मां के प्यार से ज्यादा बेहतर कुछ नहीं है, ये बात एक और बार साबित की इंडिया की जानी-मानी बिजनेस वुमन मलिका सदानी (Malika Sadani) ने।

Malika Sadani एक बैंकर से बिजनेस वुमन बनी ताकि अपनी बेटी के लिए ऐसे स्किन प्रोडक्ट्स बना सकें, जो उसकी स्किन की परेशानी को जड़ से खत्म कर दें। ये सफ़र काफी लंबा और चुनौतियों से भरा हुआ रहा लेकिन आखिर में मलिका ने सफलता हासिल की।

कैसे मलिका सदानी ने अपना ये सफ़र तय किया चलिए जानते हैं..

मलिका ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई कोटा राजस्थान से की और फिर पुणे से इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया। ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने मुंबई के “वेंगलिकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट” से एमबीए किया। एमबीए करने के बाद उन्होंने ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया। साल 2008 में उन्होंने मोहित सदानी से शादी कर ली, मोहित McKinsey कंपनी में कंसल्टेंट के तौर पर काम किया करते थे।

बेटी के विदेशों से मंगवाने पड़ते थे स्किन प्रोडक्ट्स

कुछ टाइम बाद वो अपने पति के साथ लंदन चली गईं, कुछ साल बाद वहां रहने के बाद वो 2012 में अपनी बड़ी बेटी के साथ लौटकर वापस इंडिया आ गईं। तब उनकी बेटी एक साल की थी, कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को एक स्किन प्रॉब्लम है। उसके लिए उन्हें लंदन से ही सारे स्किन प्रोडक्ट्स को मंगवाना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें अपने अलग-अलग दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद लेनी पड़ती थी। एक वक्त के बाद उन्हें इंडियन प्रोडक्ट्स की ओर शिफ्ट होना पड़ा।

इंडिया में जो प्रोडक्ट्स उन्हें मिल रहे थे वो उनकी स्किन एलर्जी को सही करने में सक्षम नहीं थे। इसी दौरान मलिका ने अपनी दूसरी बेटी को भी जन्म दिया, उनकी इस छोटी बेटी को बचपन से ही अस्थमा की परेशानी थी। जिसके कारण वो उसके लिए कोई भी ऐसे टॉक्सिंस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती थी जिनकी खुशबू से उसे परेशानी हो।

उन्होंने एक के बाद एक बहुत से प्रोडक्ट्स बदले लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, तब जाकर उन्होंने खुद ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने का सोचा जिसके अंदर केमिकल्स ना हों। केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की, दुनियाभर में उन्होंने साइंटिस्ट्स को ढूंढा ताकि वो ये ख़ास तरह के प्रोडक्ट्स को बना सकें। इस पूरी कोशिश में उन्हें दो साल का टाइम लगा।

साल 2016 में शुरू किया अपना स्किनकेयर ब्रांड

साल 2016 में उन्होंने ‘Amishi Consumer Technologies’ नाम की कंपनी को शुरू किया, इसके बाद 2017 में उन्होंने ‘The Moms Co.’ नाम के ब्रांड को शुरू किया। इस ब्रांड में उन्होंने ऐसे प्रोडक्ट्स बनाए जो पूरी तरह से नैचुरल थे। इस पूरी जर्नी में मलिका के पति मोहित भी उनके साथ रहे। एक ज़रूरत के कारण शुरू हुआ ये बिजनेस आज करोड़ों का एंपायर बन चुका है। साल 2023 में Good Glamm Group ने The Moms Co. के 90% स्टेक खरीद लिए और साल 2021 में जब पहली बार Good Glamm Group ने इस कंपनी के स्टेक्स को खरीदा था तब उनकी वैल्यूएशन ₹500 करोड़ थी।

ये मलिका सदानी की सफलता ही है कि वो आज देश को एक ऐसा स्किनकेयर ब्रांड दे चुकी हैं, जिनपर भरोसा करके बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वो आज देश की सबसे सफलतम बिजनेस वूमेंस की लिस्ट में शामिल हैं। आपको मलिका सदानी की ये सक्सेस स्टोरी कैसी लगी हमें कॉमेंट्स में जरूर बताएं।