कोई भी सफल व्यक्ति ऐसे ही सफलता की कहानी नहीं लिखता है। उसके इस सफलता के पीछे छोटे बड़े कई लक्ष्य होते हैं। उन्हीं लक्ष्यों को हासिल कर के कोई भी व्यक्ति सफल बनता है। वहीं अगर आम लोगों की बात करें तो उनका जीवन बिना किसी लक्ष्य के ही होता है। उनका जैसे जीवन चल रहा है वैसे चलने देते है जिसके चलते एक समय के बाद उनके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता। इसीलिए मोटिवेशनल कोच (Motivational Coach) डॉ विवेक बिंद्रा ने सफल होने के लिए एक रामबाण नुस्खा दिया है। कहते हैं कि जीवन में सिर्फ लक्ष्य ही नहीं होने चाहिए बल्कि S.M.A.R.T लक्ष्य होने चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि जिन लोगों का लक्ष्य पहले से ही निर्धारित होता है वो व्यक्ति जीवन में कुछ ना कुछ हासिल कर ही लेते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे S.M.A.R.T लक्ष्य बनाकर, इसे हासिल कर के सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आज के समय में डिजिटल क्रांति के बाद से कुछ मोटिवेशनल स्पीकर को सुनकर, कोट्स पढ़कर या वीडियो देखकर ज्यादातर लोग यह बात समझ गये हैं कि जीवन में लक्ष्य का होना ज़रूरी है और इसी के चलते वो लक्ष्य बनाते भी हैं लेकिन इस बीच वो कई गलतियां कर देते हैं, जैसे कि गोल बना के उसे कैसे हासिल करना है, आदि। लेकिन S.M.A.R.T  लक्ष्य सेट करने का सरल उपाय है जिसको स्मार्ट गोल सेटिंग कहते हैं। डॉ विवेक बिंद्रा ने SMART को कुछ इस तरह परिभाषित किया है - S से Specific यानि की स्पष्ट, M से Measurable जिसे मापा जा सके, A से  Achievable जो पूरा करने योग्य हो, R से Realistic जो वास्तविक हो और T से Time-bound जो एक सीमित समय में हासिल हो जाए।

 

  1. लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए:

    कोई भी लक्ष्य बनाते वक़्त ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। उसे लेकर आपके मन में किसी भी तरह का संशय नहीं होना चाहिए। अगर आपको अपने गोल को लेकर कंन्फ्यूजन रहेगी तो आप उसे अचीव नहीं कर पाएंगे। अगर आप अपने बिज़नेस को 1 साल में बड़ी सफलता दिलाने का लक्ष्य बनाते हैं तो बिना किसी और चीज़ की परवाह किए आपको उसे 1 साल में ही हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आपके मन में किसी भी तरह का भ्रम होगा तो गोल अचीव नहीं हो पाएगा।

  2. लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो मापा जा सके: 

    लक्ष्य स्पष्ट होने के अलावा ऐसा होना चाहिए जिसे मापा जा सके। लक्ष्य बनाते वक़्त ध्यान रखें कि उसे किसी  पैमाने  पर  मापा  जा  सके। यानी उस लक्ष्य के साथ कोई संख्या ज़रूर जुड़ी होनी चाहिए। जैसे अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आपको इस बात का पता हो कि कितना वजन आपको कम करना है, साथ ही कितने समय में आपको यह कम करना है यह भी आप पहले से ही निश्चित करें। ठीक इसी प्रकार से बिज़नेस में आप अपना लक्ष्य बनाएं कि कितने समय में आपको क्या उपलब्धियां हासिल करनी है। क्योंकि बिना किसी पैमाने के गोल को प्राप्त करने का अर्थ नहीं होता। इसलिए गोल प्राप्त करने के लिए पैमाना ज़रूर रखें।

  3. लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जिसे हासिल किया जा सके: 

    कोई भी लक्ष्य बनाने से पहले ध्यान रखें कि लक्ष्य बहुत बड़ा ना हो। यदि आप कोई ऐसा गोल बनाएँगे जो अन्दर से  आपको  ऐसा अनुभव कराएगा कि यह तो प्राप्त कर पाना संभव ही नहीं है, तो उस लक्ष्य को आप कभी भी हासिल नहीं कर पाएंगे। मान लिजिए कि अगर आप बिज़नेस शुरू करते ही सोचेंगे कि आपकी करोड़ों की कमाई होने लग जाए तो ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इसलिए कभी भी असंभव लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए। आपको ऐसा लक्ष्य बनाना चाहिए जिसे आप तय समय में पूरी मेहनत के साथ प्राप्त कर सकें। लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप बिज़नेस कोच (Busienss coach) डॉ विवेक बिंद्रा की ये वीडियो भी देख सकते है -

  4. लक्ष्य हमेशा वास्तविक होना चाहिए: 

    आपका लक्ष्य हमेशा वास्तविक होना चाहिए। यह नहीं कि आप सोते-सोते सोचें कि आपका बिज़नेस आसमान छूने लगेगा या बिज़नेस शुरू करते ही पैसों की बारिश होने लगेगी। हमेशा ऐसा गोल बनाएं जो वास्तविक हो, जिसे आप प्राप्त कर पाएं। हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ही आपको गोल बनाने चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी क्षमता पता होती है कि वो क्या कर सकता है क्या नहीं। इसलिए खुद को ध्यान में रखकर ऐसा गोल बनाएं जो वास्तविक हो।

  5. लक्ष्य हासिल करने का समय निर्धारित करें: 

    किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए समय से बंधा होना बहुत ज़रूरी है। बिना समय प्रबंधन के आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। यह नहीं कि आपने लक्ष्य बना लिया और उसे पूरा करने का कोई समय निर्धारित नहीं किया। ऐसा करने पर आप गोल नहीं प्राप्त कर सकते। हर गोल को प्राप्त करने के लिए एक समय का होना बहुत ज़रूरी है। जैसे कि यदि आपको अपने बिज़नेस का टर्नओवर बढ़ाना है तो आपको यह तय करना होगा कि आपको 1 साल में या 5 साल में कितना टर्नओवर करना है। इसलिए समय का ध्यान रखते हुए अपने गोल को बनाएं और उसे प्राप्त करने के लिए काम करें।

आप इन बातों का ध्यान रख अपने लक्ष्य को निर्धारित कर के उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। यह स्मार्ट लक्ष्य आपको बड़ी सफलता दिलाने में मदद करेंगे। लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं ।