आज के समय में हर कोई सफल होना चाहता है, इसी सफलता पाने की चाह में वो नौकरी करता है या फिर खुद का कोई काम करता है। अगर आप सेल्स सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं या आपका अपना कोई बिज़नेस है तो दोनों ही परिस्थितियों में एक चीज़ समान रहती है वो है प्रोडक्ट की सेल बढ़ाना। जितनी ज्यादा प्रोडक्ट की सेल होगी उतनी ही ज्यादा आपकी इनकम बढ़ेगी। इसी के साथ आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। आप चाहे स्टूडेंट हो, एक नौकरी पेशा व्यक्ति हो, या फिर एक बिजनेसमैन, इस लेख के जरिए आप अपने प्रोडक्ट की सेल्स कई गुणा बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी टिप्स हैं जिसका ध्यान रखकर आप अपनी प्रोडक्ट की सेल्स 10 गुना बढ़ा सकते हैं।

अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी रखें

आप जो भी प्रोडक्ट बेच रहे हैं आपको उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको उस प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो यकीन मानिए आप उस प्रोडक्ट को बेच ही नहीं पाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जिस प्रोडक्ट या सेवा को आप बेच रहे हैं, उसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। अक्सर लोग ऐसे सेल्समेन से खरीदना पसंद करते हैं, जो आत्मनिर्भर, विश्वासप्रद और उनके प्रोडक्ट या सेवा सम्बन्धी हर प्रश्न का जवाब देने में सक्षम हो। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब आपको प्रोडक्ट के बारे सारी चीज़ें सही से पता होंगी।

हमेशा उत्साही रहें

एक उत्साही व्यक्ति किसी भी काम को आसानी से पूरा कर सकता है। बिजनेस में हर दिन एक जैसे नहीं होते हैं, कई बार इतनी विकट परिस्थितियां बन जाती हैं कि कुछ समझ नहीं आता। ऐसी परिस्थितियों में आपका उत्साह ही आपको बचाता है। इसलिए जीवन में एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि कितनी ही विपरीत परिस्थितियां क्यों ना आएं लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होना चाहिए।

ग्राहकों के प्रति सचेत रहें

जो बिज़नेसमैन अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझता है उसका बिज़नेस जल्दी सफल होता है। हर ग्राहक की अलग जरूरत होती है इसलिए लोगों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें जैसे उस प्रोडक्ट या सेवा के प्रति उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, या उनकी क्या समस्याएँ हैं। इस जानकारी से आपको उनकी आवश्यकता के मुताबिक उत्पाद या सेवा को बेचने में मदद मिलेगी। सामान्य बिज़नेसमैन केवल अपना टार्गेट पूरा करने तक ही सोचता है, और वह रोजाना अपने टार्गेट को पूरा करने की फिराक में रहता है जबकि एक अच्छा बिजनेसमैन लम्बे समय के लिए सोचता है। ताकि वो कम मार्जिन में लंबे समय के लिए मुनाफा कमाएं।

प्रोडक्ट और खुद पर विश्वास बनाए रखें  

आपको अपने प्रोडक्ट पर विश्वास होना चाहिए। यदि आप अपने प्रोडक्ट या सेवा के प्रति आश्वस्त नहीं होंगे तो स्वभाविक है कि आपके ग्राहक भी इसे शंका की दृष्टी से देखेंगे। इसलिए आपको अपने प्रोडक्ट और खुद पर विश्वास होना चाहिए। तभी आप उसे अपने ग्राहक को बेच पाएंगे। जब आप आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगों को बताएंगे तो इससे ग्राहकों का भी आपके प्रोडक्ट के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो इसे खरीदेंगे।

लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक स्टूडेंट हैं या व्यापारी हैं और अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो 9 अक्टूबर को बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा आपको Super Sales Secret  बताने जा रहे हैं। आपको यह वेबिनार जरूर अटेंड करना चाहिए। वेबिनार में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-  https://www.badabusiness.com/webinar/ibc?ref_code=9webinardmt