अगर आप भी एक अच्छे बिज़नेस की तलाश में हैं तो आपके लिए डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस बेहद कारगार साबित हो सकता है। आज मार्केट में बढ़ते कम्पटीशन के बीच अच्छे बिज़नेस की तलाश करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस क्या होता है और कैसे आप इसकी मदद से बिज़नेस में सफलता पा सकते हैं।

क्या है डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस?

डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस में डिस्ट्रीब्यूटर सीधे मैन्यूफैक्चरर से सामान खरीदकर उसे बेचने का काम करते हैं। मैन्युफैक्चरर वो होता है जो किसी भी प्रोडक्ट को बनाने का काम करता है। इस प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूटर खरीद कर उसे मार्केट में पहुंचाने का काम करते हैं। इस बिज़नेस में मुख्य रूप से डिस्ट्रीब्यूटर रिटेलर्स को इन सामान को बेचते हैं। इस बिज़नेस में डिस्ट्रीब्यूटर बेहद ही कम दाम पर सामान खरीदते हैं और अच्छा खासा मुनाफा जोड़कर उस प्रोडक्ट को रिटेलर्स को बेचते हैं।

डिस्ट्रिब्यूशन बिज़नेस में कैसे कमाएं मुनाफा?

  1. योजना बना कर करें काम:

    किसी भी काम को करने के लिए सबसे पहले आपको एक योजना बनानी पड़ती है। अगर आप कोई भी बिज़नेस शुरू कर रहे हैं तो आप पहले योजना ज़रूर बनाएं कि कैसे आपको अपने बिज़नेस को सफलता दिलानी है। डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए भी आपको यह जानना जरूरी है कि आप किस प्रोडक्ट को मार्केट में पहुंचाना चाहते हैं। मार्केट की डिमांड और ज्यादा मुनाफे वाले प्रोडक्ट की डीलरशिप करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको जिस चीज़ की जानकारी है आप उसके लिए ही डीलरशिप करें। फिर वो चाहे कपड़े हों या फूड या इसी तरह की और भी किसी चीज़ का बिज़नेस। आपकी जिस चीज़ में रूचि हो आप उसका बिज़नेस करें। ऑनलाइन आप जिस सामान की डीलिंग करेंगे उसमें आप अपना कमीशन कम रखें। आप अच्छे प्रोडक्ट की सप्लाई करें और अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अगर आप पूरी योजना बनाकर काम करते हैं तो आपको इस काम में सफलता ज़रूर मिलेगी।

  2. मार्केट रिसर्च करना ना भूलें:

    डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस शुरू करने के लिए बिना रिसर्च किए आप बिज़नेस को शुरू करने का विचार ना करें। ऑनलाइन मार्केट हो या ऑफलाइन, प्रोडक्ट की खूबी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आपको मार्केट की रिसर्च करनी ही होगी। अगर आप ऑनलाइन सामान अपने एरिया में ही सप्लाई करना चाहते हैं तो आपको अपने शहर या अपने नजदीकी मार्केट का अंदाजा होना चाहिए।

    ऑनलाइन आपके पास कहीं से भी ऑर्डर आ सकते हैं इसलिए आपकी सर्विस और कॉन्टेक्ट ऐसे होने चाहिए की आप कम समय में ही अपना सामान जरूरतमंद लोगों को पहुंचा सकें। आपको अपने कस्टमर और रिटेलर दोनों के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। उनके बारे में पूरी रिसर्च करें और उनसे अच्छे संबंध स्थापित करें।

  3. डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी ज़रूर समझें:

    किसी भी कंपनी के प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए कंपनी या फिर उस मैन्युफैक्चरर से संपर्क करें। डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर भी आपको कुछ शर्तों और नियमों को समझना पड़ेगा। अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपने शहर में जानकार लोगों को अपने सामान की ओर अट्रैक्ट करना पड़ेगा, जिससे लोगों को आपके बारे में पता चल सके।

    ऑनलाइन इस काम को करने के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा लें, इसके लिए आप सोशल मीडिया मार्केटिंग कर सकते हैं। जिससे आपको ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर मिलने में आसानी होगी। आप जितना हो सके अपने बिज़नेस का प्रमोशन करें। जितना आपके बारे में लोगों को पता चलेगा, आपको उतना ही फायदा होगा। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझें और निभाएं।

  4. अपने कंपटीटर को पहचानें:

    आप अगर हाई लेवल के डिस्ट्रीब्यूटर बनना चाहते हैं तो आपको अपने कंपटीटर को पहचानना होगा। मार्केट में क्या चल रहा है इसकी समझ रखें। बिज़नेस शो, एक्सपो शो, या फिर किसी बिज़नेस सम्मेलन में जाकर अपने कंपटीटर पर नज़र रखें। देखें कि वे क्या कर रहे हैं, आप कैसे उनसे बेहतर कर सकते हैं। अपने प्रोडक्ट को बनाने वाले निर्माताओं से संपर्क बनाए रखें। और मार्केट में कंपेटिट्र्स के साथ-साथ अपने ग्राहकों से भी अच्छे संपर्क बनाकर रखें। इससे आपको आपके बिज़नेस बढ़ाने में और अच्छा पैसा कमाने में काफी मदद मिलेगी।

  5. अपना टारगेट सेट करें:

    डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस में उतरने से पहले हमेशा अपना टागरेट सेट रखें। आपकी ऑडिंयस कौन होगी, बिज़नेस क्या होगा इसकी जानकारी पहले ही रखें। यदि आप ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं तो पहले इस पर अपना ध्यान रखें। धीरे-धीरे अपने कस्टमर को बढ़ाएं। अगर आप पहले महिलाओं के लिए ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना रहे थे तो अब पुरूषों के लिए भी बनाने लग जाएं। इससे आपको ग्राहकों को पाने में मदद मिलेगी और आपका बिज़नेस भी बढ़ेगा।  इसके साथ ही अपने पास कई ऑप्शन रखें जिससे लोग आपकी तरफ रूख करते रहें।

अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रख डिस्ट्रीब्यूटर बिज़नेस में आते हैं तो आपका जल्दी ही सफलता मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। आप इन बातों का ध्यान रख बिज़नेस में होने वाले जोखिम को कम कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।


और भी पढ़ें:

रिटेल बिज़नेस क्या होता है?

क्या है मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस?

आपके बिज़नेस के लिए ब्रांडिंग क्यों ज़रूरी है?

सर्विस बिजनेस क्या है?