सर रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने की मुहिम ने फिर पकड़ा जोर, ट्विटर में ट्रैंड होने लगे रतन टाटा से जुडे हैशटैग

देश के दिग्गज कारोबारी और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। हर ओर से रटन टाटा को भारत रत्न देने की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने की मुहिम ने तब जोर पकड़ा जब शुक्रवार को मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा की तरफ एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया कि हम भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। विवेक बिंद्रा के इस ट्वीट के बाद यह खबर चलने लगी कि रतन टाटा को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। इसके बाद एक के बाद एक ट्विट्स की झड़ी लग गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच रतन टाटा ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी। रतन टाटा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत की ग्रोथ और समृद्धि में योगदान कर सकने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं’।

रत्न टाटा के इस बयान के बाद भी यह मुहिम कमजोर नहीं पड़ी। रतन टाटा की सादगी की हर ओर प्रशंसा होने लगी। जिसके बाद डॉ. विवेक बिंद्रा ने फिर एक बार गुरु दक्षिणा स्वरुप इस मुहिम को जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने ट्विट कर कहा कि ‘सर रतन टाटा जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर हमने Twitter पर  #BharatRatnaForRatanTata #RequestByDrVivekBindra टैग के साथ एक मुहिम चलाई थी, देश के हर कोने से लोगों ने हमारी इस मुहिम को समर्थन दिया। रतन सर का बड़प्पन और उनके विचार हमेशा देश और उद्यमियों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं, उसके लिए गुरुदक्षिणा स्वरूप हम उन्हें कुछ दे सकें तो यह हमारा सौभाग्य होगा। इसलिए हम एक बार फिर से Twitter पर #BharatRatnaForRatanTata #RequestByDrVivekBindra #GuruDakshina #BeLikeTata के हैशटेग साथ मुहिम चला रहे हैं”।

डॉ. विवेक बिंद्रा के इस Tweet की अपील के  बाद तो ट्वीट और रिट्वीट की बाढ़ आ गई। रतन टाटा से जुड़े हैशटैग ट्रेंड करने लगे। Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गए। अब शनिवार को रतन टाटा द्वारा जो प्रतिक्रिया दी गई है, उसे भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी सराह रहे हैं।

एक यूजर लिखते हैं कि दुनिया का सबसे उदार और सरल व्यक्तित्व।  टाटा ने 26/11 हमलों के दौरान उदारता और नेतृत्व का एक आदर्श उदाहरण स्थापित किया। हमारे लिए, टाटा सर ने बहुत योगदान दिया अब हमारी बारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ईमानदार आदमी श्री रतन टाटा सर! मैं उनके बारे में अधिक जानता हूँ मैं भारत रत्न पुरस्कार के लिए अनुरोध करता हूं। एक अन्य यूजर लिखते हैं कि मैं पीएमओ से आग्रह करता हूं कि देश के सबसे पावरफुल बिजनेसमैन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि धरती के सबसे विनम्र व्यक्तियों में से एक रतन टाटा को भारत रत्न देने का आग्रह करता हूं।

रतन टाटा एक ऐसी शख्सियत हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके पिता का नाम नवल टाटा था। 28 दिसंबर, 1937 को रतन टाटा का जन्म हुआ था। रतन टाटा देश के बड़े उद्योगपति हैं। अपनी सादगी और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। 26/11 के बाद ताज होटल के कर्मचारियों की मदद हो या फिर कोविड के दौरान अपने कर्मचारियों की मदद, रतन टाटा हमेशा अपनी कंपनी और कर्मचारियों के लिए खड़े नजर आते हैं। रतन टाटा ने जीवन भर शादी नहीं की। उनको मैनेजमेंट गुरु भी कहा जाता है। रतन टाटा की सादगी और महानता के कारण ही आज हर ओर उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी है।

Share Now
Share Now