भारत की आजादी की जब भी बात आती है तो हर भारतीय का सर गर्व से उठ जाता है। हर किसी के दिल में जोश भर आता है कि कैसे कई शहीदों, भारतीय वीरों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है। भारत की आजादी हर भारतीय के लिए खास है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम एक्ट  1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। आज हम आपको गणतंत्र दिवस से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। यदि आप भारतीय हैं तो आपको यह बातें जरुर जाननी चाहिए-

  • आजादी के बाद देश को चलाने के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में भारत का संविधान लिखा गया था, संविधान को लिखने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे।
  • हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को हमारे देश पर लागू हुआ, जिसके उपलक्ष्य में हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। गणतंत्र दिवस हर भारतवासियों के लिए बहुत मायने रखता है, इसलिए हम इसे बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं।
  • 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था।
  • 1955 को दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की पहली परेड हुई थी।
  • हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में भारतीय संविधान की दो प्रत्तियां हाथ से लिखी गई हैं।
  • पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।
  • संसद भवन के पुस्तकालय में भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां सुरक्षित रखी हुई हैं।
  • 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति के रुप में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाऊस में शपथ ली थी।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
  • गणतंत्र दिवस भारतीय सेना की सात तोपों द्वारा पर सलामी दी जाती है, जिसे पौन्डर्स कहा जाता है। यह तोपें 1941 में बनी थीं। गर तोप से 3 राउंड फायरिंग की जाती है।
  • पहली गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी, 1950 को, राजपथ के बजाय तत्‍कालीन इर्विन स्‍टेडियम (अब नेशनल स्‍टेडियम) में हुई थी। उस वक्‍त इर्विन स्‍टेडियम के चारों तरफ चारदीवारी नहीं थी और उसके पीछे लाल किला साफ नजर आता था।
  • राजपथ परेड में 1955 में पहली बार पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद चीफ गेस्ट के रुप में शामिल हुए थे।
  • भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता है।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था और इसे आजादी के कुछ ही दिन पहले22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया था।
  • एक ईसाई गीत Abide With Me को हमेशा गणतंत्र दिवस की परेड़ में गाया जाता है। माना जाता है कि यह महात्मा गांधी का प्रिय गीत था।
  • गणतंत्र दिवस के दिन वीर चक्र, महावीर चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र जैसे तमाम अवॉर्ड दिए जाते हैं।
  • गणतंत्र दिवस पर भारतीय नौसेना और भारतीय थलसेना के द्वारा देश की आजादी के लिए लड़े शहीदों के सम्मान में बंदूकों और तोपों से सलामी दी जाती है।
  • गणतंत्र दिवस का जश्न तीन दिन तक चलता है। इसमें, कई कार्यक्रमों व ड्रिल का आयोजन किया जाता है। 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरिमनी के साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन की समाप्ति होती है।
  • 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बैंड हिस्सा लेते हैं। यह दिन गणतंत्र दिवस के समारोह के समापन के रूप में मनाया जाता।

यदि आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं एवं खुद का बिज़नेस शुरु करना चाहते हैं तो आप हमारे Problem Solving Couse को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। हमारे Problem Solving Course को ज्वाइन करने के लिए इस फॉर्म को भरें। फार्म भरने के लिए इस लिंक https://www.badabusiness.com/psc?ref_code=ArticlesLeads पर क्लिक करें और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।