जीवन में हम कई सफल लोगों को देखते हैं और सोचते हैं कि इनमें ऐसी क्या खास बात है कि ये आज सफलता की ऊंचाइयों पर हैं और हममें ऐसी क्या कमी है, जो हम आज सामान्य जीवन जी रहे हैं। यदि हम सफल लोगों के जीवन को एनालाइज़ करें, तो उनमें कुछ विशेष लक्षण होते हैं।

वारेन बफे, रतन टाटा, एलन मस्क इन सभी लोगों ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही इन लक्षणों को अपना लिया था और आज भी इन्हें फॉलो करते हैं। यदि आप भी वारेन बफे और रतन टाटा की तरह जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे लक्षण, जिन्हें अपनाकर आप भी सफल हो सकते हैं।

आप भी इन 5 लक्षणों को अपनाकर  जीवन में बहुत सफल हो सकते हैं –

आपका लक्ष्य बड़ा या छोटा :

सफल और असफल लोगों में सबसे बड़ा अंतर उनके लक्ष्य का होता है। जितने भी सामान्य लोग हैं, वे अपना लक्ष्य हमेशा छोटा रखते हैं जैसे ठीक ठाक सैलरी मिल जाए, एक घर एक गाड़ी, इसी में हमारी ज़िन्दगी कट जायेगी। लेकिन जितने भी सफल लोग हैं, वे शुरुआत से ही अपने लक्ष्य बड़े रखते हैं और उन्हें पाने के लिए सही प्लानिंग के साथ मेहनत करते हैं। एक प्रसिद्ध कहावत हैं कि "आपको चन्द्रमा पर पहुँचने के लिए प्रयास करना चाहिए, यदि आप असफल भी हुए तो आप तारों तक तो पहुँच ही जाएंगे।" मतलब हमें हमारा लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए।

दूसरों की सफलता पर आपका रिएक्शन :

आपने कई लोगों को देखा होगा, जिनको दूसरों को सफल होते देखकर जलन होती है। किसी और की छोटी-बड़ी किसी भी प्रकार की कामयाबी पर ये लोग जल भुन जाते हैं। ऐसे लोग कभी कामयाब नहीं होते और उनकी जलन का भी यही कारण होता है कि जो उन्हें नहीं मिला, वो दूसरों को मिल रहा है। इसके उलट जितने भी कामयाब लोग होते हैं, वे सभी को साथ लेकर चलते हैं। अपने साथ वे दूसरों को भी सफल बनाने का प्रयत्न करते हैं। यदि आप भी सफल होना चाहते हैं, तो दूसरों की सफलता से जलने की बजाय खुद मेहनत करके वहां तक पहुँचने का प्रयास कीजिये।

सफल लोगों की संगत :

सामान्य लोग हमेशा सामान्य लोगों के साथ ही उठते बैठते हैं। हम जैसे लोगों के साथ रहते हैं, हमारा माइंडसेट भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए हमें हमेशा सफल लोगों के साथ ही समय बिताना चाहिए। हो सकता है, आपके आसपास ऐसा कोई सफल इंसान ना हो, ऐसे में आप सफल लोगों की किताबें पढ़ सकते हैं, उनसे जुड़े वीडियोज़ देख सकते हैं। ऐसा करने से हम उन सफल लोगों का साथ पा सकते हैं और हमारा माइंडसेट सफल लोगों की तरह बन जाएगा।

पैसे का सदुपयोग या दुरुपयोग :

पैसा कई लोगों के पास रहता है, लेकिन वे उसका कैसा इस्तेमाल करते हैं, यह तय करता है कि वे कामयाब होंगे या नहीं। मान लीजिये किसी इंसान के पास पैसा जायदाद बहुत है, लेकिन वो उस पैसे को कहीं इन्वेस्ट करने की बजाय बुरी लतों में उड़ा देता है। वहीं किसी के पास पैसा है और वो उस पैसे को सही तरह से इन्वेस्ट करता है। ऐसे में दूसरा इंसान सफल होगा और पहला इंसान बर्बाद होगा। हमारी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम पैसे का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

पैसा बचाना कितना ज़रूरी :

जब हम आम लोगों को देखते हैं, तो पाते हैं कि वो अपनी सेविंग्स को हमेशा बचाकर रखते हैं। वे उसे कभी इन्वेस्ट नहीं करते, क्योंकि उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं मेरा पैसा डूब ना जाये। इसके उलट वारेन बफे, रतन टाटा जैसे सभी लोग जितना भी पैसा कमाते हैं, वे उसे बैंक में सेव करके नहीं रखते। वे अपनी कमाई को आगे कहीं ना कहीं इन्वेस्ट कर देते हैं। आप अपने पैसों को यदि इन्वेस्ट करते हैं, तो आप निश्चित ही सफल हो सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको सफल और असफल दोनों प्रकार के लोगों के कैरेक्टर के बारे में बताया है, अब आप खुद ये तय करें कि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं या असफल।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा और आपके अंदर सफल लोगों के लक्षण हैं या असफल लोगों के, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।