रतन टाटा का नाम भला आज कौन नहीं जानता। पद्मभूषण , पदमविभूषण से सम्मानित रतन टाटा की गिनती दुनिया के महान दानवीरों में होती है। वो ना केवल एक सफल बिज़नेसमैन है बल्कि लोगों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) भी है। जिनकी सफलता की कहानी (Success Story) को पढ़कर ही कई लोगों ने अपने जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी के चैयरमैन रतन टाटा का स्वभाव शर्मीला है और वे दुनिया की झूठी चमक दमक से दूर ही रहते हैं। वे सालों से मुम्बई के कोलाबा जिले में स्थित एक फ्लैट में रहते हैं। इस फ्लैट में उनकी साथी किताबे हैं। रतन टाटा उच्च आदर्शों वाले व्यक्ति है। वे मानते हैं कि बिज़नेस का अर्थ सिर्फ मुनाफा कामाना नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझना है और बिज़नेस में सामाजिक मूल्यों का भी सामावेश होना चाहिए।

 

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं जिन्हे नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा के मृत्यु के बाद गोद लिया था। रतन टाटा भले ही गुजरात के पूंजीपति परिवार से थे लेकिन इसके बावजूद उनका बचपन अच्छा नहीं बीता। उनके माता-पिता साथ नहीं रहते थे । रतन टाटा बहुत छोटे थे जब उनके मां-पिता अनबन के चलते अलग रहने लगे। रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी ने किया और उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह मुंबई चले गए। मुंबई में पढ़ाई पूरी करने के बाद रतन टाटा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर बीएस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया। रतन टाटा, टाटा ग्रुप के 5वें अध्यक्ष बनें। टाटा ग्रुप में महज 6 अध्यक्ष बने हैं जिसमें से 2 अध्यक्ष टाटा परिवार से नहीं है। टाटा ग्रुप को देश की भरोसेमंद कंपनी माना जाता है।  साइरस मिस्त्री के हटाए जाने के बाद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन के तौर परकुछ समय काम किया। देश में पहली बार नमक बनाने का काम 1927 में गुजरात के ओखा में शुरू किया गया था जिसे जेआरडी टाटा ने 1938 में खरीद लिया था और इसी के साथ टाटा नमक की शुरुआत हुई।  साल 2008 में रतन टाटा ने दुनिया की सबसे सस्ती एक लाख रुपये यानी लखटकिया कार नैनो पेश की। दरअसल टाटा ने यह सपना 1997 में ही देखा था जिससे महज 1 लाख रुपये में एक आम आदमी अपने कार के सपने को पूरा कर सके। रतन टाटा सन 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया परन्तु वे अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए हैं।

 

  1. वैसे तो दुनिया का हर नया व्यक्ति उन्हें भली भांति जानता ही है| रतन टाटा का जीवन व रतन टाटा की कही हुई मोटिवेशनल बातें रतन टाटा की कही हुई बातें हमारे जीवन में बहुत सकारात्मकता उत्पन्न करती है। तो आइए जानते हैं रतन टाटा के कुछ मोटिवेशनल विचार-
  2. दुनिया में करोड़ो लोग मेहनत करते हैं फिर भी सबको भिन्न-भिन्न परिणाम प्राप्त होते हैं इस सब के लिए मेहनत करने का तरीका जिम्मेदार है इसलिए व्यक्ति को मेहनत करने के तरीके में सुधार करना चाहिए।
  3. मैं यह कहूँगा कि एक चीज जो मैं अलग तरीके से कर सकता था वह यह कि मैं और भी अधिक सेवामुक्त होता। मिसाल कायम करने के लिए अपना रास्ता स्वयं बनाना होता है।
  4. किसी भी काम को करने के लिए समय-सीमा तो होनी ही चाहिए और हमेशा वही काम करना चाहिए, जिसमे हमे मजा आता हो या ख़ुशी मिलती हो, और ऐसा करना से हमे काम, काम नहीं बल्कि एक पसंदीदा खेल जैसा प्रतीत होगा।
  5. कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है।
  6. कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन उसका अपना ही जंग उसे नष्ट कर सकता है इसी तरह कोई भी किसी व्यक्ति को बर्बाद नहीं कर सकता है बल्कि उसकी अपनी ही मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती है|
  7. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो।
  8. पेड़ काटने के पूर्व कुल्हाड़ी की धार देखने की आवश्यकता होती है, इसलिए जब आठ घंटे में पेड़ काटना हो तो छः घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाने पर सफलता प्राप्त होने के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं।
  9. मैं उन लोगों की तारीफ करता हूँ जो बहुत सफल रहे हैं लेकिन अगर वो सफलता बहुत ज्यादा बेरहमी के माध्यम से हासिल की गयी है, तो मैं उस व्यक्ति की प्रशंसा तो सकता हूँ, पर मैं उसका सम्मान नहीं।

  • लोग तुम्हारे स्वाभिमान की तब तक परवाह नहीं करेंगे जब तक कि तुम खुद को साबित करके नहीं दिखा देते।

 

रतन टाटा के विचार आज हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी सफलता की कहानी हर किसी के लिए एक मोटिवेशन का काम करती है। यदि आप भी रतन टाटा की तरह एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं एवं अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारी लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको करियर और बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/life-time-membership?ref_code=ArticlesLeads  पर Visit  करें।