जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो अपने जीवन में कुछ ऐसा काम करे जिसे दुनिया हमेशा याद रखे। इसलिए दिन-रात सभी सफलता पाने में लगे रहते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति को कई बार सफलता हाथ नहीं लगती और वो हार मानकर बैठ जाता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे अहम भूमिका आपका मोटिवेशन, आपकी प्रेरणा निभाती है। यदि आप किसी काम को करने के लिए प्रेरित हैं। उस काम को करने की आपके अंदर सच्ची लगन है तो आप उसे जरूर पूरा करते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा को पास करना हो या अपने लक्ष्य को हासिल करना हो इन सभी तक पहुंचने के लिए मोटिवेशन की बहुत जरूरत होती है। बिना मोटिवेशन के इंसान का शरीर बिना आत्मा के समान होता है। कई बार हम ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं जो हमारे जिंदगी में निराशावाद भर देता है। ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित रहने की अवश्यकता है। लेकिन निराशावाद एक जाल की तरह लोगों को जकड़ता रहता है और उससे बाहर आना कठिन हो जाता है। बिना सकारात्मकता के कोई भी इंसान सफल नहीं होता है। एक ऊर्जा से भरा हुआ व्यक्ति ही अपना लक्ष्य प्राप्त करता है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा द्वरा बताए गए 3 गोल्डन स्टेंटमेंट के बारे में बताएंगे जिनके जरिए आप आप अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

  1.     तेज़ वो नहीं होते जो मौके का इंतजार करते हैं, बल्कि वो होते हैं जो सही मौके पर वार करते हैं

मोटिवेशनल कोच(Motivational Coach) डॉ. विवेक बिंद्रा कहा गया यह गोल्डन स्टेटमेंट आपको जीवन में आगे बढ़ने में बड़ी मदद कर सकता है। अक्सर कहा जाता है कि इंसान को मौके का इंतजार करना चाहिए। व्यक्ति को निराश-हताश होने की बजाय सही मौके पर वार करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि आप हार मान जाते हैं और कहते हैं कि जब आपका समय आएगा तो आप काम करके दिखाएंगे। लेकिन सही मौका कभी आता नहीं है। बल्कि आपको हर मौके पर सही वार करना आना चाहिए। आपको देखना चाहिए कि कौन सा मौका सही है। आपको समय के अनुसार अपनी बात रखनी चाहिए। क्योंकि तेज़ वो नहीं होते जो मौके का इंतजार करते हैं, बल्कि वो होते हैं जो सही मौके पर वार करते हैं। इसलिए बिना समय गंवाए आप हर मौके को अपना बना लीजिए और अपने काम से वार कीजिए।

  1. हर पंछी की उड़ान की अपनी एक सीमा होती है

आपने पंछियों को आकाश में उड़ते हुए तो देखा होगा। यही माना जाता है कि पंछियों के लिए तो पूरा आकाश है, लेकिन हर पंछी की उड़ने की एक सीमा होती है। एक सीमा के आगे वे नहीं उड़ पाते हैं। यही बात इंसानों पर भी लागू होती है। हर इंसान के काम करने की एक सीमा होती है। हर व्यक्ति उस दायरे में रहकर ही काम करता है। अगर  कोई बिना किसी सहालकार के अधूरी जानकारी के साथ सीमा से पार जाने की कोशिश करता है तो वो असफल हो जाता है। हर व्यक्ति के अंदर अपने गुण और खासियत होती हैं, वो इन्हीं के हिसाब से काम करता है। इसमें किसी के पास कम तो किसी के पास ज्यादा होती है। लेकिन सीमाएं सभी की तय होती है। उससे आगे जाने के लिए आपको किसी दूसरे की सहायता लेनी चाहिए। और अपनी सीमाओं को पहचान कर काम करना चाहिए। इससे आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

  1. इंतज़ार करने वालों को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले पीछे छोड़ देते हैं

सफलता के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहिए उसे कोशिश कर के हासिल करना चाहिए। अगर सफलता के लिए इंतज़ार करेंगे तो कोई दूसरा सफल हो जायेगा। आप घर बैठकर यह सोचते रह जाएंगे कि आप सफल हो जाएंगे, तो ऐसा कभी नहीं होगा। सफल होने के लिए आपको प्रयास करना होगा। आज जिस तरह से कॉम्पिटिशन बढ़ गया है उसे देखते हुए यदि आप एक नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो आप देखेंगे कि आपसे पहले ही कई लोगों ने उस नौकरी के लिए आवेदिन किया होगा। अगर उनके बाद आपके लिए जगह होगी तो ही आपको वो नौकरी मिलेगी या फिर अगर आपमें उनसे ज्यादा गुण होंगे तभी आप उस नौकरी को हासिल कर पाएंगे। इसी तरह से बिज़नेस (Business) और अन्य चीज़ों के लिए भी आपको मेहनत करना होगा तभी आपको उसका फल मिलेगा वरना आपको जो मिलेगा वो बचा-खुचा ही होगा। इसलिए पूरी मेहनत के साथ हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए। एक न एक दिन सफलता आपको जरूर मिलेगी। लेकिन अगर आप कोशिश ही नहीं करेंगे तो आपको भी उतना ही मिलेगा जितना कोशिश करने वाले पीछे छोड़ जाएंगे। अगर कभी जीवन में यह

जीवन में आगे बढ़ने में मोटिवेशन और प्रेरणा की हर किसी को जरूरत होती है। यह 3 गोल्डन स्टेटमेंट आपको आगे बढ़ने में और बड़ी सफलता प्राप्त करने में बहुत मदद कर सकते हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रख आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Business Coaching Program का चुनाव जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं ।