कभी थी बड़ी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर, आज हैं यूनिकॉर्न कंपनी की सीईओ, जानिये Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर की कहानी

Know the Success story of Nykaa founder Falguni Nair

हम सभी ने अक्सर अंग्रेजी में एक लाइन सुनी है कि 'age is just a number' लेकिन इस लाइन का सही मतलब क्या है। आज कई युवा अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं, लेकिन कुछ परेशानियां या किसी और कारण से वे इसे सफल नहीं बना पाते हैं और इसे बंद कर देते हैं। ऐसे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी ने अपने स्टार्टअप की शुरुआत उम्र के ऐसे पड़ाव पर की, जब अधिकतर लोग अपने करियर में ऊंचाई पर होते हैं। इसके बाद भी उन्होंने 10 साल में ही अपने स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कंपनी बना दिया और आज वो भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं। आइये जानते हैं उनकी प्रेरक कहानी -

कौन हैं फाल्गुनी नायर?

फाल्गुनी का जन्म 19 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया। फाल्गुनी की शादी संजय नायर से हुई, जो कि फाल्गुनी के साथ ही Nykaa के को-फाउंडर भी हैं।

फाल्गुनी ने सबसे पहले एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की, फिर कोटक महिंद्रा बैंक में 18 सालों तक काम किया, जहाँ वे कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर रहीं। इसके साथ ही वे कोटक सिक्योरिटीज में डायरेक्टर भी रहीं।

ऐसे हुई Nykaa की शुरुआत

फाल्गुनी नायर को सेल्फ मेड वुमन कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने दम पर Nykaa को एक यूनिकॉर्न कंपनी बनाया है। जब उन्होंने कोटक बैंक से रिज़ाइन किया, तब उन्होंने यह पाया कि ब्यूटी प्रोडक्ट की शॉपिंग के लिए महिलओं के पास कोई विकल्प नहीं है। महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 2012 में फाल्गुनी ने Nykaa की शुरुआत की।

Nykaa महिलाओं से जुड़े अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट्स के लिए डेडिकेटेड प्लेस है। इस समय Nykaa में एपेरल, एसेसरीज़, फैशन से जुड़े 4 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं। इसके साथ ही फाल्गुनी 16 हजार से अधिक लोगों की टीम को हैंडल करती हैं। उन पर कई बार नकल करने आईडिया चुराने का भी आरोप लगा, लेकिन ऐसे सभी आरोपों से लड़ते हुए फाल्गुनी की लीडरशिप में लगातार Nykaa तरक्की करती रही।

Nykaa नेटवर्थ

Nykaa ने अपने पहला स्टोर 2014 में शुरू किया, आज इनके पुरे देश में 100 से ज्यादा स्टोर्स हैं। Nykaa लगातार तरक्की करते हुए 2020 में यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन चुका है और उनकी नेटवर्थ 6.5 बिलियन डॉलर हो चुकी है। 2022 में फाल्गुनी को फ़ोर्ब्स ने भारत के अमीर लोगों की लिस्ट में 44वें स्थान पर रखा। Nykaa ऐसी कंपनी है, जो किसी महिला की लीडरशिप में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हुई है।


जब इंसान में कुछ करने का जज़्बा हो तो, वो उम्र के किसी भी पड़ाव पर नया काम शुरू कर सकता है और उसमें सफलता भी प्राप्त कर सकता है। इस बात का जीता जगता उदाहरण हैं फाल्गुनी नायर। फाल्गुनी ने 49 साल की उम्र में बिज़नेस में प्रवेश किया और अपने दृढ़ निश्चय और अनुभव से Nykaa को एक मल्टी बिलेनियर कंपनी में बदल दिया।

फाल्गुनी आज ना सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि देश के उन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। इन सभी को फाल्गुनी से सीखना चाहिए कि यदि हम ठान लें तो कोई भी अड़चन हमारी सफलता के आड़े नहीं आ सकती।

Share Now

Related Articles

कभी थी बड़ी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर, आज हैं यूनिकॉर्न कंपनी की सीईओ, जानिये Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर की कहानी

E-Commerce Business को Optimize करने के पांच बेहतरीन तरीके

दिव्यांग महेश UPSC क्लियर कर बने युवाओं के लिए मिसाल, 42 साल की उम्र में कर दिखाया ये कमाल

क्या हुआ जब नीम करोली बाबा से प्रभावित हुए दुनिया के ये सबसे बड़े बिजनेसमैन?

उदय कृष्ण रेड्डी: अपमान के बाद पुलिस की नौकरी छोड़, पाई UPSC में सफलता

मनीषा धार्वे: आंगनबाड़ी से UPSC तक पहुंची आदिवासी बेटी, मिली 257वीं रैंक, बनेगी IAS

सालाना 1 करोड़ की जॉब ठुकरा कर शुरू किया अपना बिज़नेस, आज हर महीने है करोड़ों की कमाई

एनआर नारायण मूर्ति Success Story: कभी पत्नी से लिए थे पैसे उधार, आज खड़ी कर दी अरबों की कंपनी ‘इंफोसिस’

Share Now