आज मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना इतना ज़्यादा लोकप्रिय और महत्वपूर्ण हो गया है कि हर कोई इसे अपना रहा है। अधिकतर लोग तनाव से निपटने और अच्छा जीवन जीने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं।

मेडिटेशन केवल ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी काफी सफल हो रहा है। यही कारण है कि आज मेडिटेशन एक सफल बिज़नेस का रूप ले चुका है। मेडिटेशन में आज करियर बनाने की भी अपार संभावनाएं हैं।

मेडिटेशन केंद्र और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे मेडिटेशन बिज़नेसेज़ का आज काफी विकास हुआ है।  मेडिटेशन का अभ्यास हजारों वर्षों से किया जा रहा हैं और अब यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुका है। एक सर्वे के अनुसार भारत में मेडिटेशन और माइंडफुलनेस सेवाओं का बाजार 2021 और 2026 के बीच 11% से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है।

आज के इस लेख में हम आपको भारत में मैडिटेशन बिज़नेस शुरू करने और इससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताएंगे।

  1. अपने कॉम्पिटिशन की करें पहचान

मेडिटेशन बिज़नेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको संभावित लक्षित बाजारों की पहचान करना आवश्यक है। भारत में बिज़नेस शुरू करने के लिए कानूनी और नियामक आवश्यकताओं को समझना भी महत्वपूर्ण है। मेडिटेशन सेवाओं के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है इसलिए अपने बिज़नेस को अलग करना और एक आकर्षक प्रपोज़ल बनाना ज़रूरी है। अलग दिखने का एक तरीका एक विशिष्ट जगह पर मेडिटेशन केंद्र शुरू करना है। स्थानीय संसाधनों और नेटवर्क का उपयोग करने से भी आपके बिज़नेस को स्थापित करने और बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अपने कॉम्पिटीशन की पहचान करें और मेडिटेशन बिज़नेस शुरू करें।

  1. योजना बनाएं

मेडिटेशन बिज़नेस शुरू करने के बाद उसे तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आपको बिज़नेस योजना बनानी होगी। तभी आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन के लाभों के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं। मेडिटेशन बिज़नेसेज़ में कॉम्पिटिशन से आगे रहने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। मेडिटेशन के बिज़नेस को भी किसी और बिज़नेस की तरह योजना बनानी चाहिए। यह आपको अपने लक्षित बाजार की पहचान करने, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को विकसित करने और अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए आवश्यक फंड जुटाने में मदद करेगी।

  1. मार्केट रिसर्च करें

अपना बिज़नेस शुरू करने से पहले बाजार पर रिसर्च करें, लोगों की जरूरतों को समझें, उनकी दिनचर्या का पता लगाएं। देखें कि उन्हें मेडिटेशन की कितनी ज़रूरत है। अपने बिज़नेस को शुरू करने के लिए सही स्थान का चुनाव करें। स्थान भी ऐसा होना चाहिए जहां ग्राहक आसानी से पहुंच सकें। यही नहीं इस बिज़नेस में सफल होने के लिए आपको भी मेडिटेशन में प्रशिक्षित और प्रमाणित होना ज़रूरी है। सर्टिफिकेशन हासिल करने के लिए आप किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इससे बाजार में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और आपको खुद को एक विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप मार्केट में भी अपनी अच्छी पहचान बना पाएंगे।

  1. अच्छी मार्केटिंग करें

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक मार्केटिंग योजना विकसित करें। अपनी टारगेट ऑडियंस तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन का उपयोग करें। अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नेटवर्किंग इवेंट्स में भाग लें और अन्य वेलनेस बिज़नेसेज़ के साथ साझेदारी करें। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपने बिज़नेस का प्रमोशन कर सकते हैं। सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए भी आप प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

  1. फंडिंग का रखें ध्यान

मेडिटेशन का बिज़नेस बड़े रूप से सफल बनाने के लिए आपको फंडिंग की भी आवश्यकता होगी। इसलिए आप बिज़नेस में होने वाले खर्चों पर नज़र रखें। अपने लिए अच्छे इन्वेस्टर तलाशें। बिज़नेस बढ़ाने के लिए पैसों का हिसाब-किताब अच्छे से करें। लोगों के बीच ज़्यादा पहुंच बनाने के लिए अपने बिज़नेस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन कक्षाओं, कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों की मेजबानी करें। आप ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट या मुफ्त सत्र की पेशकश कर सकते हैं। इससे फंडिंग पाने में आसानी मिलेगी।

आप इन 5 स्टेप्स के साथ अपना मेडिटेशन बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। यह बिज़नेस कम लागत में शुरू किया जा सकता है। मेडिटेशन बिज़नेस  के ज़रिये आप दूसरों की मदद करते हुए अच्छी इनकम कमा सकते हैं और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं।


आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट हैं, खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस कर रहे हैं या आप किसी भी प्रकार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के Free "Anybody Can Earn" वेबिनार का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए।