा डेडिकेशन

आप जिन भी सफल लोगों को देखते हैं, उनका एक सबसे अच्छा गुण होता है, एक ही काम में फोकस के साथ 100 प्रतिशत समर्पण देना। चाहे आप किसी भी फील्ड में हो, आपको वही काम करना चाहिए, जिसमें आप पूरे डेडिकेशन के साथ काम कर सकते हों। जब किसी काम में आप अपना पूरा डेडिकेशन देंगे और उसमें अर्जुन की तरह फोकस्ड रहेंगे, तो सफलता आपके कदमों में होगी।

समय का सही इस्तेमाल

हम सभी के जीवन में जो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है समय। आम लोगों को जब भी थोड़ा समय मिलता है, तो वे उस समय को waste करने लग जाते हैं। लेकिन सफल लोगों की पहचान होती है कि वे दिन के प्रत्येक पल का सही इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं बिल गेट्स जब छुट्टियां मनाने जाते हैं, तब भी वे अपने साथ कुछ किताबें लेकर जाते हैं। ये आपको डीसाइड करना होगा कि आप अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने करियर के लिए कैसे कर सकते हैं।

सही समय पर सही चीज़ें करना

ये ज़रूरी नहीं कि आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। पहले आपको अपने लिए सही काम चुनना होगा। जो काम करने में आपको ख़ुशी मिलती है, आपको वो काम करना चाहिए। जब आप अपना मनपसंद काम करते हैं, तो आप उसमें आसानी से बहुत अच्छा काम कर पाएंगे। ऐसा करने पर आपकी सफलता निश्चित है।

खुद का आकलन करना ज़रूरी

जब आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको खुद का आकलन करना होगा। जब आप खुद का आकलन करते हैं, तो आप अपनी स्ट्रैंथ, अपनी कमजोरियों और अपनी स्किल्स को अच्छे से जान पाते हैं। जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो उसके आधार पर ही आप अपने लिए सही निर्णय ले पाएंगे। उसी के आधार पर आप अपने लिए अच्छा बिज़नेस या जॉब को निर्धारित कर पाएंगे और उसमें आपकी सफलता निश्चित होगी।


ये सभी गुण ऐसे हैं, जो सभी सफल लोगों में कॉमन होते हैं। यदि आप भी जीवन में अपार सफलता चाहते हैं, तो आज से ही इन गुणों को अपनाकर इन पर काम करना शुरू कर दें। जल्द ही सफलता आपके कदमों में होगी। लेख के बारे में आप अपनी राय कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।