हम 2023 में प्रवेश कर चुके हैं और 2022 अपनी यादें छोड़कर जा चुका है। 2022 में कई घटनाएं हुई, लेकिन बिज़नेस के हिसाब से 2022 कैसा रहा।

जानिये बिज़नेस से जुड़े 2022 के कुछ महत्वपूर्ण हाईलाइट्स

 

1. Dunzo में रिलायंस ने किया निवेश

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप Dunzo में करीब 1488 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसके बदले Dunzo में रिलायंस रिटेल की 25.8% की हिस्सेदारी हो गयी है।

2. एयर इंडिया की हुई घर वापसी :

वर्ष 1932 में जेआरडी टाटा द्वारा स्थापित एयर इंडिया, जिसका 1953 में राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था। इस साल भारत सरकार ने एयर इंडिया को फिर से टाटा ग्रुप को सौंप दिया।

3. एलन मस्क का हुआ ट्विटर :

सुप्रसिद्ध बिज़नेसमैन एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद लिया। इसके लिए एलन ने 3.40 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके साथ ही एलन ने ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल सहित लगभग 7500 कर्मचारियों को अपने पद ऐसे हटा दिया।

4. Zomato ने किया Blinkit का अधिग्रहण :

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने Blinkit का अधिग्रहण कर लिया। जोमैटो ने इसके लिए 4447 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

5. बिसलेरी का अधिग्रहण किया टाटा ने :

बोतल बंद पानी का सबसे प्रसिद्ध ब्रांड बिसलेरी अब टाटा का हो गया है। बिसलेरी के चेयरमैन के अनुसार अब उनके पास कंपनी के लिए कोई उचित उत्तराधिकारी नहीं है, इसलिए वे कंपनी बेच रहे हैं। टाटा ने बिसलेरी को अपना बनाने के लिए 7000 करोड़ का भुगतान किया है।

6. गौतम अडानी ने खरीदा NDTV

मीडिया समूह NDTV को अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने खरीद लिया है। पहले अडानी समूह के पास NDTV का 27.26 प्रतिशत हिस्सा था, बाद में NDTV के प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने अपने हिस्से में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा भी अडानी समूह को बेचने का फैसला लिया। इस प्रकार अब अडानी समूह के पास NDTV के 64.71 प्रतिशत शेयर हैं।


यह थे 2022 के बिज़नेस से जुड़े कुछ चुनिंदा हाईलाइट्स, आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें इसके बारे में अपने विचार कमेंट करके अवश्य बताइये। आपको हमारा आज का आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और इनमें से किस स्टार्टअप की चाय आपने चखी है, हमें ज़रूर बताएं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Anybody Can Earn का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं। प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://www.badabusiness.com/webinar/ibc/weekly_event?ref_code=dmtvbswebinar