नई दिल्ली: जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से संघर्ष कर रही है और आर्थिक गतिविधियां मंद गति से चल रही है, तब भी विदेशी निवेशकों को भारत खूब रास आया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना काल में देश में विदेशी निवेश बाधा है और पहली छमाही में एफडीआई (FDI) में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Low Investment Business Ideas: महज 20 हजार रुपये निवेश कर घर से शुरू करें ये 5 बिजनेस

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई 2020 से सितंबर 2020) के दौरान भारत में 28.102 अरब डॉलर का कुल प्रत्यक्ष विदेश निवेश हुआ. इसके तहत 23.441 अरब डॉलर यानी 1,74,793 करोड़ रुपये का एफडीआई इक्विटी के रूप में आया है. दूसरी तिमाही के निवेश के आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में (सितंबर-2020 तक) 30.004 अरब डॉलर का एफडीआई आया है. जो कि वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है. रुपये के आधार पर देखा जाय बीते इस अवधि में इक्विटी के रूप में एफडीआई 2,24,613 करोड़ रुपये का आया है. जो कि बीते वित्त वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़ा है. इस दौरान अगस्त का महीना एफडीआई के आधार पर काफी उल्लेखनीय रहा है. इस महीने 17.487 अरब रुपये का एफडीआई, इक्विटी के रूप में हुआ है.

अप्रैल 2000 से सितंबर 2020 के दौरान देशों के आधार पर भारत में एफडीआई के आंकड़े, इस दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई मॉरीशस, सिंगापुर और यूएसए से आया है. भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने वाले देश (वित्तीय वर्ष) इस प्रकार है-

रैंक देश 2018-19

(अप्रैल-मार्च)

2019-20

(अप्रैल-मार्च)

2020-21

(अप्रैल-सितंबर)

कुल निवेश (अप्रैल2000 से सितंबर,20) अमेरिकी डॉलर के आधार पर एफडीआई की हिस्सेदारी (प्रतिशत)
1. मॉरीशस 57,139 57,785 15,019 810,960 29%
(8,084) (8,241) (2,003) (144,713)
2. सिंगापुर 112,362 103,615 62,084 671,646 21%
(16,228) (14,671) (8,301) (105,970)
3. यूएसए 22,335 29,850 53,266 229,488 7%
(3,139) (4,223) (7,123) (36,902)
4. नीदरलैंड 27,036 46,071 11,306 219,628 7%
(3,870) (6,500) (1,498) (35,350)
5. जापान 20,556 22,774 4,932 201,037 7%
(2,965) (3,226) (653) (34,152)
6. यूके 9,352 10,041 10,155 160,566 6%
(1,351) (1,422) (1,352) (29,563)
7. जर्मनी 6,187 3,467 1,498 70,442 2%
(886) (488) (202) (12,398)
8. साइप्रस 2,134 6,449 355 58,348 2%
(296) (879) (48) (10,796)
9. फ्रांस 2,890 13,686 8,494 59,005 2%
(406) (1,896) (1,135) (9,675)
10. केमैन आइलैंड 7,147 26,397 15,672 65,520 2%
(1,008) (3,702) (2,103) (9,639)
सभी देशों से आने वाले कुल एफडीआई 309,867

(44,366)

353,558

(49,977)

224,613

(30,004)

2,957,057

(500,123)

-

राशि करोड़ रुपये में (अमेरिकी डॉलर मिलियन में)

अप्रैल 2000 से सितंबर 2020 के दौरान सबसे ज्यादा सेवा क्षेत्र में एफडीआई आया है. उसके बाद कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर, हॉर्डवेयर औऱ टेलीकम्युनिकेशंस में एफडीआई आया है. देश के इन सेक्टर में आया सबसे ज्यादा एफडीआई-

रैंक क्षेत्र 2018-19

(अप्रैल-मार्च)

2019-20

(अप्रैल-मार्च)

2020-21

(अप्रैल-मार्च)

कुल एफडीआई (अप्रैल 2000 से सितंबर 2020) प्रतिशत के आधार पर एफडीआई (अमेरिकी डॉलर के आधार पर)
1. सेवा क्षेत्र ** 63,909

(9,158)

55,429

(7,854)

16,955

(2,252)

488,685

(84,255)

17%
2. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हॉर्डवेयर 45,297

(6,415)

54,250

(7,673)

131,169

(17,554)

407,175

(62,466)

12%
3 टेलीकम्युनिकेशंस 18,337

(2,668)

30,940

(4,445)

50

(7)

219,238

(37,278)

7%
4. ट्रेडिंग 30,963

(4,462)

32,406

(4,574)

7,140

(949)

183,145

(28,543)

6%
 

5.

निर्माण क्षेत्र

टाउनशिप, हाउसिंग, निर्मित आधारभूत संरचनाएं, निर्माणधीन विकास परियोजनाएं

 

1,503

(213)

 

4,350

(617)

 

887

(118)

 

124,851

(25,780)

 

5%

6. ऑटोमोबाइल उद्योग 18,309

(2,623)

19,753

(2,824)

3,162

(417)

146,904

(24,628)

5%
7. रसायन (उवर्रक के अलावा) 13,685

(1,981)

7,492

(1,058)

3,287

(437)

101,842

(18,077)

4%
8. निर्माण (आधारभूत संरचनाएं )गतिविधियां 15,927

(2,258)

14,510

(2,042)

2,814

(377)

111,197

(17,223)

3%
9. ड्रग्स एवं फॉर्मास्युटिकल्स 1,842

(266)

3,650

(518)

2,715

(367)

90,529

(16,868)

3%
10. होटल एवं पर्यटन 7,590

(1,076)

21,060

(2,938)

2,128

(283)

93,907

(15,572)

3%

राशि करोड़ रुपये में (अमेरिकी डॉलर मिलियन में)

अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई गुजरात में आया है.  इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में निवेश हुआ है. राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में एफडीआई राशि की जानकारी इस प्रकार है-

क्रं.सं.  

राज्य

 

2019-20

(अक्टूबर-मार्च)

 

2020-21

(अप्रैल-सितंबर)

कुल एफडीआई (अक्टूबर 2019- सितंबर 2020) फीसदी के आधार पर एफडीआई हिस्सेदारी (अमेरिकी डॉलर मिलियन में)
1 गुजरात 18,964 1,19,566 1,38,530 35%
(2,591) (16,005) (18,596)
2 महाराष्ट्र 52,073 27,143 79,216 20%
(7,263) (3,619) (10,882)
3 कर्नाटक 30,746 27,458 58,204 15%
(4,289) (3,660) (7,949)
4 दिल्ली 28,487 19,863 48,350 12%
(3,973) (2,663) (6,635)
5 झारखंड 13,208 5,990 19,198 5%
(1,852) (792) (2,644)
6 तमिलनाडु 7,230 7,062 14,292 4%
(1,006) (938) (1,944)
7 हरियाणा 5,198 5,111 10,310 3%
(726) (682) (1,408)
8 तेलंगाना 4,865 5,045 9,910 3%
(680) (668) (1,348)
9 उत्तर प्रदेश 1,738 1,680 3,418 1%
(243) (225) (468)
10 पश्चिम बंगाल 1,363

(190)

1,985

(261)

3,348

(451)

1%

राशि करोड़ रुपये में (अमेरिकी डॉलर मिलियन में)

उल्लेखनीय है कि विदेशी कंपनियों की आय के पुनर्निवेश को जोड़कर भारत में कुल एफडीआई करीब 40 अरब डॉलर है.