1. दुनिया का पहला ऑनलाइन बिजनेस लेसन (24 अप्रैल 2020)
- Dr. Vivek bindra ने 24 अप्रैल 2020 को 'ऑनलाइन बिजनेस लेसन' वेबिनार का आयोजन किया, जिसमें 4 लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए और 8 लाख से ज्यादा लोग लॉगिन किए।
- इस वेबिनार को 1 करोड़ मिनट का वॉच टाइम मिला, जो एक बड़ा रिकॉर्ड था। यह पहला वेबिनार था जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
2. सबसे बड़ा ऑनलाइन सेल्स लेसन (31 मई 2020)
- 31 मई 2020 को डॉ. बिंद्रा ने 'ऑनलाइन बिजनेस सेल्स' वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार को 15 लाख से अधिक यूजर्स ने जॉइन किया, जबकि 138 देशों के 25 लाख लोग लॉगिन हुए।
- यह वेबिनार 4 करोड़ मिनट का वॉच टाइम और 95,087 नए व्यूवर्स के साथ एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सामने आया।
3. स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट वेबिनार (27 जून 2020)
- 27 जून 2020 को Dr. Vivek bindra ने 'स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट' पर वेबिनार आयोजित किया, जिसमें 1,22,323 व्यूवर्स और 1.41 करोड़ घंटे का वॉच टाइम मिला। यह उनके तीसरे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ।
4. स्टार्टअप बिजनेस मैनेजमेंट वेबिनार (15 अगस्त 2020)
- 15 अगस्त 2020 को डॉ. बिंद्रा ने 'स्टार्टअप बिजनेस मैनेजमेंट' पर एक और वेबिनार किया, जिसमें 2.1 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और 1.84 करोड़ मिनट का वॉच टाइम प्राप्त हुआ। यह चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
5. रिटेल मैनेजमेंट वेबिनार (27 सितंबर 2020)
- 27 सितंबर 2020 को Dr. Vivek bindra ने 'रिटेल मैनेजमेंट' पर वेबिनार किया, जिसमें 2.6 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया।
- इस वेबिनार को 84,023 व्यूवर्स और 201,100 से अधिक नए लॉगिन मिले, और यह रिकॉर्ड भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
6. सबसे बड़ा बिजनेस योगा इवेंट (20 जून 2021)
- 20 जून 2021 को Dr. Vivek bindra और इस्कॉन ने मिलकर 'बिजनेस योगा वेबिनार' का आयोजन किया, जो योग दिवस के अवसर पर हुआ।
- इस वेबिनार को 3 मिलियन से अधिक व्यूज और 6.64 लाख घंटे का वॉच टाइम मिला। इस वेबिनार ने डॉ. बिंद्रा को छठी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने में सफलता दिलाई।
- Dr. Vivek bindra का जीवन और उनके रिकॉर्ड्स व्यापारियों, स्टूडेंट्स और आंत्रप्रेन्योर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।
- उनके द्वारा किए गए वेबिनार और इवेंट्स न केवल बिजनेस में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, बल्कि हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
- यही कारण है कि डॉ. विवेक बिंद्रा न केवल एक प्रेरणास्त्रोत हैं, बल्कि एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर, लीडरशिप कंसल्टैंट और बिजनेस कोच भी हैं।