केरल की इस लड़की ने नारियल के खोल से खड़ी की करोड़ों की कंपनी मारिया कुरियाकोस

Nariyal ke khol se Maria Kuriyakos ke crorepati banane ki safalta ki kahani.

हर इंसान के दिल में बचपन से कोई न कोई सपना जरूर पलता है। कुछ लोग किस्मत के भरोसे रह जाते हैं, तो कुछ अपनी किस्मत खुद गढ़ते हैं। ऐसे ही हौसले और जुनून की मिसाल हैं मारिया कुरियाकोस, जिन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की। बचपन में उन्होंने अपने गृह राज्य केरल के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखा था, और आज उन्होंने उसे हकीकत बना दिया है। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान भी नहीं था। एक समय आया जब वह भी परेशान थीं कि आखिर अपने इस सपने को कैसे पूरा करे, जिसके बारे में मारिया को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

जानिए मारिया कुरियाकोस की सफलता की कहानी –

उम्र: 28 साल
पिता: कुरियाकोस वरु
माता: जॉली कुरियाकोस
शिक्षा: सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन

ICADE, स्पेन से एमबीए

स्टार्टअप: थेंगा कोको

तब मारिया ने रिसर्च करना शुरू किया। कई आइडियाज पर विचार करने के बाद उन्हें नारियल के खोल से कुछ क्रिएटिव बनाने का ख्याल आया और आज उनकी कंपनी सालाना एक करोड़ का कारोबार कर रही है।

कौन हैं मारिया कुरियाकोस

मारिया का जन्म "गॉड्स ओन कंट्री" के नाम से मशहूर केरल के त्रिशूर में हुआ था। मारिया के पिता कुरियाकोस वरु एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उनकी माता जॉली कुरियाकोस एक गृहिणी हैं।

मारिया की स्कूली शिक्षा भी त्रिशूर से ही हुई थी। 

इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गयी और वहां सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। वहां से वो स्पेन चली गयी और स्पेन के ICADE से 2017 में एमबीए किया। एमबीए करने के बाद मरिया वापस मुंबई आ गयी और वहां एक कंसल्टेंसी में जॉब करने लगी।

ऐसे मिला स्टार्टअप का आईडिया.

मारिया अपने गृह राज्य केरल के लोगों के लिए कुछ करना चाहती थी, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। तब उन्होंने अपनी जॉब छोड़ने का फैसला लिया, 2019 में वो जॉब छोड़कर वापस केरल आ गयी और वहां उन्होंने कई सारे आईडिया पर विचार करने लगी। 

इसके साथ ही वो रिसर्च भी करने लगी, इसी दौरान वो नारियल तेल की एक फैक्ट्री में गयी थी। वहां उन्होंने देखा कि उस फैक्ट्री में नारियल के खोल को ऐसे ही फेंका जा रहा था, तब उन्होंने इसी पर काम करने का निर्णय लिया।

भारत में केरल नारियल उत्पादन में प्रमुख है। इसी के आधार पर मारिया ने 2020 में अपना स्टार्टअप शुरू किया और अपने ब्रांड का नाम थेंगा रखा। जब उन्होंने थेंगा कोको शुरू किया, तब कोविड 19 के कारण उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मलयालम में नारियल को थेंगा कहा जाता है।

लेकिन जल्द ही उनके बने प्रोडक्ट लोगों के बीच में फेमस होने लगे। आज थेंगा कोको में नारियल के खोल से कप, बाउल, कटलरी, कैंडल स्टैंड, कुकिंग स्पून सहित 23 प्रकार के सुन्दर प्रोडक्ट बनते हैं। मारिया के पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं और थेंगा कोको के लिए ज़रूरी मशीनें बनाने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। आज थेंगा कोको सालाना एक करोड़ का कारोबार कर रही है।

Get Free Business Consultation

Share Now

Related Articles

IAS अंकिता चौधरी ने UPSC की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी, फिर 14वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर

लालटेन की रोशनी में करते थे तैयारी, पिता का अंतिम स्ंस्कार के लिए लेने पड़े थे उधार पैसे, कुछ ऐसी है IAS रमेश घोलप की कहानी

एक्सीडेंट होने के बाद भी दिया मेन्स का पेपर, पहले ही अटेम्प्ट में बने आईपीएस अधिकारी। जानिये सफीन हसन की सफलता की कहानी

जानिए कैसे Infosys के ऑफिस में पानी पिलाने वाले दादा साहेब भगत ने देखते ही देखते खुद की दो कंपनियां खड़ी कर दीं

नितिन शर्मा के आविष्कार से दुनिया में बचाया जा सकता है 10,000 Billion लीटर पीने का पानी

50 हजार से शुरू किया था बिजनेस, आज 11,400 करोड़ के मालिक हैं रामेश्वर राव

रिटायरमेंट की उम्र में नौकरी छोड़ शुरू किया खुद का बिजनेस, अब कमाते हैं करोड़ों जानिए भाऊसाहेब नवले की प्रेरक कहानी

जयंती कनानी: 6000 की जॉब करने से लेकर भारत के पहले क्रिप्टो अरबपति बनने तक की सफलता की कहानी

Share Now