"किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं" ये सुविचार तो हमने कई बार पढ़ा होगा। हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों किताबें छपती हैं, जो कि अलग अलग कैटेगरीज़ की होती हैं। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि कोई विशेष किताब पढ़कर उनका जीवन बदल गया और वो बहुत सफल हो गए।

यदि आप भी ऐसी किसी किताब को ढूंढ रहे हैं, जिसे पढ़कर आप अपना जीवन बदल सकें, तो आज का आर्टिकल आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही किताबों के बारे में, जिन्हें पढ़कर आप अपना जीवन बदल सकते हैं –

  1. 1) सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी:

    the-monk-who-sold-his-ferrari
    सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी

    रोबिन शर्मा द्वारा लिखित बुक "सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी" सभी को ज़रूर पढ़नी चाहिए। यह कहानी है एक बहुत बड़े वकील की, जो अपने जीवन में बहुत सफल है। एक दिन अचानक उसे अटैक आ जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। उसके बाद वह अपनी सारी संपत्ति बेचकर भारत में संतों के साथ रहता है, जो उसे अपने जीवन का सही मूल्य समझाते हैं।इस पूरी किताब को पढ़कर आप कई चीज़ें जैसे मन को नियंत्रित करना, जीवन का उद्देश्य इस तरह से कई चीज़ों के बारे में सीख सकते हैं।

  2. 2) एवरीथिंग अबाउट लीडरशिप:

    everything-about-leadership
    एवरीथिंग अबाउट लीडरशिप

    यह बुक डॉ. विवेक बिंद्रा के द्वारा लिखी गयी है। डॉ. विवेक बिंद्रा Motivational Speaker हैं, उन्होंने इस बुक में बताया है कि कैसे हम अपने अंदर लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप कर सकते हैं, कैसे हम अपनी सक्सेस और ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। यदि आप भी एक अच्छा लीडर बनना चाहते हैं, तो यह बुक आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए।

  3. 3) एटॉमिक हैबिट्स:

    atomic habits
    एटॉमिक हैबिट्स

    अधिकतर लोगों का यह मानना है कि जीवन को बदलने के लिए बड़ा सोचने की ज़रूरत है। इस बुक के लेखक जेम्स क्लियर का मानना है कि हम अपनी आदतों में छोटे छोटे बदलाव करके भी सफल हो सकते हैं। इसके लिए जेम्स ने 5 मिनट पहले जागना, एक पेज ज़्यादा पढ़ना जैसी छोटी छोटी बातों का उदहारण दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए कुछ नियम भी बताएं हैं। यदि आप भी छोटी छोटी आदतों को बदलकर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको यह बुक ज़रूर पढ़नी चाहिए।

  4. 4) द साइकोलॉजी ऑफ़ मनी:

    the-psychology-of-money
    द साइकोलॉजी ऑफ़ मनी

    लोगों को अधिकतर लगता है कि पैसा कमाने के लिए कुछ रूल्स जानना ज़रूरी होता है, लेकिन इस बुक में लेखक मोरगन हाउज़ल ने 19 कहानियों के ज़रिये हमें यह बताया है कि हम अपनी सॉफ्ट स्किल्स के द्वारा भी पैसे कमा सकते हैं। जीवन में हर कोई पैसा कमाना चाहता है, इसलिए सभी को यह इस बुक को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

  5. 5) रिवर्क:

    Rework
    रिवर्क

    यदि आप कोई बिज़नेस शुरू करने वाले हैं और आपने भी उसके लिए प्लान्स, कम्पीटीशन्स को समझना जैसी कई चीजों के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको जैसन फ्राइड और डेविड हेनसन की बुक रिवर्क को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस बुक की मुख्य बात है कि बात बंद करके काम शुरू कीजिये। यह बुक आपको बिज़नेस में सफल होने का तेज़ और आसान तरीका बताती है।

क्या आप जानते हैं कि प्रसिद्ध हस्ती एलन मस्क ने किताबों से पढ़कर ही सेटेलाइट इंजीनियरिंग को जाना और स्पेसएक्स नाम की अपनी कंपनी बनाई। यदि आप अपने बिज़नेस में या जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो ये 5 बुक्स आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए।


इस आर्टिकल के बारे में अपने विचार हमें  कमेंट करके ज़रूर बताएं। क्या इनमें से कोई बुक आपने पहले पढ़ी है, यदि हाँ तो उसके बारे में भी अपने विचार ज़रूर बताएं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Anybody Can Earn का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।