एक समय देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुष एंटरप्रेन्योर्स की संख्या ज्यादा हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ दशकों से इस तस्वीर में लगातार बदलाव हो रहा है। आज कई महिलाएं भी खुद का बिज़नेस सफलतापूर्वक कर रही हैं। महिलाएं यदि फुलटाइम बिज़नेस करती हैं, तो ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएं ना कर सकें।

कई महिलाएं कुछ कारणों से फुल टाइम बिजनेस नहीं कर पाती हैं। अगर कोई महिला अपने घर के काम से कुछ समय निकालकर बिजनेस करना चाहती है तो ऐसी महिलाएं घर बैठे काम करना पसंद करती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम उन महिलाओं के लिए पार्ट-टाइम बिज़नेस करने के कुछ आइडियाज़ बता रहे हैं।–

क्लाउड किचन:

यदि आपमें स्वादिष्ट खाना बनाने की कला है, तो आप क्लाउड किचन का काम कर सकती हैं। जो भी लोग किसी दूसरे शहर में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं, वो लोग अच्छे खाने की तलाश में रहते हैं। ऐसे लोग स्वादिष्ट और घर का बना खाना पसंद करते हैं। 

ऐसे लोगों को अधिकतर सुबह और शाम के समय खाने की ज़रूरत होती है, ऐसे में आप सुबह और शाम को क्लाउड किचन का काम कर सकती हैं। बाकि के समय में आप अपने दूसरे काम कर सकती हैं।

कोचिंग:

सभी लोगों के पास कोई ना कोई स्किल और नॉलेज होता ही है। आप उस स्किल या नॉलेज को भी एक पार्ट-टाइम बिज़नेस बना सकती हैं। आप अपने घर पर ही पार्ट-टाइम कोचिंग दे सकती हैं। इसके अंदर आप स्कूल या कॉलेज के स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट पढ़ा सकती हैं, म्यूजिक, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट आदि सिखा सकती हैं। इसके लिए आप शाम के समय कुछ घंटे निकालकर इसे पार्ट-टाइम बिज़नेस बना सकती हैं।

कॉस्मेटिक शॉप:

महिलाओं का कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के प्रति एक अलग ही झुकाव रहता है क्योंकि शायद यह उनकी पसंद और शौक की भी बात होती है और शायद यही कारण भी है कि ऐसे प्रोडक्ट्स की बारीकियों के बारे में भी अच्छे से जानती हैं। इस नॉलेज के कारण वे कॉस्मेटिक शॉप का काम अच्छे से कर सकती हैं। इसलिए जो महिलाएं अपने लिए पार्ट टाइम बिज़नेस की तलाश कर रही हैं, उनके लिए कॉस्मेटिक शॉप अच्छा बिज़नेस हो सकता है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी:

महिलाओं को ज्वेलरी का बहुत शौक होता है, लेकिन सोने चांदी के बढ़ते दामों और लूटपाट की घटनाओं से बचने के लिए अधिकतर लोग शादी विवाह और अन्य मौकों पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। आज आपको अच्छी अच्छी डिज़ाइन की कई सारी आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल सकती हैं। ऐसे में आप घर पर पार्ट टाइम बिज़नेस के रूप में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको अच्छी डिज़ाइन की ज्वेलरी अपने पास रखनी होगी, तो लोग आपसे ज़रूर संपर्क करेंगे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर:

यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक इनका इस्तेमाल करती हैं, तो आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बन सकती हैं। इसके लिए आपको यह तय करना होगा कि आप किस तरह की पोस्ट डालेंगी, जैसे फैशन, गैजेट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि। यह तय करने के बाद लगातार पोस्ट करते रहिये, जब आपके अच्छे फ़ॉलोअर्स हो जाते हैं और अच्छे खासे व्यूज़ आते हैं, तो कम्पनियां आपसे कॉन्टैक्ट करके आपको उनके प्रोडक्ट्स के बारे में पोस्ट करने के लिए कुछ अमाउंट देती हैं। इसके लिए आपको अलग से टाइम निकालने की ज़रूरत भी नहीं है।

यदि महिलाएं ठान लें, तो वो किसी भी बिज़नेस को करने में सक्षम हैं। ऊपर बताये गए बिज़नेस को आप पार्ट टाइम के रूप में कर सकती हैं और इससे अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकती हैं।


entrepreneurship-courses