आज हर कोई अपना बिज़नेस शुरू करना चाहता है लेकिन कौन सा बिज़नेस किया जाए यह सबसे बड़ा सवाल बनकर सामने आ जाता है। बिज़नेस करना जितना आसान लगता है उतना ही मुश्किल उस बिज़नेस को सफल बनाना है। ऐसे में सर्विस बिज़नेस एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आया है। जो न केवल बढ़िया फायदा दिला सकता है बल्कि बड़ी सफलता भी दिला सकता है।

सर्विस सेक्टर न केवल भारत के जीडीपी में प्रमुख क्षेत्र है, बल्कि इसने महत्वपूर्ण विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया है, इसने निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान किया है। भारत के सर्विस सेक्टर में व्यापार, होटल और रेस्तरां, परिवहन, भंडारण और संचार, बीमा, व्यावसायिक सेवाएं, समुदाय, सामाजिक और व्यक्तिगत सेवाएं, जैसी कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको सर्विस बिज़नेस के फायदे और इससे जुड़े काम के बारे में बताएंगे।


यह भी पढ़े: सप्लाई चेन क्या होती है? बिजनेस में इसकी क्या भूमिका है?


क्या है सर्विस बिज़नेस?

सर्विस बिज़नेस ऐसे बिज़नेस को कहते हैं जिसमे आप अपने ग्राहकों को कोई भी एक या एक से अधिक सेवा व्यवसायिक तौर पर प्रदान करते हैं। यह केवल एक व्यवसायिक गतिविधि होती है जिसे आंत्रप्रेन्योर अपने ग्राहकों की विभिन्न क्षेत्रों में मदद करने के लिए काम में लाता है। इस बिज़नेस के अंतर्गत कंसल्टिंग, एकाउंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन, क्लीनिंग, हॉस्पिटैलिटी, ट्रेवलिंग, मेंटेनेंस इत्यादि बिज़नेस और इनसे जुड़ी सेवाएं आती हैं। इस बिज़नेस में आंत्रप्रेन्योर कोई प्रोडक्ट न बेचकर, सर्विस बेच रहा होता है।

सर्विस बिज़नेस के फायदे

  • सर्विस बिज़नेस अन्य बिज़नेस की तुलना में कम पारम्परिक होते हैं। सर्विस बिज़नेस को अन्य बिज़नेस की तुलना में कम निवेश और कम समय के साथ शुरू किया जा सकता है, क्योंकि इस बिज़नेस में मुख्य रूप से आप सेवा ही प्रदान कर रहे होते हैं।
  • सर्विस क्षेत्र से जुड़े बिज़नेस अन्य की तुलना में काफी फ्लेक्सिबल होते हैं। इसमें आंत्रप्रेन्योर जब भी जहाँ से भी चाहे काम कर सकता है। इस बिज़नेस में आपको बंधकर काम करने की ज़रूरत नहीं होती। आप अपनी मर्जी के अनुसार इसमें समय लगा सकते हैं।
  • इस बिज़नेस में यदि ग्राहकों को आपकी सेवा में कोई कमी नज़र आ रही है तो आप उनके फीडबैक के अनुसार इसमें परिवर्तन कर सकते हैं। आप समय-समय पर इस बिज़नेस को अपग्रेड कर सकते हैं। जो किसी दूसरे बिज़नेस में संभव नहीं होता।
  • इस बिज़नेस के साथ आप ग्राहकों से ज्यादा जुड़े रह सकते हैं। उनकी परेशानियों को समझ सकते हैं, अपने प्रोडक्ट को उनके अनुसार बना सकते हैं। आप समय-समय पर अपनी सेवाओं की जांच-परख कर सकते हैं।
  • वर्तमान में भारत में भी लोगों की आमदनी बढ़ने के साथ उनकी जीवनशैली में काफी परिवर्तन हो रहे हैं। यही कारण है कि जो काम पहले लोग स्वयं कर लिया करते थे आमदनी एवं जीवनशैली में परिवर्तन के कारण वे उसकी सर्विस लेना शुरू कर देते हैं। और सर्विस बिज़नेस शुरू करने का फायदा यह है कि यह सिलसिला आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।
  • सर्विस बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस है जो साल के 12 महीने चल सकता है। आप ट्रेवल एजेंट या गाइड के रूप में पूरे साल लोगों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। उन्हें नई–नई जगहों के बारे में बता सकते हैं। आए दिन लोग बाहर घूमने के लिए छुट्टियां प्लान करते ही हैं, आप इनमें उनकी मदद कर सकते हैं।
  • आज लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में आप हेल्थ क्लब स्थापित कर सकते हैं। यही नहीं घर से ही घर का बना खाना टिफिन सर्विस के रूप में लोगों तक पहुंचा सकते हैं। आज बहुत से लोग घर से दूर रहकर काम करते हैं। उन्हें आप स्वास्थ्य वर्धक खाना खिला सकते हैं। जिससे आपकी कमाई भी हो जाएगी और आप सेवा भी कर पाएंगे।
  • उच्च तकनीक वाले उत्पादों जैसे कंप्यूटर, कार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इत्यादि के कारण भी सर्विस सेक्टर को प्रोत्साहन मिला है। क्योंकि इन उत्पादों से किसी चीज़ को ठीक करने के काम ने भी रफ़्तार पकड़ी है। यही नहीं टैक्स प्रीपेयर्स, मनोचिकित्सक, काउंसलर, क़ानूनी सलाहकार इत्यादि बिज़नेस का भी विकल्प आपके पास है।
  • सर्विस बिज़नेस शुरू करने का एक फायदा यह भी है कि वर्तमान में पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती जा रही है। जिसके कारण वेस्ट मैनेजमेंट, रीसाइक्लिंग, पर्यावरण एडवोकेसी इत्यादि सर्विस सेक्टर से जुड़े बिज़नेस को भी आप शुरू कर सकते हैं और सरकार से भी प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं।

आने वाले सालों में सर्विस सेक्टर का भविष्य काफी उज्जवल है। ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस बिज़नेस की ओर रूख कर रहे हैं क्योंकि आप कम निवेश में यहां ज़्यादा प्रोफिट कमा सकते हैं। सर्विस बिज़नेस के ज़रिए आप अपार सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।