आज हर व्यक्ति चाहता है कि वो ऐसा काम करे जिसमें वो खुद का मालिक हो, उसे किसी की बात सुननी न पड़े, वो अपने मन-मुताबिक काम करे, पैसे कमाएं और आराम से रह सके। अधिकतर 9 से 6 की नौकरी में अपने सपनों को सफल करने के लिए खुद का काम करने का ख्याल आता है। लेकिन कई लोग इस उधेड़बुन में बस सोचते ही रह जाते हैं और कोई ठोस कदम नहीं ले पाते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ अपना कोई बिज़नेस (Business) शुरू करते हैं। एक टीम बनाकर अपने विज़न पर काम करते हैं। एक सफल उद्यमी में कई गुण होते हैं जो वो काम के दौरान सीखता है और उससे सबक लेकर एक सामान्य व्यक्ति से अलग बनता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जिनके जरिए आप समझ पाएंगे कि आपके लिए आंत्रप्रेन्योर बनना क्यों जरूरी है और यह कैसे दूसरों से अलग होता है।

खुलकर पसंदीदा काम कर सकते हैं

एक आंत्रप्रेन्योर के रूप में आप स्वतंत्र होकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। 9 से 5 की नौकरी में आप कई तरह की पाबंदियों में रहते हैं। आने जाने के समय से लेकर कई बार ना चाहते हुए बोरिंग से बोरिंग प्रोजेक्ट पर भी काम करना पड़ता है। लेकिन जब आप उद्यमी बनते हैं तो आपको समय की परवाह नहीं करनी पड़ती। आप स्वतंत्र रूप से किसी भी टाइम अपना काम करते हैं। इससे आपके काम की प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है साथ ही आपकी तरक्की के भी चांस ज्यादा हो जाते हैं।

निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है

एक आंत्रप्रेन्योर के रूप में आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता का विस्तार होता है। किसी भी बिज़नेस को चलाने के लिए कई निर्णय लेने पड़ते हैं जिसके कारण आपके अंदर उचित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती जाती है। सफल होने के लिए आपको सही समय और सही जगह पर निर्णय लेने होते हैं, यही क्षमता आपके बिज़नेस का भविष्य तय करती है। आप एक उद्यमी बनकर अपने निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप बिज़नेस कोच (Business Coach) डॉ विवेक बिंद्रा जी की इस वीडियो को देख सकते हैं-

नए प्रयोग कर सकते हैं

एक आंत्रप्रेन्योर के रूप में आप अपने काम के साथ नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। आप नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। नौकरी करते हुए अपने आइडिया पर काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आंत्रप्रेन्योर बनकर आप अपने साथ दूसरों के आइडिया को भी शामिल कर काम कर सकते हैं। आप देख सकते हैं कि मार्केट में क्या चल रहा है, कैसे काम हो रहा है, आपके कस्टमर कौन हैं, आप उन्हें कैसे लुभा सकते हैं। ऐसे प्रयोग करने से आपके सफल होने के चांस कई गुणा बढ़ जाते हैं।

जोखिम लेने की शक्ति बढ़ती है

एक आंत्रप्रेन्योर हमेशा जोखिम लेने के लिए तैयार रहता है। कहावत है कि जो रिस्क लेता है वही आगे बढ़ता है। अगर आप रिस्क नहीं लेते तो आप काफी चीज़ों से अनजान रह जाते हैं। आप कोई भी काम बिना जोखिम के शुरू नहीं कर सकते, चाहे वो एक छोटा सा घर से शुरू करने वाला बिज़नेस हो या फिर कोई कॉर्पोरेट बिज़नेस।  बिज़नेस करते-करते आप काफी कुछ देखते और समझते हैं और इसी के साथ ही आपके अंदर सफल होने के लिए योजना बनाने का गुण जन्म लेता है। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और जोखिम लेने की शक्ति बढ़ती जाती है।

असीमित कमाई की बनती है संभावना

एक आंत्रप्रेन्योर बनकर आपके पास असीमित आय कमाने की संभावना होती है। वहीं नौकरी करने पर आप एक सीमित आय में बंधकर रह जाते हैं। आपकी इनकम एक समय पर आकर सिमट जाती है। लेकिन आंत्रप्रेन्योर के साथ ऐसा नहीं होता। वो पौधे की तरह होते हैं जिसमें जितना खाद्य और पानी डाला जाता है वो उतना ही फल देता है। इसलिए आंत्रप्रेन्योर जितनी मेहनत करता है, जितना अच्छा बिज़नेस का विस्तार करता है, उसकी आय उतनी ही ज्यादा होती है। यह कभी भी सीमित नहीं होती है। साथ ही एक आंत्रप्रेन्योर बनने से आपको लोगों के साथ एक नेटवर्क बनाने में मदद मिलती है जो पहले से ही बहुत अच्छा बिज़नेस कर रहे होते हैं। इससे कमाई को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

अगर आप में मेहनत करने और लक्ष्य तक पहंचने की लगन है तो आप एक सफल आंत्रप्रेन्योर बन सकते हैं। अगर आप एक आंत्रप्रेन्योर बनते हैं तो आप के अंदर यह 5 गुण जरूर विकसित होते हैं। इसके अलावा और भी गुण हैं जो आपको दूसरे लोगों से अलग करते हैं। इन गुणों से आप आंत्रप्रेन्योर बनकर अपनी खास पहचान बना सकते हैं और अपने बिज़नेस को भी बड़ा कर सकते हैं।