फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस जिन्हें महिलाएं कर सकती हैं घर से शुरू

4 Franchise businesses that Women can Start from Home

एक समय था, जब भारत में महिलाएं चूल्हे चौके तक ही सीमित थीं, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं। अब महिलाऐं बिज़नेस के क्षेत्र में उतरकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं। महिलाओं की इस यात्रा को फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस ने भी काफी सपोर्ट किया है। प्राइस वॉटरहाऊस कूपर (Price waterhouse Cooper) और इंटरनेशनल फ्रेंचाइज़ी एसोसिएशन (International Franchise Association) के अनुसार फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी महिला उद्यमिओं की है और यह आकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

भारत में भी बहुत से फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस (Franchise Business in India) हैं, जिनकी शुरुआत महिलाएं कर रही हैं। अगर आप भी अपनी आंत्रप्रन्योर यात्रा की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। हम आपको कुछ ऐसे फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस आइडियाज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत घर से भी की जा सकती है।

इन फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस को अपना कर महिलाएं अपना व्यापार शुरू कर सकती हैं।

 

हैलो किड्स फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस (Hello Kids)

भारत के उभरते फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस में हैलो किड्स बेहतरीन विकल्पों में से एक है। अगर आप घर से शुरू किए जाने वाले बिज़नेस की तलाश कर रही हैं तो यह आपके लिए अच्छा बिज़नेस हो सकता है। हैलो किड्स प्री-स्कूल है, जहाँ पर बच्चे शुरुआती चरण में बेसिक शिक्षा पाते हैं और खेल-कूद से जुड़ी एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षित किए जाते हैं। बच्चों के मानसिक विकास का पहला चरण प्री-स्कूल ही होते हैं। हैलो किड्स प्री-स्कूल की शुरुआत 2005 में हुई और इसका फ्रेंचाइज़ी व्यवसाय 2008 में शुरू किया गया। आप अपने घर से ही इस बिज़नेस की फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत दो लाख की इनवेस्टमेंट के साथ कर सकती हैं। महिलाओं के लिए स्मॉल बिज़नेस आइडिया (Small Business Ideas for Women) के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है।

लिटिल फ्लोरिस्ट फ्रेंचाइजी बिज़नेस (Little Florist)

अगर आपको फूलों में दिलचस्पी है और उससे जुड़ा कोई व्यापार करना चाहती हैं तो आपको लिटिल फ्लोरिस्ट फ्रेंचाइज़ी का चुनाव ज़रूर करना चाहिए। लिटिल फ्लोरिस्ट भी ऐसे व्यापार में से एक है, जो लगातार तरक्की करने वाला व्यापार है और भारत में बड़ी तेज़ी से अपना विस्तार कर रहा है। लिटिल फ्लोरिस्ट ऑनलाइन सर्विस भी उपलब्ध करवाता है। यही कारण है कि यह बिज़नेस काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लिटिल फ्लोरिस्ट की शुरुआत 1998 में हुई थी लेकिन इन्होंने फ्रेंचाइज़ी देने की शुरुआत 2013 में की। आप घर से ही इस व्यापार को शुरू कर सकती हैं। लिटिल फ्लोरिस्ट फ्रेंचाइज़ी को लेने के लिए आपको दो लाख तक की शुरुआती इनवेस्टमेंट करनी होगी। इसके साथ ही एक लाख तीस हजार रुपये इसकी रोयल्टी फीस निर्धारित की गई है।

बेक-एंड-शेक फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस (Bake-N-Shake)

बेकरी प्रोडक्ट्स लोगों की हमेशा ही पहली पसंद होते हैं। अगर आपको बेकरी प्रोडक्ट्स से जुड़ी अच्छी जानकारी है तो आप भी इस व्यापार का फ्रेंचाइज़ी के माध्यम से हिस्सा बन सकती हैं। बेक-एंड-शेक बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक ऐसी कंपनी है, जो अपने बिज़नेस का विस्तार फ्रेंचाइज़ी के जरिये भी कर रही है। आप बेक-एंड-शेक की फ्रेंचाइज़ी को लेकर अपने घर से ही इस व्यापार का हिस्सा बन सकती हैं। भोपाल स्थित इस बेक-एंड-शेक की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आपको दो से पांच लाख तक की इन्वेस्टमेंट करनी पड़ सकती है। बेक-एंड-शेक, केक, पेस्ट्री के साथ ही सभी तरह के शेक्स और फास्ट फूड प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध कराती है। इस फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की मदद से आप घर बैठे ही अपनी आमदनी को कई गुना कर सकती हैं।

ग्लैम स्टूडियो सलून (GLAM STUDIOS)

यदि आपको सलून का काम आता है और इसके बारे में अच्छी जानकारी है, तो आप घर बैठे ही GLAM STUDIOS की फ्रेंचाइज़ी लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। GLAM STUDIOS ना सिर्फ ब्यूटी सलून की सर्विसेज देता है, बल्कि सौंदर्य प्रसाधन के प्रोडक्ट भी प्रोवाइड करता है। GLAM STUDIOS की स्थापना 2015 में हुई थी और तभी से यह फ्रैंचाइज़ी भी दे रहा है। आप 5 लाख रुपये के शुरुआती इन्वेस्टमेंट से GLAM STUDIOS के साथ जुड़ सकती हैं।

फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस को हमेशा ही बेहतरीन बिज़नेस माना जाता है, क्योंकि ब्रांड की ओर से आपको अच्छी ट्रेनिंग और एक अच्छा बिज़नेस मॉडल भी उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए अक्सर आंत्रप्रेन्योर फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस को ही चुनते हैं। अब जब घर से बिज़नेस की शुरुआत की बात होती है तो महिलाओं की हिस्सेदारी इसमें और भी बढ़ जाती है। इन फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की शुरुआत आप बेहद आसानी से कर सकती हैं। महिलाओं के लिए कम इनवेस्टमेंट वाले स्मॉल बिज़नेस (Small Investment Business for Women) की कैटेगरी में यह अच्छे व्यवसाय हैं, जिनसे आप मोटी कमाई के अवसर उत्पन्न कर सकती हैं।


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा और आप किस बिज़नेस के बारे में हमसे जानकारी चाहते हैं, इस बारे में अपने विचार हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में किन्ही जटिल और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आप Problem Solving Course के माध्यम से उन्हें दूर कर सकते हैं और अपने कारोबार को परेशानीमुक्त कारोबार बना सकते हैं।

Share Now
Share Now