बिज़नेस और खुद की जरूरतों को पूरा करने के लिए खेती एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन जगह और जमीन की कमी के कारण खेती की ओर लोग अग्रसर नहीं हो पाते। लेकिन आज कई तरह की तकनीक विकसित हो गई हैं जिनके जरिए आप भी घर बैठे खेती कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस तरह की तकनीक फायदेमंद है। अगर कोई अपने घर में इस तरह की फार्मिंग करता है तो बिज़नेस के साथ-साथ खुद के लिए सब्जियां और फल उगा सकता है। इसमें खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं आता है। एक कॉमन फैमिली 15 हजार खर्च करने के बाद साल भर सब्जियां प्राप्त कर सकती है। इसके साथ ही जिसके पास छत पर स्पेस है या उसका घर बड़ा है तो वह इससे कमाई भी कर सकतें है।  आइए जानते हैं घर में खेती करने की कुछ नई तकनीकों के बारे में।

टेरेस गार्डनिंग

इस तरह की फार्मिंग में घर की छत या द्वार के फर्श का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए प्लांट्स की जरूरत के मुताबिक प्लास्टिक बैग (ग्रो बैग) लिए जाते हैं। उनमें खाद और मिट्टी डाल दी जाती है। फिर उसमें प्लांट्स लगा दिए जाते हैं। आप चाहे तो पुरानी बाल्टी या डिब्बे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की खेती सब्जियों और फलों के लिए बेहतर होती है। छत पर आप आसानी से फलियां, बैंगन, टमाटर और मिर्च जैसी सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा जगह है तो आप जड़ वाली सब्जियां जैसे आलू, गाजर भी उगा सकते हैं। इस तरह की खेती की शुरुआत 3 से 5 हजार रुपए से की जा सकती है।

हाइड्रोपोनिक विधि

इस तरह की खेती एडवांस फार्मिंग की कैटेगरी में आती है। इसमें अलग-अलग साइज के पाइप को मिलाकर एक आकृति बना दी जाती है। इस विधि में मिट्टी की जरूरत कम पड़ती है। सिर्फ वर्मीकम्पोस्ट से ही काम चल जाता है। इस उपकरण को लगाने के लिए कम से कम 5 फीट लंबी और 2.5 इंच चौड़ी जगह की जरूरत पड़ती है। इसमें एक साथ 48 पौधे उगाए जा सकते हैं। फूलों और सब्जियों की नर्सरी के लिए ये तरीका बेहतर विकल्प है। इस तरह की खेती की शुरुआत 8 से 10 हजार रुपए से की जा सकती है।

वर्टिकल फार्मिंग

इस विधि में घर की दीवारों पर फार्मिंग होती है। इसके लिए गमलों से बनी एक आकृति घर की दीवारों पर लगा दी जाती है। फिर उसमें ऑर्गेनिक खाद, मिट्टी डाल दी जाती है। इसके बाद फूलों के बीज लगा दिए जाते हैं। इसकी बनावट ऐसी होती है कि एक जगह पानी डालने पर सभी गमलों में पहुंच जाता है। इनडोर उगने वाले प्लांट्स इसके लिए सबसे उपयुक्त होते हैं। इस तरह की खेती की शुरुआत 8 से 10 हजार रुपए से की जा सकती है।

खेती के इन तरीकों को अपनाकर आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस तरह की खेती किसी भी वर्ग के लोग कर सकते हैं। महिलाएं भी इस तरह की खेती को कर सकती है, साथ ही रिटायर्ड पर्सन और काम करने वाले लोग भी इसे फुल टाईम या पार्ट टाईम काम के रूप में करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस तरह की खेती में ना तो आपको ज्यादा जगह की जरूरत होती है ना ज्यादा पैसों की। आप केवल अच्छी खाद और खेती की जानकारी एकत्र कर इसे कर सकते हैं। यदि आप Bada Business  के अन्य कोर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.badabusiness.com/psc  पर क्लिक करें।