आज पूरी दुनिया डिजिटल हो रही है। हर कोई अपनी उपलब्धि ऑनलाइन दर्ज करा रहा है। इसमें प्रमुख भूमिका तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी ने निभाई है जिसके कारण इस पर निर्भरता बढ़ रही है।

कोरोना महामारी के बाद से टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से विकास हुआ है। तरह-तरह की ज़रूरतों ने आविष्कारों को जन्म दिया है और इसी तरह टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से विकसित हुई है। टेक्नोलॉजी ने काफी समस्याओं का निवारण किया है। पहले हम यह चुन सकते थे कि किसी तकनीक को अपनाना है या नहीं। लेकिन आज, एक बिज़नेस के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ बातें बताएंगे जिनकी मदद से छोटे बिज़नेस मालिक भी टेक्नोलॉजी में निवेश करके पूरा फायदा उठा सकते हैं।

तकनीकी उपकरणों का ले सहारा

टेक्नोलॉजी की दुनिया में अगर आप निवेश करते हैं तो आपको जल्द से जल्द सफलता मिलने की संभवाना बढ़ जाती है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ तकनीकी उपकरणों का भी सहारा लेना होगा। आप टेक्नोलॉजी से जुड़े उपकरणों का प्रयोग करना सीख सकते हैं। जैसे कैश फ्लो मैनेजमेंट और लागत में कटौती। आप अपने बिज़नेस के आधार पर अलग-अलग सॉफ्टवेयर का सहारा भी ले सकते हैं, जैसे ईआरपी सॉल्यूशन, बिजनेस सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, आदि। एक्सपलोर करें और अपने बिज़नेस के अनुकूल बेस्ट ढूंढें।

अपने बिज़नेस को ले जाएं ऑनलाइन

आज के समय में भी काफी स्मॉल एंटरप्राइजेज ऑफ़लाइन मोड पर हैं। इसका प्रमुख कारण है ज्ञान और गाइडेंस की कमी, संचालन के लिए कुशल प्रतिभा की कमी और निवेश की लागत। यही कारण है कि सब कुछ होते हुए भी ऐसे बिज़नेस आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने बिज़नेस को सही पहचान दिलाना चाहते हैं तो अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाएं। आज बदलती टेक्नोलॉजी ने ऑनलाइन जुड़ना बहुत आसान बना दिया है। आप अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप किसी भी माध्यम के जरिए अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जा सकते हैं। आप सोशल मीडिया पर अपने बिज़नेस को प्रमोट कर सकते हैं। केवल ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी बिज़नेस को प्रमोट किया जा सकता है। आप पेड और ऑर्गेनिक दोनों माध्यमों के जरिए अपने बिज़नेस का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं जिससे बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एआई, एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग को अपनाएं

छोटे बिज़नेस मालिकों को निवेश करने के लिए कुछ मशीन लर्निंग टूल्स की भी जानकारी होनी चाहिए। कई बार कस्टम एआई एप्लिकेशन विकसित करना छोटे बिज़नेस की पहुंच से परे हो सकता है, लेकिन आप इन टेक्नोलॉजी से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। आप बिज़नेस की ग्रोथ चेक करने के लिए ग्राहकों की वरीयताओं और बाजार के रुझान की निगरानी कर सकते हैं। रीयल-टाइम फीडबैक आपको ज्यादा सूचित निर्णय लेने में बेहतर मदद कर सकता है। मशीन लर्निंग के लिए, नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन जैसी कंपनियां इस तकनीक का उपयोग करती हैं कि आगे क्या देखना है या क्या खरीदना है। आप कस्टमर के बीच जाकर सर्वे कर सकते हैं। उन्हें आपके बिज़नेस में क्या पसंद आ रहा है, क्या नहीं। इससे आपको टेक्नोलॉजी में निवेश करने में भी आसानी होगी।

मोबाइल की मदद से रहें अपडेट

साल 1990 के दशक तक अधिकतर लोग टेक्नोलॉजी को केवल लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही स्थिर मानते थे लेकिन आज इंटरनेट के पावरफुल होने से मोबाइल क्रांति आ गई है। आज हर व्यक्ति के पास अपना एक स्मार्टफोन है।  4G/LTE - और तेजी से 5G - डेटा सेवाओं के साथ दुनिया के विशाल क्षेत्रों को कवर करते हुए, पिछले कुछ वर्षों की तकनीकी प्रगति ने मोबाइल-ओनली वर्कफ़्लोज़ को संभव बना दिया है। जिससे आप आसानी से टेक्नोलॉजी की दुनिया में निवेश कर सकते हैं। आप अपने ऐप के जरिए ग्राहकों तक जुड़ सकते हैं। उन्हें समय-समय पर अपडेट प्रदान करते रहें। उन्हें नई उपलब्धियों से अवगत कराते रहें। इससे आपके बिज़नेस को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

नई टेक्नोलॉजी की ले सकते हैं मदद

अपने डेटा और बिज़नेस की प्रक्रियाओं को क्लाउड पर ले जाने से अधिक सहयोग मिलता है और कर्मचारियों को अपने डेस्क से बंधे बिना कार्य करने की अनुमति मिलती है। क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म छोटे बिज़नेसमैन के लिए बहुत सारे लाभ लाते हैं: जबरदस्त मापनीयता, उच्च विश्वसनीयता, बढ़ी हुई सुरक्षा और बहुत कम मैनेजमेंट लागत।  इसका सबसे बुनियादी उदाहरण ईमेल है। कई छोटे बिज़नेस अभी भी अपना स्वयं का एक्सचेंज सर्वर चलाते हैं, लेकिन यह अब सही विकल्प नहीं है। आज आप बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी का सहारा ले सकते हैं।आप नई-नई उपलब्ध टेक्ननोलॉजी की मदद ले सकते हैं जिससे आपके कर्मचारियों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए छोटो बिज़नेस मालिकों को पुराने तरीकों पर चिपके रहने के बजाय नई टेक्नोलॉजी की मदद लेनी चाहिए। आज हर कोई टेक्नोल़ॉजी से जुड़ा हुआ है। जिनकी मदद से आप अपने बिज़नेस को बड़ी ग्रोथ दिला सकते हैं।

लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।