रानी रामपाल की संघर्ष और सफलता की कहानी | Indian Women Hockey Inspiration

रानी रामपाल की सफलता की प्रेरणादायक कहानी

"जिसके हौसलों में जान हो, वही आसमान छूता है।" यह बात रानी रामपाल ने सच कर दिखाई। हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में जन्मी रानी का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनके पिता तांगा चलाते थे, लेकिन रानी ने हालातों से हार नहीं मानी। महज 6 साल की उम्र में हॉकी थामी और 14 साल की उम्र में भारतीय महिला सीनियर टीम में शामिल हो गईं।

रानी की मेहनत और लगन ने उन्हें सिर्फ टीम का हिस्सा नहीं, बल्कि कप्तान बना दिया। उन्होंने साबित किया कि अगर जज्बा हो तो कोई भी सपना सच हो सकता है। आज रानी रामपाल देश की महिला हॉकी टीम की लीडर हैं और लाखों युवाओं के लिए एक सच्ची प्रेरणा बन चुकी हैं।

रानी कहती हैं कि उन्होंने हॉकी की प्रैक्टिस नंगे पैर भी की है। भारतीय हॉकी टीम   के लिए चयन होना इनता आसान नही था। लेकिन मैने अपनी मेहनत पर विश्वास रखा और दिन रात एक करते हुए हॉकी की ट्रेनिंग करती रही। रानी कोच बलदेव सिंह का आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने उन्हें ट्रेनिंग दी।

रानी की कप्तानी में कमजोर समझी जाने वाली भारतीय महिला हॉकी ने स्पेन आयरलैंड जैसी मजबूत टीमों को भी हराया है। यही नहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने रानी के नेतृत्व में 2016 समर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

रानी को अपने इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए खई खेलों से भी सम्मानित किया गया है।  उन्हें  “ चैपियन चैलेंज टूर्नामेंट” में  “ यंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट " का अवार्ड मिला।  साल 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलो में एफआईएच की “यंग वुमन प्लेयर ऑफ द इयर” का अवार्ड भी दिया गया  था।

आज रानी की सफलता कने पूरी दुनिया में रानी का लोहा मनवाया है, जो समाज कभी ताने मारते थे आज उसी समाज को अपनी बेटी पर गर्व हैं। रानी की कहानी सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत (Inspirational story) है। यदि आप भी रानी की तरह अपनी पहचान बनाना चाहते हैं एवं अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारी लाईफ टाईम मेंबरशिप कों ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको करियर और बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/life-time-membership?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।

Share Now

Related Articles

Success Story: 600 ईमेल, 80 कॉल करने के बाद वर्ल्ड बैंक में नौकरी पाने वाले वत्सल नाहटा

Success Story: बचपन में चली गई आंखों की रोशनी आज Food Business से कर रही हैं लाखों की कमाई

कैसे तय किया IPS ऑफिसर निधिन वाल्सन ने "कैंसरमैन से आयरनमैन" बनने तक का सफ़र

क्यों IAS की नौकरी छोड़ लोगों के लिए अस्पताल बनाने लगे डॉ सैयद सबाहत अज़ीम

A.R RAHMAN Success Story: कभी करना चाहते थे आत्महत्या, आज हैं संगीत के जादूगर, जानें ए.आर रहमान के फर्श से अर्श तक पहुंचने की प्रेरक कहानी

Success Story: DM के ड्राइवर का बेटा बना SDM, जानें कल्याण सिंह के जीवन की प्रेरक कहानी

Online Business Ideas: घर बैठे भी कर सकते हैं अच्छी कमाई, ऑनलाइन शुरू करें ये बिज़नस

Tiffin Business Ideas: घर से शुरू करें मुनाफे वाला यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Share Now