Hotstar का ढलता सितारा

  • अगर आप OTT Platform की दुनिया को करीब से फॉलो करते हैं, तो आपने हाल ही में एक बड़ा बदलाव जरूर महसूस किया होगाहॉटस्टार, जो कभी भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग Platform था, अब धीरे-धीरे अपनी चमक खोता जा रहा है।
  • एक समय था जब क्रिकेट प्रेमियों के लिए हॉटस्टार ही एकमात्र सहारा था, लेकिन अब जियो सिनेमा की एंट्री और बदलते मार्केट ट्रेंड्स ने हॉटस्टार को घुटनों पर ला दिया है।
  • आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो प्लेटफॉर्म कभी भारत के ओटीटी मार्केट का राजा था, वह अब अपनी ऑडियंस खो रहा है? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

क्रिकेट से हॉटस्टार की बादशाहत तक का सफर

  • साल 2015 में जब हॉटस्टार लॉन्च हुआ, तब भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का कॉन्सेप्ट नया था। लेकिन भारतीयों की क्रिकेट दीवानगी ने इसे देखते ही देखते देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बना दिया।
  • वर्ल्ड कप 2015 और फिर आईपीएल की स्ट्रीमिंग ने इसे रिकॉर्ड व्यूअरशिप दिलाई। 2019 में तो Hotstar ने इतिहास रच दिया, जब भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को 2.5 करोड़ लोगों ने लाइव देखा!
  • हॉटस्टार ने सिर्फ क्रिकेट तक सीमित न रहते हुए फुटबॉल, कबड्डी और हॉलीवुड के सुपरहिट शो भी जोड़े।
  • Game of Thrones और Marvel के कंटेंट ने इसे प्रीमियम ऑडियंस के बीच भी लोकप्रिय बना दिया। लेकिन फिर कहानी में आया ट्विस्ट!

जियो का मास्टरस्ट्रोक और Hotstar की गिरती पकड़

  • साल 2022 में जब आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी हुई, तो Hotstar के लिए यह जीवन-मरण का सवाल था।
  • लेकिन मुकेश अंबानी की Viacom18 ने 23,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर डिजिटल राइट्स छीन लिए।
  • इससे बड़ा झटका तब लगा जब जियो ने ऐलान कर दिया कि आईपीएल अब बिल्कुल फ्री मिलेगा! नतीजा? हॉटस्टार के करोड़ों यूजर्स जियो सिनेमा पर शिफ्ट हो गए।
  • अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ क्रिकेट की वजह से Hotstar की हालत खराब हुई, तो ऐसा नहीं है।
  • HBO काGame of Thrones और The Last of Us जैसे शो भी इस प्लेटफॉर्म की यूएसपी थे, लेकिन 2023 में HBO ने भी हॉटस्टार से नाता तोड़ लिया।

क्या Hotstar की वापसी मुमकिन है?

  • अब सवाल उठता है कि क्या हॉटस्टार दोबारा अपनी खोई हुई पोजीशन हासिल कर सकता है? इसका सीधा जवाब हैअगर रणनीति बदली जाए, तो हां! हॉटस्टार को सिर्फ क्रिकेट पर निर्भर रहने की बजाय ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस करना होगा।
  • उसे भारतीय दर्शकों के लिए दमदार वेब सीरीज़ और लोकल कंटेंट लाना होगा, वरना आने वाले समय में यह पूरी तरह ओटीटी की दौड़ से बाहर हो सकता है।

क्या आप हॉटस्टार छोड़ चुके हैं?

अगर आपने कभी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लिया था, तो क्या वजह थी? और क्या अब आप किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गए हैं? हमें कमेंट करके बताइए!

For more please click on the link