हम जीवन में कामयाब होने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। हमारी हर समय यही कोशिश होती है कि हमारी ग्रोथ लगातार होती रहे और हम लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें। हर इंसान इसके लिए अपने स्तर पर कोई ना कोई प्रयास करता रहता है। कई लोग सफल हो भी जाते हैं, लेकिन कई लोगों के हाथों से सफलता रेत की तरह फिसल जाती है।

अद्भुत व्यक्तिगत विकास के लिए 5 आदतें

सफल होने के लिए पर्सनल ग्रोथ होना ज़रूरी है। कुछ ऐसी टेक्निक्स होती हैं, जिन्हें अपना लिया जाए तो हम सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। जानिये ऐसी ही कुछ 5 टेक्निक्स के बारे में

  • सही गोल निर्धारित करना :

हम जितने भी सफल लोगों को देखते हैं, वे हमेशा एक गोल तय करके उसके हिसाब से ही काम करते हैं। आप जब भी अपने लिए कोई गोल तय करें, उसे कुछ कसौटियों पर परखना ज़रूरी है। हमारा गोल ऐसा होना चाहिए, जिसकी सफलता को हम समय-समय पर माप सकें। यह गोल रिलेवेंट भी होना चाहिए, जैसे हम किसी और को देखकर अपना गोल सेट ना करें। बाद में इस गोल की समीक्षा भी करनी चाहिए कि क्या हम सही गोल की तरफ हैं या इसे पूरे करने के लिए हम सही तरीके अपना रहे हैं या नहीं।

  • खुद को एनालाइज़ करना :

हमें हमेशा खुद को एनालाइज़ करते रहना चाहिए। इसके लिए आप खुद से सवाल करिये जैसे आप जो कर रहे हैं वो क्यों कर रहे हैं, क्या आपको उससे ख़ुशी मिल रही है, आप आगे क्या करना चाहते है, क्या उसके लिए कुछ नई स्किल्स सीखने की ज़रूरत है? जब आप इन सवालों का जवाब ढूंढ लेते हैं, तो आप अपने जीवन में बहुत बेहतर बन सकते हैं।

  • नई स्किल डेवलप करना :

किसी भी इंसान की ग्रोथ तभी हो सकती है, जब वो हमेशा कुछ नया सीखता रहे और कोई नई स्किल डेवलप करता रहे। आज का युग ज्ञान का युग है। आपके पास जितनी ज्यादा स्किल्स होंगी, उतना ज्यादा आपकी डिमांड बढ़ेगी और कामयाब होने के आपके चान्सेस बढ़ते जाएंगे।

आज आपके पास नई स्किल सीखने के लिए कई सारे सोर्सेस मौजूद हैं। यदि आपने 12वीं पास कर ली है और आप Entrepreneurship Course करना चाहते हैं, तो आपको Billionaire's Blueprint प्रोग्राम का चुनाव ज़रूर करना चाहिए। इसमें आप उचित मूल्य पर एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी पूरी जानकारी और प्रशिक्षण प्राप्त कर GLA University से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

  • गैर ज़रूरी आदतों को छोड़ना :

जब हम अपने जीवन में कामयाब होने के लिए कोई गोल तय कर लेते हैं, तो उसके लिए हमें कुछ नई आदतें अपनानी पड़ती हैं और कुछ पुरानी आदतों को छोड़ना पड़ता है। लेकिन अक्सर इस प्रोसेस में प्रॉब्लम आती है, इसका तरीका जेम्स क्लियर ने अपनी बुक ‘द एटॉमिक हैबिट’ में बताया है। इसके लिए आप अपनी बड़ी आदत को हिस्सों में बाँट लीजिये और उन छोटे-छोटे हिस्सों को अपनाना या छोड़ना शुरू कीजिये। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आप अपनी आदतों को पूरी तरह से बदल चुके होंगे।

  • पॉजिटिव एटीट्यूड अपनाना :

किसी भी इंसान की कामयाबी या नाकामयाबी के लिए उसका एटीट्यूड बहुत ज़रूरी होता है। यदि आप कामयाब होना चाहते हैं, तो आपको अपना पॉजिटिव एटीट्यूड रखना होगा। इसके लिए पहले आपको अच्छे लोगों को सुनना और पढ़ना होगा। कहा भी जाता है कि आप जैसे लोगों की संगत करते हैं, आप वैसे ही बन जाते हैं।

यदि आप ग्रोथ करना चाहते हैं और जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो ये 5 टेक्निक आपके बड़े काम आ सकती हैं।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा और आप इनमें से कौन सी टेक्निक तुरंत अपनाने वाले हैं, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।