किसी भी बिज़नेस की सफलता में कई चीज़ों का योगदान होता है, उनमें से एक है बिज़नेस का मैनपावर यानि कि कर्मचारी। प्रत्येक कर्मचारी चाहता है कि उसे एक अच्छा बॉस मिले। जब कर्मचारी अपने बॉस से संतुष्ट होते हैं, तो वे ज्यादा अच्छे से काम कर पाते हैं और ज्यादा अच्छे रिज़ल्ट देते हैं।


यह भी पढ़े...

डॉ विवेक बिंद्रा के यह टिप्स आपकी टीम को हमेशा मोटिवेट रखेंगे


आपने कई सफल बिज़नेसमैन की कहानियां सुनी होंगी, जैसे कि रतन टाटा जी की। रतन टाटा हमेशा अपने हर कर्मचारी का ध्यान रखते हैं और उनकी इसी खूबी के कारण वे ना सिर्फ अपने कर्मचारियों के बल्कि आम लोगों के भी चहेते बन गए हैं।

4 टिप्स, कर्मचारी का पसंदीदा बॉस बनने के

यदि आप भी एक बॉस बनना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने कर्मचारियों के चहेते बन जाएंगे!

अच्छा स्पीकर और लिस्टनर

एक बॉस की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने एम्प्लोयी को हमेशा मोटीवेट रखे, उसके लिए बॉस का एक अच्छा स्पीकर होना बहुत ज़रूरी है। अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स में अच्छा स्पीकर होने के साथ ही अच्छा लिस्टनर होना भी बहुत ज़रूरी है। जब बॉस अच्छा स्पीकर होता है और अपने कर्मचारियों की बात भी ठीक से सुनता है, तो कर्मचारी बॉस की हर बात को दिल से स्वीकारते हैं।

ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार

अच्छा बॉस वही बन सकता है, जो ज़िम्मेदारी लेने के लिए हमेशा तैयार रहता है। जब आप एक टीम का नेतृत्व करते हैं, तो उस टीम के द्वारा किये गए काम के परिणाम की ज़िम्मेदारी भी आपकी होती है। फिर चाहे परिणाम अच्छे हों या बुरे। इसके साथ ही यदि आप अच्छे परिणाम प्राप्त होने पर अपने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हैं, तो कर्मचारी और अच्छे परिणाम देने के लिए मोटीवेट होते हैं।

मित्रवत व्यवहार

जब कोई बॉस अपने कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार करता है, तो कर्मचारी ऐसे बॉस को ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि कई सफल बिज़नेसमैन समय-समय पर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर बात करते रहते हैं, जिसे गेट टुगेदर कहा जाता है। यदि बॉस अपने कर्मचारियों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करता है, उनके सुख दुःख में उनके साथ खड़ा रहता है, तो कर्मचारी अपने सुझाव और अपने फीडबैक बिना किसी झिझक के साथ अपने बॉस को दे सकते हैं।

कर्मचारियों के साथ कदम मिलाकर चलना

बिज़नेस की ग्रोथ के लिए यह ज़रूरी है कि बॉस भी अपने कर्मचारियों के साथ कदम मिलाकर काम करे। जब बॉस फ्लेक्सिबल होकर कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करता है, तो कर्मचारियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और वह नए और यूनिक आइडियाज़ देता है।

किसी भी बिज़नेस की सफलता के लिए उसके कर्मचारियों का मोटिवेटेड होना बहुत ज़रूरी है। एक अच्छा बॉस कर्मचारियों के लिए मोटिवेशन का काम करता है। एक अच्छे बॉस में कई खूबियां हो सकती हैं, लेकिन ये खूबियां बॉस में होना बहुत ज़रूरी हैं। अगर आप अपने अंदर ये खूबियां विकसित कर लें, तो ना सिर्फ आप एक अच्छे बॉस बन सकते हैं, बल्कि आपका बिज़नेस भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Anybody Can Earn का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।