देवी चित्रलेखा जी: 6 वर्ष की उम्र से शुरू किया धार्मिक कथावाचन, आज देश के लिए बन चुकी हैं प्रेरणा

Devi Chitralekha Ji

सोशल मीडिया पर आपने कथावाचक देवी चित्रलेखा जी (Devi Chitralekha Ji) के बारे में जरूर देखा और पढ़ा होगा, देवी चित्रलेखा जी की कथाएं और भजन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं।

जिस उम्र में युवा अपना करियर बनाने और जिंदगी को जीने में व्यस्त होता है, उस उम्र में देवी चित्रलेखा जी समस्त समाज को धर्मशास्त्र का कथावाचन करके उनका मार्गदर्शन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कही बातों को तो आपने शायद सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं, देवी चित्रलेखा जी कौन है और इतनी कम उम्र में वो इतनी प्रख्यात कथावाचक कैसे बनीं।

कौन हैं देवी चित्रलेखा जी?

देवी चित्रलेखा जी का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब देवी चित्रलेखा जी का जन्म हुआ, तब उनके जन्म की खुशी में बहुत से साधु-संतों को आमंत्रित किया गया। तब एक संत ने उनके पिता से कहा कि आपकी ये बेटी बहुत ही चमत्कारी है, ये बड़ी होकर एक महान व्यक्तित्व बनकर उभरेगी। जल्द ही संत की कही ये बात पूरी दुनिया के सामने सच भी होने लगी।

चार साल की उम्र में ही शुरू की धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा

जब देवी चित्रलेखा जी सिर्फ चार साल की थीं, तब उनके पिता ने उन्हें श्री गिरधारी बाबा जी के आश्रम में गौड़ीय वैष्णववाद की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेज दिया था। इसके अलावा उनकी स्कूली पढ़ाई पलवल के ही एक सरकारी स्कूल से हुई। 2 साल तक कथावाचन की ट्रेनिंग लेने के बाद 6 साल की उम्र में उन्होंने खुद कथावाचन करना शुरू कर दिया था। आज देवी चित्रलेखा जी समस्त देश के लिए कथावाचक के तौर पर एक प्रेरणा बन चुकी हैं। साल 2019 में देवी चित्रलेखा जी को आध्यात्मिक और युवा उपदेशक के लिए “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” से सम्मानित भी किया जा चुका है।

देवी चित्रलेखा जी की शादी भी कई चर्चाओं का विषय बनी थी, 20 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी कर ली। खास बात ये थी कि देवी चित्रलेखा जी ने अपनी शादी किसी मैरिज गार्डन या फिर होटल में ना करके पलवल के ही अपने गौ सेवा धाम अस्पताल में की थी। उनका मानना है कि शादी में बेफिजूल खर्च करने से बेहतर है कि उन पैसों को किसी सामाजिक कार्य में लगाया जाए।

देवी चित्रलेखा जी अपने सुरीले भजनों और कथावाचन से आज करोड़ो लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं और वो आगे भी इसी तरह समाज की बेहतरी के लिए अपने इस कार्य को जारी भी रखना चाहती हैं।

Share Now

Related Articles

सुनील छेत्री: भारत के फुटबॉल स्टार ने लिया संन्यास, संघर्षों से जीतकर हासिल की ये सफलता

देवी चित्रलेखा जी: 6 वर्ष की उम्र से शुरू किया धार्मिक कथावाचन, आज देश के लिए बन चुकी हैं प्रेरणा

Panchayat Web Series के बिनोद ने कैसे तय किया रुई बेचने वाले से लेकर, कांस फेस्टिवल तक का सफ़र

कभी होटल में काम करने वाले पंकज त्रिपाठी कैसे बने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

लालकृष्ण आडवाणी जिनकी सोच ने बदला देश की राजनीति का रूप

नारायण मूर्ति ने 4 महीने के पोते के नाम किए Infosys के 240 करोड़ के शेयर्स

नमिता थापर - शार्कटैंक की जज हैं 600 करोड़ की मालकिन

9 महीने कॉर्पोरेट मजदूरी करके शुरू कर दी खुद की कंपनी। जानिए Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल की कहानी

Share Now