हर इंसान के जीवन में कभी ना कभी मुश्किलें जरूर आती हैं। कुछ लोग इन मुश्किलों से हार मान लेते हैं तो कुछ टूटकर पूरी तरह से बिखर जाते हैं, वहीं कुछ लोग मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं और सफलता की नई कहानियां लिख देते हैं। ज़िंदगी में कुछ अच्छा करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। मन में नया जोश हो, नई उम्मीदें हों और हर मुश्किल को पार करने का जज्बा हो तो इंसान बड़े से बड़े तूफान का भी सामना कर सकता है। आपके जीवन में भी कई बार ऐसी मुश्किलें आई होंगी जब आपको समझ नहीं आ रहा होगा कि क्या करें, क्या नहीं। ऐसी परिस्थिति से निकलने में एक मार्गदर्शक, एक मेंटर की बहुत जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको मोटिवेशनल कोच (Motivational Coach) डॉ. विवेक बिंद्रा के 3 ऐसे मोटिवेशनल कोट्स बताएंगे जिससे आप खुद को मोटिवेटेड रख सकते हैं।

आज की दुनिया में सफल और ज़िंदा वही है जो लगातार कुछ ना कुछ सीख रहा है।

इस कोट के माध्यम से डॉ विवेक बिंद्रा यह बताना चाह रहे हैं कि इंसान को कभी सीखना बंद नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति लगातार सीखता रहता है वही आगे बढ़ता है। आपको अपनी अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों से सीखना चाहिए। बुरी परिस्थितियां व्यक्ति को और मजबूत बनना सीखाती हैं, वहीं अच्छी परिस्थितियां जीवन जीने का नया नज़रिया देती हैं। कई बार लोगों को लगता है कुछ नया सीखने की एक उम्र होती है। इसलिए वो एक समय के बाद सीखना बंद कर देते हैं। लेकिन यही जीवन की सबसे बड़ी गलती होती है। जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है या अपने सीखने की आदत छोड़ देता है वो उसी समय से असफलता की ओर जाने लगता है। वहीं जो व्यक्ति लगातार नई तकनीक, नई चीज़ें सीखता है, वो हमेशा आगे बढ़ता है। इसलिए आपको कभी भी सीखना बंद नहीं करना चाहिए और लगातार हर चीज़ से कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।

सपने देखने वालों के लिए रात छोटी पड़ जाती है जबकि सपने पूरा करने वालों के लिए दिन छोटा पड़ जाता है।

सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो सपने देखते हैं। डॉ.विवेक बिंद्रा का भी यही मानना है कि जो व्यक्ति सिर्फ सपने देखते हैं उनके लिए रात छोटी पड़ जाती है। वहीं जो व्यक्ति सच में अपने सपने को, अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं उनके लिए दिन भी छोटा पड़ जाता है। अपने सपनों को पूरा करने वाला व्यक्ति लगातार दिन-रात मेहनत करता है। अगर सफल लोगों के जीवन पर एक नज़र डालें तो आप पाएंगें ये लोग रात-दिन लगन के साथ अपना काम करते हैं और उनका सारा ध्यान केवल उनके लक्ष्य पर होता है। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती। वो गर्मी, सर्दी, बरसात की परवाह किए बिना केवल अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में काम करता रहता है। इसलिए सफल भी वही व्यक्ति होता है जो बिना किसी बात की परवाह किए अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ता है।

एक बुद्धिमान आदमी कभी इतिहास नही रचता वह तो इतिहास पढ़ता है, लेकिन पागल लोग इतिहास रचते हैं।

यह बात पूरी तरह से सही है कि पागल लोग ही इतिहास रचते हैं। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए एकदम रम जाते हैं वही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। कोई व्यक्ति कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो वो तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नही कर सकता जब तक उसके अंदर जुनून नहीं होगा। बिना जुनून के व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता। सुंदर पिचाई, रतन टाटा, सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल जैसे बड़े दिग्गजों ने अपने जुनून का पीछा किया और आज इतिहास में उनका नाम दर्ज हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई। इसलिए आपको भी अगर इतिहास रचना है तो अपने अंदर जुनून को लाना होगा। डॉ विवेक बिंद्रा के यह 3 कोट्स आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद करेंगे। आप इनकी मदद से अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और बड़ी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Business Coaching Program का चुनाव जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।