"क्या चल रहा है?............ हमारे यहाँ तो Fogg चल रहा है।"

ये लाइन तो सभी ने सुनी होगी। टेलीविज़न पर आने वाला ये विज्ञापन महज 3 सालों में ही लोगों के बीच में फेमस हो गया और Fogg देखते ही देखते भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला Deodorant बन गया। Fogg बनाने वाली कंपनी का नाम विनी कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड है और इसके संस्थापक हैं दर्शन पटेल।

दर्शन पटेल पहले अपनी पारिवारिक कंपनी पारस फार्मास्यूटिकल्स के लिए काम करते थे, वहां उन्होंने मूव, क्रैक, इच गार्ड जैसे प्रोडक्ट को ब्रांड बनाया था। इसके  बाद पारिवारिक विवाद के चलते वहां से अलग हो गए और विनी कॉस्मेटिक्स शुरू की।

आज जानिए Fogg के Founder दर्शन पटेल की कहानी –

कौन है दर्शन पटेल?

दर्शन पटेल विनी कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और एमडी हैं। दर्शन पटेल ने केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और उसके बाद 1985 से अपने पारिवारिक बिज़नेस पारस फार्मास्यूटिकल्स में काम करने लगे। इस कंपनी में रहते हुए उन्होंने मूव, क्रैक, इच गार्ड जैसे फार्मा प्रोडक्ट्स को ब्रांड बनाया। उन्होंने 50 लाख सालाना वाली पारस फार्मास्यूटिकल्स को 100 करोड़ की कंपनी बनाया।

ट्रैन में महिलाओं को देखकर आया क्रैक हील का आईडिया

दर्शन अपने काम के चलते अक्सर मुंबई की लोकल ट्रैन में सफर करते थे। वहां वे अक्सर महिलाओं की फटी एड़ियां देखते और इसके पीछे के कारण के बारे में सोचते। क्योंकि उन्होंने केमिस्ट्री में डिग्री हासिल की थी, इसलिए उन्होंने इस विषय में काम करना शुरू कर दिया। जल्द ही उन्होंने इसका हल ढूंढ निकाला और जो प्रोडक्ट बनाया, उसे नाम दिया क्रैक हील।

इस तरह बनाया Fogg को फेमस

2006 में पारिवारिक मतभेदों के चलते दर्शन ने पारस से अपना नाता तोड़ लिया और 2009 में अपनी खुद की कंपनी विनी कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। 2010 में उन्होंने Fogg लॉन्च किया, लेकिन शुरुआत में यह प्रोडक्ट बहुत कम लोग लेना पसंद करते थे। तब उन्होंने मार्केट सर्वे करवाया, तब उन्हें पता चला कि कस्टमर्स की शिकायत थी कि आमतौर पर Deodorant जल्दी खत्म हो जाते थे। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने Fogg को बिना गैस वाला परफ्यूम बताकर इसकी मार्केटिंग की, नतीजतन लोगों में यह बहुत लोकप्रिय हो गया।

Fogg ने उस समय के सभी Deodorants को कड़ी टक्कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 में विनी कॉस्मेटिक्स का मार्किट कैप दस हजार करोड़ हो गया था। दर्शन के पास कोई बड़ी डिग्री नहीं थी, लेकिन उन्होंने Customer की Need को समझकर उसे अपने प्रोडक्ट पर अप्लाई किया और आज Fogg भारत का सबसे फेमस Deodorant ब्रांड बन चुका है।