70 के दशक में कई लोगों की हत्याएं करने वाला सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 2022 में उस समय फिर से चर्चा का विषय बन गया, जब 19 साल की सजा काटने के बाद नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने उसकी उम्र और स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए उसे रिहा कर दिया। यह खतरनाक हत्यारा अब फिर से अपने देश फ्रांस लौट गया है।

मोटिवेशनल स्पीकर, इंटरनेशनल बिज़नेस कोच और Bada Business के फाउंडर Dr Vivek Bindra रविवार 12 नवंबर को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सीरियल किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज के आपराधिक जीवन की काली कहानी लेकर आ रहे हैं।

जानिये सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज पर डिटेल्ड केस स्टडी हिंदी में –

कौन है चार्ल्स शोभराज?

चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल 1944 को फ्रांस में हुआ था, उसके पिता भारतीय मूल के थे और माता वियतनाम से ताल्लुक रखती थी। उसके माता पिता की कभी शादी नहीं हुई थी। 

चार्ल्स के पैदा होने के कुछ समय बाद उसके पिता ने एक भारतीय महिला से शादी कर ली और उसकी माँ ने एक फ्रेंचमैन से शादी कर ली। चार्ल्स का सौतेला पिता चार्ल्स से नफ़रत करता था और उसके साथ मारपीट करता था। चार्ल्स के सौतेले पिता के इस बर्ताव ने ही चार्ल्स के अंदर के बच्चे को मारकर उसके अंदर एक शैतान जगा दिया।

दूसरी क्लास में किया पहला अपराध

चार्ल्स जब दूसरी क्लास में आया, तब उसने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों की किताबें चुरा ली, जिसके बाद टीचर ने उसकी पिटाई की। इन घटनाओं से उसके अंदर का शैतान धीरे- धीरे और बढ़ता गया। जब चार्ल्स 10 साल का हुआ, तब उसने एक 6 साल की बच्ची को सिर्फ इसलिए मार दिया था क्योंकि उस बच्ची का पिता उस बच्ची से बहुत प्यार करता था और चार्ल्स को ऐसा प्यार कभी नहीं मिला। 

जब चार्ल्स 16 साल का हुआ, तब उसका सौतेला पिता एक दिन अपनी गर्लफ्रेंड को घर लाया, तब चार्ल्स ने उस लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। इस तरह एक एक कर चार्ल्स अपने क्राइम की किताब में पन्ने जोड़ता गया।

बन गया बिकिनी किलर.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चार्ल्स ने 20 से 25 लोगों की हत्याएं की, जिनमें से अधिकतर महिलाऐं थी। चार्ल्स पहले रेप करता था, फिर उनकी हत्या कर देता था। 

चार्ल्स ने ज्यादातर मर्डर तब किए थे, जब महिलाएं स्विमसूट पहने रहती थीं, इसलिए वह जल्द ही बिकिनी किलर के नाम से मशहूर हो गया।

चार्ल्स जब भी पकड़ा जाता तो वहां से फरार होने में भी कामयाब होता, वो आज तक भारत, अफगानिस्तान, ग्रीस, ईरान आदि कई देशों की जेलों से फरार होने में कामयाब रहा।

चार्ल्स शोभराज एक साइकिक अपराधी था, जिसके आपराधिक दुनिया के पीछे उसके बचपन की कहानी थी। चार्ल्स शोभराज को 2003 में नेपाल में गिरफ्तार किया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी।

साल 2022 में जब वह 78 साल का हुआ, तब उसके बुढ़ापे और स्वास्थ्य कारणों से नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने रिहा कर दिया। चार्ल्स शोभराज के आपराधिक जीवन से जुड़े ऐसे ही कुछ और किस्से आप डॉ. विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल पर इस रविवार 12 नवंबर को देख सकते हैं।