Inspirational Story: ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनर अप का खिताब

ऐसी ही एक शख्सियत है हाल ही में मिस इंडिया रनर अप का खिताब जीतने वाली मान्या सिंह। मान्या सिंह एक ऑटो ड्राइवर की बेटी है। भूख, पैसों की कमी और जीवन के अन्य संघर्षों से लड़ती हुई मान्या सिंह ने आज अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मिस इंड़िया रनर अप तक पहुंचने का सफर मान्या सिंह के लिए इतना आसान नहीं था। आइए जानते हैं उनके संघर्ष और सफलता की कहानी (Success Story)।

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के विनर का खिताब भले ही तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता हो। लेकिन फर्स्ट रनरअप रहीं उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह की आज सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। मान्या सिंह के सोशल मीडिया पर छाए रहने के पीछे की असल वजह उनका रियल लाइफ में स्ट्रग्ल है। मान्या ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ ही खुद अपने संघर्ष की कहानी को शेयर किया था।

मान्या सिंह का जन्म भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्‍थल उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में साल 2001 में हुआ था। मान्या सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह एक ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर हैं। वो ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मान्या सिंह का बचपन काफी संघर्षों में बिता। मान्या सिंह के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनकी मां मनोरमा देवी ने अपने गहनों को गिरवी रख कर मान्या की पढ़ाई पूरी कराई थी। मान्या को बचपन से ही कई जगह नौकरी करनी पड़ी। मान्या सिंह ने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा महाराष्ट्र के कोलाहपुर के एक स्कूल से  80%  अंको के साथ पास की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुंबई ( Thakur College of Science and Commerce, Mumbai) से पूरी की।

पढ़ाई के खर्च को पूरा करने के लिए मान्या ने कई जगहों पर काम भी किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए यह बात बताई कि उन्होंने कई रातें बिना भोजन और नींद के बिताई हैं। वो भरी दोपहर में पैदल चलती थी ताकि रिक्शे के पैसे बच जाए। मान्या जब 14 साल की थी तो उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए पिज्जा हाट में बर्तन धोने की नौकरी की। पिज्जा हाट में काम करते हुए मान्या सिंह अपने 10 वीं बोर्ड के लिए परीक्षा में शामिल हुई और उन्होंने इस परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किए। यही नहीं उन्होंने रात में कॉल सेंटर में भी काम किया। मान्या ने यह सब कुछ अपने परिवार के लिए किया था।

मान्या सिंह ने बैचलर ऑफ बैंकिग एंड इंश्योरेंस (Bachelor of Banking & Insurance)  करने के बाद मॉडलिंग (Modeling) की दुनिया  में कदम रखा था। यहां उन्होंने कई विज्ञापनों में अपने अभिनय का जादू दिखाया। जिसके बाद मान्या सिंह ने VLCC Femina Miss India 2020 के लिए नामांकन कराया। अपने हुनर और मेहनत के दम पर मान्या सिंह ने VLCC Femina Miss India 2020 का 1st Runner-Up का ख़िताब अपने नाम किया।

आज मान्या सिंह की सफलता की कहानी (Success Story) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई है। अपनी सफलता पर मान्या का कहना है कि  दुनियां को दिखाने के लिए कि आप ठान लो तो कुछ भी कर सकते हो, बस खुद पर विश्वास और मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए।  मान्या सिंह आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspirational) बन चुकी हैं। जीवन की चुनौतियों को कैसे अवसर में बदला जाता है इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण मान्या सिंह है। उनकी यह कहानी सभी को प्रेरित (Motivate) करने वाली है।

यदि आप भी मान्या सिंह की तरह अपने करियर में सफल होना चाहते हैं एवं खुद का बिज़नेस शुरु करना चाहते हैं तो आप हमारे Problem Solving Couse को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। हमारे Problem Solving Course को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक https://www.badabusiness.com/psc?ref_code=ArticlesLeads पर क्लिक करें और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://www.badabusiness.com/?ref_code=ArticlesLeads पर Visit  करें।

Share Now

Related Articles

Lead Generation कैसे करें? 

Success Story: गरीबी में बीता बचपन लेकिन आज है दुनिया का सबसे महंगा खिलाड़ी, जानें फुटबॉलर Cristiano Ronaldo के जीवन के प्रेरक सफर की कहानी

Success Story: खुद हैं 8वीं पास लेकिन हुनर के दम पर हावर्ड यूनिवर्सिटी में दिया लेक्चर, जानें रूमा देवी के संघर्ष की कहानी

Success Story Of Aamir Qutub: कभी एयरपोर्ट पर थे सफाईकर्मी आज हैं करोड़ों की कंपनी के मालिक, जानें आमिर कुतुब के जीवन की प्रेरक कहानी

Success Story: छोटे से गांव से निकलकर बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास करने वाली दिव्या तंवर की प्रेरक कहानी

Success Story Of Anil Agarwal: कभी हाथ में टिफिन बॉक्स और बिस्तर लेकर निकले थे, आज है 3.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति

Success Story: ग्रेजुएट होने के बाद नहीं मिली नौकरी तो चाय की दुकान से बनाई अपनी पहचान

Success Story: 600 ईमेल, 80 कॉल करने के बाद वर्ल्ड बैंक में नौकरी पाने वाले वत्सल नाहटा

Share Now