जीवन में हर कोई सफलता प्राप्त करना चाहता है, लेकिन उसे पाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? सफलता प्राप्त करने की पहली सीढ़ी होती है खुद को एनालाइज़ करना। जब तक आप खुद को नहीं टटोलते, सफलता की राह में आगे नहीं बढ़ सकते। जब तक आप अपने मन को नहीं टटोलेंगे, तब तक आप सफलता रूपी अमृत को नहीं पा सकते।

यदि आप भी खुद को टटोलना चाहते हैं, अपने मन को मथ कर सफलता रूपी अमृत प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ पैमानों पर खुद को परखना होगा।

रोज खुद से पूछें ये सवाल

यदि आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं और खुद को एनालाइज़ करना चाहते हैं, तो रोजाना खुद से ये सवाल पूछें और इनके जवाब ढूंढें –

  • मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है :

    प्रत्येक व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब अलग-अलग होता है। कोई व्यक्ति किसी कंपनी में नौकरी करना चाहता है, तो कोई अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। ऐसे में व्यक्ति को सबसे पहले अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढना होगा। अतः जब तक आपको अपने जीवन का उद्देश्य नहीं मिल जाता, रोज खुद से इसके बारे में सवाल कीजिये।

  • क्या मेरी दिशा सही है :

    जब आपको अपनी ज़िंदगी का उद्देश्य मिल जाए, तो उसके बाद आपको उसे प्राप्त करने के तरीके खोजने होंगे। किसी भी उद्देश्य को प्राप्त करने के कई तरीके हो सकते हैं। आपके लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा काम करेगा, ये आपको ही पता करना होगा। इसके लिए आपको पहले सभी तरीकों की लिस्ट बनानी होगी और फिर एक-एक करके सभी तरीकों पर काम करते हुए सबसे अच्छा तरीका आपको पता करना होगा।

  • मैं अपनी गलतियों से क्या सीख सकता हूँ :

    गलतियां हर इंसान से होती हैं, लेकिन उससे भी बड़ी चीज़ होती है कि आप अपनी गलतियों से कितना सीख पाते हैं। जब भी आप अपना कोई नया काम शुरू करते हैं, तो गलतियां करने से मत डरिये। इसकी बजाय अपनी गलतियों को एनालाइज़ कीजिये और उनसे सीखने का प्रयास कीजिये। जब आप अपनी गलतियों से सीखते जाएंगे, तो आप देखेंगे कि आप लगातार बेहतर होते जाएंगे।

  • क्या मैं कल से ज्यादा बेहतर हूँ :

    एक इंसान जब तक कुछ नया सीखने का प्रयास करता रहता है, वह तब तक तरक्की करता रहेगा। जिस दिन इंसान नया सीखना बंद कर देता है, उस दिन उसकी तरक्की होना भी रुक जाती है। अतः आपको कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए और रोज खुद से यह सवाल करना चाहिए कि क्या मैं कल के मुकाबले खुद से आज ज्यादा बेहतर हूँ या नहीं।

आपने कई लोगों को देखा होगा, जो कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन वे जीवन में तरक्की नहीं कर पाते। इसका सबसे बड़ा कारण है वे लोग खुद से या तो इन सवालों को नहीं पूछते या ये सवालों के जवाब ढूंढना बंद कर देते हैं। यदि आप भी जीवन में लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं, तो खुद से ये सवाल रोजाना पूछिए और आप देखेंगे कि आप दूसरों से हमेशा आगे ही रहेंगे।


आपको हमारा आज का यह आर्टिकल कैसा लगा और आपके हिसाब से इन सवालों के क्या जवाब हैं, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।