साल 2022 में इन Entrepreneurs ने अपनी मेहनत के दम पर बनाई खास पहचान

In 2022, these entrepreneurs made a special identity on the basis of their Hard Work

बिज़नेस करना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल उसे सफल बनाना है। साल 2022 खत्म होने को है और साल के आखिरी में अगर साल भर की घटनाओं पर नज़र डालें तो काफी कुछ देखने-सीखने को मिलता है। बिज़नेस के क्षेत्र में देखें तो साल 2022 में कई बिज़नेस शुरू हुए और साथ ही 2022 कई बिज़नेस बंद भी हुए

इस साल कुछ उद्यमी ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई है। इन्होंने अपने आइडिया को मार्केट की भीड़ में उतारा और उसे सफल बनाया और साल 2022 को अपने नाम किया। बात चाहे फंडिंग की हो या नए आइडिया की, इन्होंने हर जगह अपने हुनर का परचम लहराया है।

तो आइए जानते हैं साल 2022 में वो 4 शख्सियत कौन हैं जिन्होंने 2022 में अपनी मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई है।

  1. 1) शिवानी गुप्ता

    ‘हाउस ऑफ ललित्या' (एचओएल) एक गुरुग्राम स्थित इंटीरियर डिजाइनिंग/आर्किटेक्चर/फर्नीचर डिजाइन स्टूडियो है, जो पूरे भारत में अपनी ब्रांचों के साथ घर और बिज़नेस को डिज़ाइन करने का काम करता है। इसके फाउंडर मुख्य रूप से शिवानी गुप्ता और आयुष मित्तल हैं। जिन्होंने इस बिज़नेस की शुरूआत साल 2018 में की थी। लेकिन साल 2022 में इनके बिज़नेस को पहचान मिली। शिवानी गुप्ता की कंपनी चार साल के अंदर ही एक ब्रांड बन गई है। हाउस ऑफ ललित्या का उद्देश्य पारंपरिक घरों को आधुनिक साज-सज्जा वाले शानदार घरों में बदलना है।

  2. 2) कमलाकर देवकी

    कमलाकर देवकी एक डीप टेक कंपनी सेंडलॉजिक टेक्नॉलॉजी के सीईओ और संस्थापक हैं, जो आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहे हैं जिससे डिजिटल बदलाव की यात्रा सरल हो गई है।कमलाकर देवकी ने बी.कॉम करने के साथ ही 19 साल की उम्र में बिज़नेस की शुरूआत कर दी थी। उनके दिमाग में हमेशा से नए आइडिया आते रहते थे। जिसे साकार करते हुए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काम शुरू किया। देखते ही देखते उनके पास विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में विभिन्न रणनीति और नेतृत्वकारी भूमिकाओं के साथ 22 सालों का अनुभव हो गया। इसी को देखते हुए साल 2018 में सैंडलॉजिक की स्थापना की। आज सैंडलॉजिक ए.आई. (AI) में माहिर है और उनका एआई एक्सीलरेटर आरआईएससी-वी, एआरएम और एफपीजीए पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  3. 3) दिव्या गंडोत्रा टंडन

    दिव्या गंडोत्रा टंडन स्कूप बीट्स प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। उनका स्टार्टअप दूसरों की हेल्प करने के रूप में शुरु हुआ था। दिव्या लोगों को शॉपिंग से पहले उस चीज के बारे में ज्यादा इनफार्मेशन लेने में हेल्प करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने The Scoop Beats नाम से एक YouTube चैनल शुरू किया। जहां वह विभिन्न वस्तुओं को unbox करके ऑडियंस के लिए उनकी विशेषताओं को बताती थी। उनके बताने के अनोखे तरीके के कारण उनका चैनल जल्दी ही भारतीयों के बीच बहुत प्रसिद्ध हो गया है। कभी Lazy Gardener, Aqua Connect, Ascent Technologies, IBM जैसी कंपनियों के लिए काम करने वाली दिव्या गंडोत्रा टंडन आज लोकल बाजार में कुछ टॉप भारतीय और विदेशी ब्रांडों के साथ ही साथ वो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर के रूप में काम रही हैं।

  4. 4) इशान कुमार गिड्डू

    इशान कुमार गिड्डू भारत की 3डी मॉडलिंग कंपनी इकारस 3डी के सीईओ और संस्थापक हैं। जो एआर, वीआर, एमआर और वेबएआर उद्योगों की जरूरतों को पूरा करती है। यह कंपनी विज़ुअलाइज़ेशन, वर्चुअल ट्राय-ऑन और 3डी अवतार बाज़ार के लिए 3डी मॉडल प्रदान करके 17 से अधिक देशों में ग्राहकों की सेवा करती है। उन्होंने 3 साल पहले इस कंपनी की शुरूआत की थी और यह तभी से लगातार आगे बढ़ रही है। इशान इकारस 3डी को लोगों के लिए विकास का उद्यम बनाने का प्रयास करते हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में अच्छे काम के लिए कई अवॉर्ड भी मिले हैं। ईशान की कंपनी ने इस साल इकारस 3डी के रेवेन्यु को तीन गुना से अधिक करते हुए बहुत तेजी से विकास किया है।

साल 2022 में इन 4 आंत्रप्रेन्योर के साथ और भी कई सारे बिज़नेसमैन ने पहचान बनाई हैं। साल 2022 युवा आंत्रप्रेन्योर के लिए कमाल का साल रहा है। उनके विशेष आइडिया को नई पहचान मिली है। आप भी इन आंत्रप्रेन्योर से प्रेरणा लेकर अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और अपनी खास पहचान बना सकते हैं।


लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको   PSC (Problem Solving Course)  का चुनाव जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।

Share Now

Tags

Share Now